Saturday, September 12, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

इंग्लैंड के खिलाफ चौथे T20 अंतरराष्ट्रीय मैच में श्रृंखला बचाने उतरेगी भारतीय टीम

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 9, 2026
in खेल, देश
0

ब्रिस्टल, लगातार दो मैच हारने के बाद श्रेयस अय्यर की अगुआई वाली भारतीय टीम जब बृहस्पतिवार को यहां श्रृंखला के निर्णायक चौथे टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में इंग्लैंड के सामने होगी तो उसके सामने खिलाड़ियों के चयन को लेकर मुश्किल चुनौतियां होगी।

भारतीय टीम इंग्लैंड के मुश्किल हालात में ढलने के लिए संघर्ष कर रही है और टीम यह मैच हार गई तो सीरीज भी गंवा देगी।

टीम चयन को लेकर सबसे बड़ा सवाल संजू सैमसन को लेकर है। उन्हें दूसरे और तीसरे टी20 से बाहर कर 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी को मौका दिया गया था। इस युवा खिलाड़ी का प्रदर्शन अब तक टीम के बाकी खिलाड़ियों से न तो खराब रहा है और न ही बहुत अच्छा। चूंकि टीम अभी 0-2 से पीछे चल रही है इसलिए भारत के मुख्य कोच गौतम गंभीर ने सैमसन की वापसी की संभावना से इनकार नहीं किया है।

संजू का करियर पिछले चार महीनों में काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा है। एक समय वह टीम से बाहर थे, फिर शानदार प्रदर्शन कर टीम में लौटे, लेकिन अब फिर उन्हें बाहर बैठना पड़ा है।

टीम के खराब प्रदर्शन की जिम्मेदारी सिर्फ कप्तान श्रेयस अय्यर पर नहीं है जो अपनी वापसी करने वाली श्रृंखला में अचानक कप्तान बनाए जाने के बाद अपनी पहली जीत की तलाश में हैं। बल्कि कोच गौतम गंभीर और अजीत अगरकर की चयन समिति पर भी बड़ी जिम्मेदारी है। टीम प्रबंधन की रणनीतियों की भी आलोचना हो रही है। यह देखना होगा कि क्या वे एक और सीरीज हारने की शर्मिंदगी से बच पाते हैं या नहीं।

तीसरे टी20 में 125 रन की करारी हार के बाद ट्रेंट ब्रिज स्टेडियम के बाहर प्रशंसकों ने ‘वी वांट संजू’ (हमें संजू टीम में चाहिए) के नारे लगाए।

टी20 विश्व कप दिलाने वाले कप्तान सूर्यकुमार यादव को बाहर करने पर भारी आलोचना हुई थी। अब उसी टूर्नामेंट के नायक सैमसन को नजरअंदाज करने के फैसले ने एक और सार्वजनिक विरोध को हवा दे दी है।

ट्रेंट ब्रिज में शर्मनाक हार ने टीम की कमियों और टीम प्रबंधन की स्पष्ट योजना की कमी को भी उजागर कर दिया है।

जोफ्रा आर्चर और जोश टंग की तेज और आक्रामक गेंदबाजी के सामने भारतीय बल्लेबाज बुरी तरह फ्लॉप रहे। इन दोनों ने मिलकर सात विकेट लिए जिनमें शीर्ष पांच बल्लेबाज भी शामिल थे।

अब सलामी बल्लेबाजी जोड़ी को छेड़े बिना सैमसन को टीम में शामिल करने और सूर्यवंशी को बिना किसी दबाव के अपना हुनर ​​दिखाने का मौका देने के लिए मध्यक्रम में बदलाव करना पड़ सकता है। विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन की जगह पक्की मानी जा रही है क्योंकि प्रबंधन को उनकी विकेटकीपिंग और बल्लेबाजी शैली पर भरोसा है, लेकिन उप-कप्तान तिलक वर्मा की जगह पर सवाल उठ सकते हैं।

आयरलैंड के खिलाफ 55 रन की एक पारी (जो टीम को एक रन की हार से नहीं बचा सकी) को छोड़कर वह लगातार असफल रहे हैं। इंग्लैंड में खेले गए मैच में वह अच्छी शुरुआत को बड़ी पारी में नहीं बदल पाए और 13, 24 (नाबाद) और तीन रन ही बना सके।

अब देखना यह है कि क्या भारत अपनी किस्मत को बदलने के लिए बदले हुए बल्लेबाजी क्रम के साथ सैमसन पर भरोसा करेगा।

बुधवार को एक और हैरान करने वाली रणनीतिक गलती देखने को मिली, जब पावरप्ले के दौरान तय ‘फिनिशर’ शिवम दुबे से पहले हर्षित राणा को बल्लेबाजी के लिए भेजा गया। इस मैच में भारत की पूरी टीम सिर्फ 76 रन पर सिमट गई थी।

अगर बल्लेबाजी में काफी सुधार की दरकार है तो गेंदबाजी विभाग विशेषकर स्पिनरों का हाल भी कुछ अलग नहीं है।

‘मिस्ट्री स्पिनर’ वरुण चक्रवर्ती बहुत निराशाजनक रहे हैं और पूरी सीरीज में सात ओवर फेंककर सिर्फ एक विकेट ले पाए हैं।

इसके उलट हैरी ब्रूक की कप्तानी वाली इंग्लैंड टीम को ऐसी कोई चिंता नहीं है। टीम शानदार फॉर्म में चल रहे तूफानी सलामी बल्लेबाज फिल साल्ट के दम पर आत्मविश्वास के साथ इस मुकाबले में उतरेगी।

इंग्लैंड के लिए अच्छी बात तेज गेंदबाज आर्चर और टंग की जोड़ी रही है। उन्होंने नयी गेंद के साथ बेहतरीन तालमेल बिठाया है और उछाल से बल्लेबाजों को परेशान किया है।

भारत के लिए सीरीज बचाने की चुनौती है, ऐसे में इंग्लैंड के तेज गेंदबाज बृहस्पतिवार को चुनौती और बढ़ाना चाहेंगे और शनिवार को साउथम्प्टन में होने वाले आखिरी टी20 अंतरराष्ट्रीय से पहले ही सीरीज अपने नाम करना चाहेंगे।

टीम इस प्रकार है :

भारत: श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, रवि बिश्नोई, प्रसिद्ध कृष्णा, सूर्यांश शेडगे, वाशिंगटन सुंदर।

इंग्लैंड: हैरी ब्रूक (कप्तान), फिल साल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), टॉम बैंटन, जैकब बेथेल, सैम करन, विल जैक्स, जोफ्रा आर्चर, लियाम डॉसन, आदिल राशिद, जोश टंग, जॉर्डन कॉक्स, सोनी बेकर, ल्यूक वुड, साकिब महमूद, रेहान अहमद, जेम्स कोल्स।

मैच भारतीय समयानुसार रात 10:00 बजे शुरू होगा।

Tags: इंग्लैंड के खिलाफ चौथे T20
Previous Post

फिटनेस ट्रैकिंग के पांच छिपे खतरे!, विशेषज्ञों ने क्यों किया सावधान

Next Post

आगरा में साइबर धोखाधड़ी नेटवर्क का भंडाफोड़; 60 साइबर ठग गिरफ्तार, 50 करोड़ से अधिक की ठगी का खुलासा…

Related Posts

अंतराष्ट्रीय

Yemen Houthi : बाब अल-मंदेब के मायून द्वीप पर हूतियों का कब्जा, सऊदी अरब ने किया हवाई हमला

September 11, 2026
sanketik photo
देश

देशभर में आज बैंक कर्मचारियों की हड़ताल, 5-Day वर्किंग की मांग, बैंकिंग सेवाएं प्रभावित

September 11, 2026
अंतराष्ट्रीय

BRICS Summit 2026: शी चिनफिंग आएंगे भारत, मोदी से होगी अहम मुलाकात!

September 10, 2026
अंतराष्ट्रीय

London : मेहुल चोकसी के वकील विजय अग्रवाल पर यौन उत्पीड़न के 4 आरोप

September 10, 2026
Next Post

आगरा में साइबर धोखाधड़ी नेटवर्क का भंडाफोड़; 60 साइबर ठग गिरफ्तार, 50 करोड़ से अधिक की ठगी का खुलासा...

Recent Posts

Yemen Houthi : बाब अल-मंदेब के मायून द्वीप पर हूतियों का कब्जा, सऊदी अरब ने किया हवाई हमला

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 11, 2026
0

काहिरा, यमन में ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों ने लाल सागर के प्रवेश द्वार माने जाने वाले रणनीतिक बाब अल-मंदेब जलडमरूमध्य...

BRICS Summit 2026: ईरान के राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा प्रस्ताव, स्थानीय मुद्राओं में व्यापार बढ़ाने पर जोर

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 11, 2026
0

नई दिल्ली, ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान ने शुक्रवार को ब्रिक्स देशों के बीच व्यापार में स्थानीय मुद्राओं के इस्तेमाल...

मथुरा जंक्शन से चोरी 5 महीने के बच्चा (सूर्या) सकुशल बरामद, महिला ने प्रेमी संग चुराया मासूम, मुरैना से गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 11, 2026
0

मथुरा में यहां रेलवे स्टेशन के बाहर से पांच महीने के बच्चे का अपहरण करने के आरोप में मध्यप्रदेश के...

Allahabad High Court: नाबालिग अपहरण मामले में 7 साल की सजा पाने वाला आरोपी बरी, उम्र तय करने पर निचली अदालत को फटकार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 11, 2026
0

लखनऊ, इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने नाबालिग लड़की के अपहरण के मामले में सात साल के कठोर कारावास की सजा पाए...

बरेली: राजमार्ग पर घेराबंदी कर 52.4 किलोग्राम डोडा बरामद, पंजाब के दो तस्कर गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 11, 2026
0

बरेली के भोजीपुरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने राजमार्ग पर घेराबंदी कर एक होंडा सिटी कार से 52.4 किलोग्राम अवैध...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group