Sunday, July 26, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

शारजाह से कराची आ रहा पाकिस्तान का एक कार्गो विमान लापता, 5 लोग थे सवार, पाकिस्तान नेवी, एयर फोर्स कर रही सर्च एंड रेस्क्यू

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 8, 2026
in अंतराष्ट्रीय
0
शारजाह से कराची आ रहा पाकिस्तान का एक कार्गो विमान लापता, 5 लोग थे सवार, पाकिस्तान नेवी, एयर फोर्स कर रही सर्च एंड रेस्क्यू

पाकिस्तान ने कराची से लगभग 300 किलोमीटर पश्चिम में अरब सागर के ऊपर रडार की पहुंच से गायब हुए एक बोइंग मालवाहक विमान की खोज के लिए नौसेना और वायु सेना को तैनात किया है।

संयुक्त अरब अमीरात के शारजाह से कराची जा रहे के2 एयरवेज के विमान ने नेविगेशन प्रणाली में खराबी की सूचना दी थी और इसके बाद मंगलवार देर शाम रडार से गायब हो गया था। विमान में चालक दल के पांच सदस्य सवार थे।

पाकिस्तान विमानपत्तन प्राधिकरण (पीएए) के एक बयान के अनुसार, बचाव समन्वय केंद्र को सक्रिय किया गया और लापता विमान का पता लगाने के लिए विभिन्न एजेंसियों के माध्यम से समुद्र में एक समन्वित खोज और बचाव अभियान शुरू किया गया।

जियो न्यूज ने बताया कि मालवाहक विमान की खोज का दायरा काफी बढ़ा दिया गया है, और पाकिस्तान नौसेना तथा वायु सेना अब खोज क्षेत्र में अतिरिक्त जहाज और विमान तैनात कर रही हैं।

सूत्रों ने जियो न्यूज को बताया कि पाकिस्तान की नौसेना ने खोज और बचाव कार्य में शामिल होने के लिए युद्धपोत पीएनएस जुल्फिकार को भेजा है, जबकि पाकिस्तान वायु सेना का साब निगरानी विमान भी इस अभियान में हिस्सा ले रहा है।

सूत्रों ने कहा कि मदद के लिए तुरबत शहर से नौसेना का एटीआर विमान उड़ान भर चुका है और व्यापक खोज अभियान में शामिल हो गया है, जबकि पीएनएस हुनैन को भी खोज और बचाव अभियान में हिस्सा लेने के लिए प्रभावित क्षेत्र में भेजा गया है।

सूत्रों ने बताया कि नेशनल शिपिंग कॉरपोरेशन द्वारा संचालित व्यावसायिक जहाजों को भी पानी में खोजबीन में मदद के लिए तैनात किया गया है और इस तरह लापता विमान की खोज में सैन्य और असैन्य संसाधनों को एक साथ लगाया जा रहा है।

पीएए के बयान में कहा गया है कि इससे पहले मंगलवार रात, जब के2 एयरवेज की उड़ान संख्या बी737 ने मंगलवार को पाकिस्तान के समयानुसार रात 9.18 बजे नेविगेशन प्रणाली में खराबी की सूचना दी तो कराची एरिया कंट्रोल सेंटर (एसीसी) ने तुरंत उसे निर्देशित किया।

बयान में कहा गया, ‘‘हालांकि, रात 9.21 बजे विमान को रडार पर तेजी से नीचे आते और तेजी से दिशा बदलते हुए देखा गया। इसके बाद, कराची से लगभग 155 नॉटिकल मील पश्चिम में रडार से संपर्क और संचार टूट गया।’’

के2 एयरवेज कराची से संचालित एक निजी विमानन कंपनी है और इसकी स्थापना मई 2018 में की गई थी।

🇵🇰 Update: K2 Airways Flight KTA1732 (AP-BOI)

A Boeing 737-400 freighter operated by K2 Airways has gone missing over the Arabian Sea while en route from Sharjah, UAE, to Karachi, Pakistan.

According to flight tracking data, the crew reported a navigation issue. ADS-B and radar… pic.twitter.com/CVcZ98mCel

— Save The Aviation (@SaveTheAviation) July 8, 2026

Tags: शारजाह से कराची आ रहा पाकिस्तान
Previous Post

क्या Honeybees भावनाएं महसूस करती हैं? क्या मधुमक्खियां भी मुस्कुराती हैं? उनके चेहरे के छोटे-छोटे संकेत खोल सकते हैं उनके ‘मन’ के राज

Next Post

इटावा में आगरा-कानपुर हाईवे पर स्लीपर बस ट्रक से टकरायी, चालक-हेल्पर की मौत, 27 यात्री घायल

Related Posts

फ्रांस में जंगल बने आग का दरिया, ढाई लाख लोग लोग निकाले गए, सेना तैनात
अंतराष्ट्रीय

फ्रांस में जंगल बने आग का दरिया, ढाई लाख लोग लोग निकाले गए, सेना तैनात

July 26, 2026
नेपाल: भारतीय पर्यटकों पर कोई नया प्रतिबंध नहीं; कोई वीजा नहीं, कोई झंझट नहीं, बस दिल
अंतराष्ट्रीय

नेपाल में फिर चलेंगे भारतीय ₹200 और ₹500 के नोट, 25,000 रुपये तक की मंजूरी

July 26, 2026
मुंबई के मनोरी तट के पास मानवरहित टैंकर समुद्र में फंसा; तटरक्षक बल ने भेजे जहाज
अंतराष्ट्रीय

समुद्री संघर्ष क्षेत्रों में जहाजों पर नौकरी से पहले सुरक्षा जांच करें: भारत की एडवाइजरी

July 26, 2026
इज़रायल के वेस्ट बैंक में खूनी झड़प: हथियार छीनकर दो इज़रायली सैनिकों की हत्या, जवाबी कार्रवाई में इज़रायल का बड़ा सैन्य अभियान
अंतराष्ट्रीय

इज़रायल के वेस्ट बैंक में खूनी झड़प: हथियार छीनकर दो इज़रायली सैनिकों की हत्या, जवाबी कार्रवाई में इज़रायल का बड़ा सैन्य अभियान

July 25, 2026
Next Post
इटावा में आगरा-कानपुर हाईवे पर स्लीपर बस ट्रक से टकरायी, चालक-हेल्पर की मौत, 27 यात्री घायल

इटावा में आगरा-कानपुर हाईवे पर स्लीपर बस ट्रक से टकरायी, चालक-हेल्पर की मौत, 27 यात्री घायल

Recent Posts

फ्रांस में जंगल बने आग का दरिया, ढाई लाख लोग लोग निकाले गए, सेना तैनात

फ्रांस में जंगल बने आग का दरिया, ढाई लाख लोग लोग निकाले गए, सेना तैनात

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 26, 2026
0

दक्षिण-पश्चिम फ्रांस में भीषण वनाग्नि के कारण रविवार रात अन्य 55,000 लोगों को अपना घर-बार छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर जाना...

नेपाल: भारतीय पर्यटकों पर कोई नया प्रतिबंध नहीं; कोई वीजा नहीं, कोई झंझट नहीं, बस दिल

नेपाल में फिर चलेंगे भारतीय ₹200 और ₹500 के नोट, 25,000 रुपये तक की मंजूरी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 26, 2026
0

नेपाल ने भारतीय और नेपाली नागरिकों को नौ नवंबर, 2016 या उसके बाद जारी 200 और 500 रुपये के भारतीय...

बलिया में पुलिस मुठभेड़ के बाद दो गौ तस्कर गिरफ्तार, तमंचा और कारतूस बरामद

बलिया में पुलिस मुठभेड़ के बाद दो गौ तस्कर गिरफ्तार, तमंचा और कारतूस बरामद

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 26, 2026
0

बलिया जिले की बांसडीह रोड पुलिस ने एक मुठभेड़ के बाद दो शातिर गौ तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। अपर...

मुंबई के मनोरी तट के पास मानवरहित टैंकर समुद्र में फंसा; तटरक्षक बल ने भेजे जहाज

समुद्री संघर्ष क्षेत्रों में जहाजों पर नौकरी से पहले सुरक्षा जांच करें: भारत की एडवाइजरी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 26, 2026
0

भारत ने रविवार को नागरिकों से आग्रह किया कि वे संघर्ष प्रभावित समुद्री क्षेत्रों, विशेष रूप से काला सागर क्षेत्र...

बलिया में पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी रिश्तेदार गिरफ्तार

देवरिया में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोपी सिपाही निलंबित, मामला दर्ज

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 26, 2026
0

देवरिया जिले में एक सिपाही पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोप में मामला दर्ज कर उसे निलंबित...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group