Saturday, September 12, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

लखीमपुर खीरी में आदमखोर तेंदुआ तीन हफ्ते बाद पिंजरे में हुआ कैद

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
June 29, 2026
in उत्तर प्रदेश
0

लखीमपुर खीरी जिले के धौरहरा वन क्षेत्र के पास दुधवा बफर जोन की टीम ने एक आदमखोर तेंदुआ को जिंदा पकड़ लिया। वन विभाग के अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों के अनुसार रविवार को उस आदमखोर तेंदुए को जिंदा पकड़ लिया गया, जिसने सात जून को लालजीपुरवा में सात साल के शुभम यादव की जान ले ली थी। पकड़ा गया तेंदुआ नर है और उसकी उम्र करीब सात साल आंकी गई है।

तेंदुए के हमले में बच्चे की मौत से ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया था और उन्होंने विरोध प्रदर्शन करते हुए तेंदुए के आतंक से तुरंत राहत दिलाने की मांग की थी।

धौरहरा के विधायक विनोद शंकर अवस्थी और पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) शमशेर बहादुर सिंह ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को समझाया और तेंदुए को जल्द पकड़ने का भरोसा दिलाया था।

दुधवा बफर जोन की उप निदेशक कीर्ति चौधरी ने तेंदुए को पकड़ने के लिए विभाग के दलों को तैनात किया। इलाके में पिंजरे लगाए गए, ड्रोन से निगरानी, गश्त और सघन तलाशी अभियान चलाया गया।

कीर्ति चौधरी ने बताया कि रविवार सुबह तेंदुए को पिंजरे में रखे भोजन का लालच देकर जिंदा पकड़ लिया गया।

धौरहरा वन क्षेत्र की सीमा बहराइच जिले के कतरनियाघाट वन्यजीव अभयारण्य से लगती है और यह इलाका तेंदुओं की मौजूदगी के लिए जाना जाता है।

यू पी लखीमपुर खीरी वन विभाग ने भारी मशक्कत के बाद पिंजरे में कैद किया खूंखार तेंदुआ, ग्रामीण ने ली राहत की सांस, पिछले एक महीने तेंदुआ बना था आतंक का पर्याय , ईसानगर गांव रायपुर में कैद हुआ तेंदुआ। pic.twitter.com/1shRumet8k

— Naseem Ahmad (@NaseemNdtv) June 28, 2026

Previous Post

व्हाट्सऐप वेब के जरिए फैल रहे मैलवेयर, साइबर सुरक्षा एजेंसी सीईआरटी-आईएन ने किया आगाह

Next Post

बलिया में थाना परिसर से इनामी अपराधी के फरार होने के आरोप में तीन पुलिसकर्मी निलंबित

Related Posts

उत्तर प्रदेश

मथुरा जंक्शन से चोरी 5 महीने के बच्चा (सूर्या) सकुशल बरामद, महिला ने प्रेमी संग चुराया मासूम, मुरैना से गिरफ्तार

September 11, 2026
उत्तर प्रदेश

Allahabad High Court: नाबालिग अपहरण मामले में 7 साल की सजा पाने वाला आरोपी बरी, उम्र तय करने पर निचली अदालत को फटकार

September 11, 2026
उत्तर प्रदेश

बरेली: राजमार्ग पर घेराबंदी कर 52.4 किलोग्राम डोडा बरामद, पंजाब के दो तस्कर गिरफ्तार

September 11, 2026
उत्तर प्रदेश

बलिया में पुरानी रंजिश और विवाद के कारण सीआरपीएफ के पूर्व जवान की चाकू मारकर हत्या, भाई घायल

September 11, 2026
Next Post

बलिया में थाना परिसर से इनामी अपराधी के फरार होने के आरोप में तीन पुलिसकर्मी निलंबित

Recent Posts

Yemen Houthi : बाब अल-मंदेब के मायून द्वीप पर हूतियों का कब्जा, सऊदी अरब ने किया हवाई हमला

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 11, 2026
0

काहिरा, यमन में ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों ने लाल सागर के प्रवेश द्वार माने जाने वाले रणनीतिक बाब अल-मंदेब जलडमरूमध्य...

BRICS Summit 2026: ईरान के राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा प्रस्ताव, स्थानीय मुद्राओं में व्यापार बढ़ाने पर जोर

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 11, 2026
0

नई दिल्ली, ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान ने शुक्रवार को ब्रिक्स देशों के बीच व्यापार में स्थानीय मुद्राओं के इस्तेमाल...

मथुरा जंक्शन से चोरी 5 महीने के बच्चा (सूर्या) सकुशल बरामद, महिला ने प्रेमी संग चुराया मासूम, मुरैना से गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 11, 2026
0

मथुरा में यहां रेलवे स्टेशन के बाहर से पांच महीने के बच्चे का अपहरण करने के आरोप में मध्यप्रदेश के...

Allahabad High Court: नाबालिग अपहरण मामले में 7 साल की सजा पाने वाला आरोपी बरी, उम्र तय करने पर निचली अदालत को फटकार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 11, 2026
0

लखनऊ, इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने नाबालिग लड़की के अपहरण के मामले में सात साल के कठोर कारावास की सजा पाए...

बरेली: राजमार्ग पर घेराबंदी कर 52.4 किलोग्राम डोडा बरामद, पंजाब के दो तस्कर गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 11, 2026
0

बरेली के भोजीपुरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने राजमार्ग पर घेराबंदी कर एक होंडा सिटी कार से 52.4 किलोग्राम अवैध...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group