Friday, August 21, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

शाहजहांपुर: सर्राफा व्यवसायी की हत्या के आरोप में छह पुलिसकर्मियों के खिलाफ मुकदमा

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 20, 2026
in उत्तर प्रदेश, क्राइम
0

शाहजहांपुर जिले में पुलिस द्वारा दबिश देने के बाद आरोपी का शव पड़ोस के घर से बरामद होने के मामले में छह पुलिसकर्मियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।

अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) देवेंद्र कुमार ने बताया कि मृतक की पत्नी की तहरीर पर लखनऊ के मलीहाबाद थाने में तैनात चार पुलिसकर्मी और निगोही थाने में कार्यरत दो पुलिसकर्मियों समेत छह पुलिस कर्मियों के विरुद्ध निगोही थाने में बुधवार शाम को हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

उन्होंने बताया कि मृतक उमेश गुप्ता की पत्नी शांति देवी ने दर्ज रिपोर्ट में आरोप लगाया है कि पुलिस ने दबिश के दौरान गुप्ता को छत पर ले जाकर उसे नीचे फेंक दिया जिससे उसकी मौत हो गयी।

कुमार ने बताया कि शांति देवी का यह भी आरोप है कि पुलिसकर्मी उसके पति से अवैध धन उगाही करते थे और जब उसने अधिकारियों से शिकायत की तो उन्होंने रंजिश के चलते उसके पति की हत्या कर दी और घर में रखा जेवर साथ ले गये।

इससे पहले, बुधवार की सुबह शांति देवी ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा था कि उसे नहीं मालूम कि उसके पति की मौत कैसे हुई है, मगर इसकी जिम्मेदार पुलिस ही है।

अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि लखनऊ के मलीहाबाद थाने में पिछले वर्ष चोरी का एक मुकदमा दर्ज हुआ था जिसमें शाहजहांपुर निवासी उमेश गुप्ता (65) आरोपी था। उन्होंने बताया कि मलीहाबाद थाने की पुलिस अदालत का वारंट लेकर शाहजहांपुर के निगोही आयी थी और स्थानीय पुलिस मलीहाबाद पुलिस के सहयोग के लिये उमेश गुप्ता के घर बुधवार तड़के तीन बजे गयी थी।

कुमार ने बताया कि मलीहाबाद की पुलिस टीम गुप्ता के घर के अंदर चली गई लेकिन वहां उन्हें आरोपी नहीं मिला लेकिन सुबह करीब सात बजे उसका शव पड़ोस में बन रहे एक मकान में मिला।

मलीहाबाद थाने के प्रभारी सुरेंद्र भाटी ने बताया कि उनके थाना क्षेत्र में वर्ष 2025 में एक चोरी हुई थी जिसमें पकड़े गये आरोपियों ने बताया था कि उन्होंने 30 किलो चांदी शाहजहांपुर में सर्राफा व्यवसायी उमेश गुप्ता के यहां बेची है जिसके बाद पुलिस ने अदालत से आठ मई को वारंट हासिल किया था।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Tags: शाहजहांपुर: सर्राफा व्यवसायी
Previous Post

झांसी: ट्रक की टक्कर लगने से मोटरसाइकिल सवार तीन लोगों की मौत

Next Post

Russia के मिसाइल हमले में कीव में छह लोगों की मौत, 33 घायल

Related Posts

उत्तर प्रदेश

कन्नौज: पेड़ कटवाने व जातिवाद के आरोप में प्रभारी प्रधानाध्यापक के खिलाफ छात्रों का प्रदर्शन, स्कूल गेट पर किया घेराव

August 20, 2026
उत्तर प्रदेश

अमेठी: महिला ससुराल में संदिग्ध परिस्थितियों में मृत मिली, परिजनों ने अंतिम संस्कार से किया मना

August 20, 2026
अयोध्या

अयोध्या: कचहरी के लॉकअप से पुलिस को चकमा देकर कैदी फरार, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

August 20, 2026
उत्तर प्रदेश

लखनऊ: बैंक कर्मी ने पत्नी और बहन की गोली मारकर हत्या करने के बाद की आत्महत्या

August 20, 2026
Next Post

Russia के मिसाइल हमले में कीव में छह लोगों की मौत, 33 घायल

Recent Posts

श्री राम मंदिर अयोध्या प्रसाद के नाम से मिठाई बेचना अमेजन को पड़ा भारी, CCPA ने लगाया एक लाख का जुर्माना

by Atul Narain Srivastava
August 20, 2026
0

नयी दिल्ली, केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण (सीसीपीए) ने ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन की इकाई अमेजन सेलर सर्विसेज पर अपने मंच पर...

अयोध्या: BPCL 21 अगस्त को लॉन्च करेगी ‘भारतगैस लाइट ज़िप’, 4 घंटे में मिलेगा सिलेंडर, तुरंत मिलेगा नया कनेक्शन

by Atul Narain Srivastava
August 20, 2026
0

अयोध्या, भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BPCL) द्वारा अयोध्या में अपनी नई प्रीमियम एलपीजी सेवा 'भारतगैस लाइट ज़िप' (Bharatgas Lite ZIP)...

कन्नौज: पेड़ कटवाने व जातिवाद के आरोप में प्रभारी प्रधानाध्यापक के खिलाफ छात्रों का प्रदर्शन, स्कूल गेट पर किया घेराव

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 20, 2026
0

कन्नौज जिले के गुरसहायगंज क्षेत्र में स्थित पीएम श्री कम्पोजिट विद्यालय के छात्रों ने कक्षा का बहिष्कार करके बृहस्पतिवार सुबह...

अयोध्या: सोहावल तहसील का लेखपाल उत्कर्ष दीप रंगे हाथों घूस लेते गिरफ्तार

by Atul Narain Srivastava
August 20, 2026
0

अयोध्या, जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन (भ्रष्टाचार निवारण) टीम ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई की है। सोहावल...

झारखंड: जेपीएससी की कई परीक्षाओं के जरिये नियुक्त कर्मियों की नियुक्ति रद्द करने पर हाईकोर्ट की रोक

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 20, 2026
0

झारखंड उच्च न्यायालय ने झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) की 11वीं से 13वीं परीक्षाओं तक के माध्यम से नियुक्त किये...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group