अयोध्या, भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BPCL) द्वारा अयोध्या में अपनी नई प्रीमियम एलपीजी सेवा ‘भारतगैस लाइट ज़िप’ (Bharatgas Lite ZIP) का औपचारिक शुभारंभ किया जा रहा है।
यह भव्य कार्यक्रम 21 अगस्त 2026 को अपराह्न 3:00 बजे ‘रिसॉर्ट इवोक रामबाग’ (Resort EVOK Rambagh), अयोध्या में आयोजित होगा।
BPCL द्वारा शुरू की जा रही इस आधुनिक व प्रीमियम सेवा के माध्यम से ग्राहकों को तत्काल (Instant) नया गैस कनेक्शन मिलेगा। इसके अलावा, बुकिंग कराने के मात्र 4 घंटे के भीतर रसोई गैस सिलेंडर की ‘एक्सप्रेस डिलीवरी’ घर तक पहुंचाई जाएगी।
कंपनी के अनुसार, यह सेवा आधुनिक फाइबर कंपोजिट (Composite) लाइटवेट सिलेंडरों के साथ प्रदान की जाएगी, जो जंग-रोधी होने के साथ-साथ पारंपरिक लोहे के सिलेंडरों की तुलना में बेहद हल्के और उपयोग में आसान होते हैं। इस सिलेंडर में गैस का स्तर बाहर से ही साफ दिखाई देता है।
BPCL प्रबंधन ने इस महत्वपूर्ण जन-उपयोगी पहल की विस्तृत जानकारी और तकनीक को जन-जन तक पहुंचाने के लिए प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के सभी पत्रकार बंधुओं व संपादकों को कार्यक्रम में मीडिया कवरेज हेतु आमंत्रित किया है।










