Tuesday, September 8, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

Watch, FIFA world cup 2026 opening ceremony: उद्घाटन में शकीरा, एंड्रिया बोसेली और सलमा हायेक ने मचाई धूम

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
June 12, 2026
in अंतराष्ट्रीय
0

मैक्सिको सिटी, सोलह साल पहले ‘वाका, वाका’ गीत से लोगों के दिलों में अमिट छाप छोड़ने वाली शकीरा ने इस बार भी विश्व कप फुटबॉल के उद्घाटन में माना, एंड्रिया बोसेली और सलमा हायेक के साथ मिलकर धूम मचाई और इसे यादगार बना दिया।

शकीरा ने टूर्नामेंट के आधिकारिक गीत ‘‘दाई दाई’’ पर बर्ना बॉय के साथ प्रस्तुति दी। कोलंबियाई स्टार ने दक्षिण अफ्रीका में 2010 में खेले गए विश्व कप में ‘‘वाका वाका (दिस टाइम फॉर अफ्रीका)’’ से धूम मचाई थी।

यह विश्व कप की उद्घाटन में चौथा अवसर है जबकि शकीरा ने अपने प्रदर्शन से धूम मचाई। इससे पहले वह 2006 में जर्मनी में 2010 में दक्षिण अफ्रीका में और 2014 में ब्राजील में भी विश्व कप के उद्घाटन में आकर्षण का केंद्र रही थी।

इसके अलावा वह 19 जुलाई को न्यूजर्सी के मेटलाइफ स्टेडियम में विश्व कप फाइनल से पहले मैडोना और बीटीएस के साथ ‘परफॉर्म’ करेंगी। मैक्सिको, अमेरिका और कनाडा 48 टीमों के इस टूर्नामेंट की सह-मेजबानी कर रहे हैं।

FIFA world cup 2026 opening ceremony. pic.twitter.com/CrbiZ6oVYM

— Today I Learned (@TodayiLearrned) June 11, 2026

गायिका-गीतकार लीला डाउन्स ने प्रशंसकों और खिलाड़ियों का स्वागत स्पेनिश, अंग्रेजी और स्वदेशी भाषाओं मिक्सटेक और नहुआटल में किया।

उन्होंने कहा, ‘‘दुनिया वालो मैक्सिको में आपका स्वागत है। मैक्सिको दिल से मुस्कुराते हुए आपका स्वागत करता है।’’

माना ने ‘‘ओये मी अमोर’’ गीत से स्टेडियम को जोश से भर दिया। उनके चारों तरफ नर्तक थे जो रॉक संगीत की ताल पर अपने सिर के पंखों को हिला रहे थे जबकि हजारों प्रशंसक उनका जोश बढ़ा रहे थे।

मैक्सिको के कुम्बिया समूह लॉस एंजिलिस अज़ुलेस ने बेलिंडा के साथ ‘‘पोर एला’’ की प्रस्तुति दी। जे बाल्विन ने ‘‘क्यू कैलो’’ गाने की शुरुआत एक कार्डबोर्ड कार चलाते हुए की और फिर ‘‘उना ए ला वेज़’’ के लिए रयान कास्त्रो ने उनका साथ दिया। उन्होंने आखिर में ‘‘आई लाइक इट’’ गीत के साथ प्रस्तुति दी।

डैनी ओशन ने फीफा एल्बम के लिए अपने गीत ‘‘पार्टिडाज़ो’’ पर प्रस्तुति दी। ओशन के चारों ओर नर्तक थे जिन्होंने मैक्सिको के जलिस्को राज्य की पारंपरिक पोशाक पहन रखी थी।

अभिनेत्री और निर्माता तथा फुटबॉल की बहुत बड़ी प्रशंसक सलमा हायेक ने विश्व कप की पहली परेड के दौरान संक्षिप्त स्वागत भाषण दिया। परेड में विश्व कप में भाग लेने वाले 48 देशों के ध्वज शामिल थे।

हायेक ने स्पेनिश में कहा, ‘‘मैक्सिकोवासियों को बहुत गर्व है कि यहीं पहला मैच हुआ। मैक्सिको जिंदाबाद और फुटबॉल जिंदाबाद। हायेक को इस विश्व कप के लिए दूत नियुक्त किया गया है।

इतालवी गायक एंड्रिया बोसेली और दक्षिण कोरियाई स्टार ईजेई ने ध्वजारोहण समारोह में फ्रांसीसी डीजे और निर्माता डेविड गुएटा के साथ टूर्नामेंट का आधिकारिक गान ‘‘डीएनए’’ प्रस्तुत किया।

Tags: FIFA world cup 2026
Previous Post

बाराबंकी रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में चढने के दौरान ट्रेन चल पड़ी, गिर जाने से पति की मौत, पत्नी की हालत गंभीर

Next Post

WFI की बड़ी कार्रवाई: आयु धोखाधड़ी पर 500 से अधिक पहलवान प्रतियोगिता से बाहर

Related Posts

अंतराष्ट्रीय

Russia ki Dosti; Indian engineer detained, allegations of pressure to enlist in the army?? भारतीय दूतावास ने मांगी काउंसलर एक्सेस

September 7, 2026
अंतराष्ट्रीय

Egyptian TV presenter Sarah Khalifa: मशहूर टीवी एंकर सारा खलीफा समेत 12 आरोपियों को फांसी की सजा

September 7, 2026
अंतराष्ट्रीय

Mohan Bhagwat in London: RSS प्रमुख ने ऐतिहासिक गुरुद्वारे में ब्रिटिश सिख समुदाय से की सार्थक बातचीत

September 6, 2026
अंतराष्ट्रीय

Nepal Flood: 10 दिन बाद मलबे से जिंदा मिली 60 साल की महिला, लापता लोगों के बचने की उम्मीद जगी

September 6, 2026
Next Post

WFI की बड़ी कार्रवाई: आयु धोखाधड़ी पर 500 से अधिक पहलवान प्रतियोगिता से बाहर

Recent Posts

Watch, Sambhal Land Controversy: 1960 की चकबंदी में दर्ज थी आर्य समाज मंदिर की भूमि, फर्जीवाड़े पर चला एसडीएम कोर्ट का चाबुक, होगी बेदखली

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 8, 2026
0

संभल जिले के शेर खां सराय क्षेत्र में स्थित आर्य समाज मंदिर की करीब पांच बीघा जमीन के मालिकाना हक...

Bulandshahr Viral Video: दूल्हे का 2022 की शादी में हर्ष फायरिंग का वीडियो हुआ वायरल, पुलिस ने आरोपी शादाब पर दर्ज किया मुकदमा

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 8, 2026
0

बुलंदशहर जिले में शादी के दौरान दूल्हे द्वारा की गई ताबड़तोड़ हर्ष फायरिंग का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी...

सीएम योगी ने अयोध्या से आंगनवाड़ी कार्यकर्त्रियों को दी बड़ी सौगात: मानदेय 12 हजार, 5 लाख के कैशलेस इलाज समेत 4 बड़े ऐलान

by Atul Narain Srivastava
September 8, 2026
0

अयोध्या, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या की पावन धरती से प्रदेश की आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को...

सपा की छात्र सभा के लिए नई ड्रेस कोड तय, नीली टी-शर्ट, जींस नया ‘ड्रेस कोड’

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 8, 2026
0

लखनऊ, समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंगलवार को कहा कि पार्टी की छात्र इकाई ‘छात्र सभा’ ने...

सुल्तानपुर जिले में स्कूल बस की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार दंपति और उनके बेटे की मौत

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 8, 2026
0

सुल्तानपुर जिले में मंगलवार सुबह स्कूल बस की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार दंपति और उनके बेटे की मौत हो गई।...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group