Monday, September 7, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

Egyptian TV presenter Sarah Khalifa: मशहूर टीवी एंकर सारा खलीफा समेत 12 आरोपियों को फांसी की सजा

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 7, 2026
in अंतराष्ट्रीय
0


काहिरा, मिस्र की राजधानी काहिरा की एक आपराधिक अदालत (काहिरा क्रिमिनल कोर्ट) ने देश के चर्चित ‘मेजर ड्रग्स केस’ में बड़ा फैसला सुनाते हुए मशहूर टीवी प्रेजेंटर, प्रोड्यूसर और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर सारा खलीफा (39) समेत 12 आरोपियों को फांसी की सजा सुनाई है।

कोर्ट ने मामले में कुल 28 अभियुक्तों पर सुनवाई करते हुए 12 को मौत की सजा, 9 आरोपियों को उम्रकैद और 7 अन्य को बरी कर दिया है। मिस्र के कानून के मुताबिक फांसी की सजा की पुष्टि के लिए मामला देश के ग्रैंड मुफ्ती के पास धार्मिक राय के लिए भेजा गया था।

जांच एजेंसियों के अनुसार, यह गिरोह विदेश से कच्चा माल मंगाकर मिस्र में सिंथेटिक (आर्टिफिशियल) ड्रग्स तैयार करने और उसकी बड़े पैमाने पर तस्करी करने वाले संगठित आपराधिक नेटवर्क का हिस्सा था। अभियोजकों ने आरोप लगाया है कि सारा खलीफा ने इस सिंडिकेट को फंडिंग दी और अंतरराष्ट्रीय ड्रग नेटवर्क के आकाओं से समन्वय बनाने के लिए कई विदेश यात्राएं भी कीं।

पुलिस ने काहिरा की दो आवासीय सोसाइटियों में बने फ्लैटों पर छापा मारकर उन्हें ड्रग्स लैब के रूप में इस्तेमाल होते पाया। इस दौरान 750 किलोग्राम से अधिक सिंथेटिक ड्रग्स, कच्चा माल, अवैध हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया।

क्राइम और सिक्योरिटी शो ‘मिशन इंपॉसिबल’ होस्ट करने वाली सारा खलीफा ने कोर्ट के समक्ष खुद पर लगे सभी आरोपों को सिरे से खारिज किया है। रोते हुए उन्होंने अदालत से कहा कि उन्होंने जिंदगी में कभी सिगरेट तक नहीं पी है और उनके परिवार ने उन्हें अच्छे संस्कार दिए हैं, इसलिए उन्हें ड्रग्स के पैसों की कोई जरूरत नहीं है।

इसके अलावा अपहरण और मारपीट से जुड़े एक अन्य मामले में भी अदालत ने सारा खलीफा को 5 साल जेल की सजा सुनाई है। मामले में सजायाफ्ता आरोपियों को मिस्र की शीर्ष अदालत (कोर्ट ऑफ कैसेशन) में अपील करने का अधिकार प्राप्त है।

Tags: Egyptian TV presenter
Previous Post

सीएम योगी के अयोध्या दौरे को लेकर 8 सितंबर को रहेगा यातायात डायवर्जन: GIC ग्राउंड कार्यक्रम के मद्देनजर शहर और धाम क्षेत्र में बदला रूट

Next Post

Saharanpur : ढहाई गई मस्जिद के नीचे मिला 20 फीट गहरा कुआं, ASI ने शुरू की जांच

Related Posts

अंतराष्ट्रीय

Mohan Bhagwat in London: RSS प्रमुख ने ऐतिहासिक गुरुद्वारे में ब्रिटिश सिख समुदाय से की सार्थक बातचीत

September 6, 2026
अंतराष्ट्रीय

Nepal Flood: 10 दिन बाद मलबे से जिंदा मिली 60 साल की महिला, लापता लोगों के बचने की उम्मीद जगी

September 6, 2026
अंतराष्ट्रीय

Russia-US Talks: पुतिन और ट्रंप के दूतों के बीच 3 घंटे चली बातचीत, यूक्रेन युद्ध और बड़े आर्थिक प्रोजेक्ट्स पर चर्चा

September 6, 2026
अंतराष्ट्रीय

अमेरिका का मोस्ट वॉन्टेड फ्रॉड मंजीत सिंह बेदी भारत में गिरफ्तार

September 6, 2026
Next Post

Saharanpur : ढहाई गई मस्जिद के नीचे मिला 20 फीट गहरा कुआं, ASI ने शुरू की जांच

Recent Posts

ज्वालामुखी सुनामी की पहले मिलेगी चेतावनी? पानी के नीचे की ‘गड़गड़ाहट’ बताएगी खतरे का संकेत

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 7, 2026
0

जनवरी 2022 में टोंगा साम्राज्य के हुंगा ज्वालामुखी में हुआ भीषण विस्फोट पूरी दुनिया के लिए अप्रत्याशित घटना थी। इस...

Saharanpur : ढहाई गई मस्जिद के नीचे मिला 20 फीट गहरा कुआं, ASI ने शुरू की जांच

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 7, 2026
0

सहारनपुर, भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) की एक टीम ने सहारनपुर में कलेक्ट्रेट परिसर में ढहाई गई मस्जिद के नीचे मिले...

Egyptian TV presenter Sarah Khalifa: मशहूर टीवी एंकर सारा खलीफा समेत 12 आरोपियों को फांसी की सजा

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 7, 2026
0

काहिरा, मिस्र की राजधानी काहिरा की एक आपराधिक अदालत (काहिरा क्रिमिनल कोर्ट) ने देश के चर्चित 'मेजर ड्रग्स केस' में बड़ा...

सीएम योगी के अयोध्या दौरे को लेकर 8 सितंबर को रहेगा यातायात डायवर्जन: GIC ग्राउंड कार्यक्रम के मद्देनजर शहर और धाम क्षेत्र में बदला रूट

by Atul Narain Srivastava
September 7, 2026
0

अयोध्या, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 8 सितंबर 2026 को अयोध्या आगमन और राजकीय इंटर कॉलेज (जीआईसी) ग्राउंड...

ग्रामीण क्षेत्रों में LPG सिलेंडर बुकिंग की समयसीमा घटकर 25 दिन हुई, केंद्रीय मंत्री सुरेश गोपी ने दी जानकारी

by Atul Narain Srivastava
September 7, 2026
0

नई दिल्ली, केंद्र सरकार ने ग्रामीण क्षेत्रों के एलपीजी (LPG) उपभोक्ताओं को राहत देते हुए रसोई गैस सिलेंडर रिफिल कराने...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group