Sunday, September 6, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

Nepal Flood: 10 दिन बाद मलबे से जिंदा मिली 60 साल की महिला, लापता लोगों के बचने की उम्मीद जगी

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 6, 2026
in अंतराष्ट्रीय
0


नेपाल में 26 अगस्त को अचानक बाढ़ आने के करीब 10 दिन बाद शनिवार को मलबे से 60 साल की एक महिला को जिंदा निकाले जाने से अन्य लापता लोगों के भी जीवित होने के संबंध में नयी उम्मीद जगी है।

‘कांतिपुर ऑनलाइन’ समाचार पोर्टल की खबर के मुताबिक, बचाव अभियान की अभूतपूर्व परिस्थितियों को बयां करते हुए सशस्त्र नेपाल पुलिस (एपीएफ) के निरीक्षक सुमन बिक ने कहा, ‘‘हमने पहले भी इसी जगह पर तलाशी और बचाव अभियान चलाया था, लेकिन हमें कोई आवाज सुनाई नहीं दी थी।

नेपाल में बाढ़ के 10 दिन बाद मलबे में दबे घर से 60 साल की महिला जिंदा रेस्क्यू

नेपाल के नुवाकोट जिले के बेत्रावती में चार मंजिला घर के मलबे में फंसी 60 वर्षीय महिला को 10 दिन बाद जिंदा रेस्क्यू किया गया. महिला घर की ऊपरी मंजिल पर फंसी हुई थी,#nepal #modundayız pic.twitter.com/GitCr27ebc

— Fair Report (@fairreportnews) September 5, 2026

नेपाल की भोटेकोशी नदी घाटी में 26 अगस्त को अचानक आई बाढ़ में 1,300 से अधिक लोगों की मौत हो गई और लगभग 5,000 से अधिक लापता हैं।

नुवाकोट जिले की बिदुर नगरपालिका के बेत्रावती की रहने वाली चंडिका श्रेष्ठ मलबे में दबे चार मंजिला मकान की सबसे ऊपरी मंजिल पर मिलीं।

श्रेष्ठ को बचाए जाने से यह उम्मीद फिर से जगी है कि 26 अगस्त की आपदा के बाद लापता हुए अन्य लोग भी शायद जिंदा हों, जबकि बचाव टीम मलबे और कीचड़ में दबे घरों और बड़े इलाकों में लगातार तलाश अभियान चला रही हैं।

‘कांतिपुर ऑनलाइन’ की खबर के मुताबिक, बाढ़ आने पर श्रेष्ठ अपने परिवार के सदस्यों के साथ लापता हो गई थीं। कई दिनों तक उनके न मिलने पर, परिवार के सदस्यों ने उन्हें मृत मानकर अंतिम संस्कार की रस्में शुरू कर दी थीं।

लेकिन बिक के अनुसार, शनिवार को जब एपीएफ की एक टीम दोबारा बेत्रावती इलाके से गुजर रही थी, तो उन्हें मलबे में दबे घर के पास एक हल्की सी आवाज सुनाई दी। टीम ने उस जगह की पहले भी तलाशी ली थी, लेकिन उस समय उन्हें कुछ भी सुनाई नहीं दिया था।

बिक ने बताया कि बचाव दल ने ढांचे के आस-पास से कीचड़ हटाया और अंदर जाने के लिए खिड़की तोड़ी। उन्होंने कहा कि जैसे ही टीम रेंगकर अंदर दाखिल हुई, श्रेष्ठ की आवाज स्पष्ट रूप से सुनाई दी।

बिक ने समाचार पोर्टल को बताया कि श्रेष्ठ का शरीर लगभग आधा कीचड़ में दबा हुआ मिला था, और उनके शरीर का केवल कुछ हिस्सा और सिर ही दिखाई दे रहा था। उन्होंने कहा कि बचाव कार्य में लगभग 40 से 45 मिनट लगे।

‘कांतिपुर ऑनलाइन’ के मुताबिक, श्रेष्ठ को नेपाली सेना के हेलीकॉप्टर से इलाज के लिए काठमांडू ले जाया गया है। उनका इलाज छावनी स्थित बीरेंद्र सैन्य अस्पताल में किया जा रहा है।

‘द काठमांडू पोस्ट’ ने बचाव अधिकारियों के हवाले से खबर दी कि बाढ़ से मकान अपने मूल स्थान से हट गया था और उसका अधिकतर हिस्सा मलबे में दब गया था। अखबार ने खबर दी कि साढ़े तीन मंजिलें पूरी तरह और चौथी मंजिल का आधा हिस्सा मलबे में दबा था।

‘कांतिपुर ऑनलाइन’ की खबर के मुताबिक, श्रेष्ठ के पति आनंदलाल श्रेष्ठ अब भी लापता हैं, जबकि परिवार के अन्य सदस्यों का भी कोई पता नहीं चल पाया है।

Tags: जिंदा मिली 60 साल की महिला
Previous Post

गोरखपुर के गुरु गोरक्षनाथ घाट पर वज्रपात से ढहा गुंबद, एक अधिवक्ता की मौत, दूसरा घायल

Next Post

Lucknow: शहीद पथ पर चलती डबल डेकर बस में अचानक लगी आग, गोरखपुर से सूरत जा रही थी बस

Related Posts

अंतराष्ट्रीय

Russia-US Talks: पुतिन और ट्रंप के दूतों के बीच 3 घंटे चली बातचीत, यूक्रेन युद्ध और बड़े आर्थिक प्रोजेक्ट्स पर चर्चा

September 6, 2026
अंतराष्ट्रीय

अमेरिका का मोस्ट वॉन्टेड फ्रॉड मंजीत सिंह बेदी भारत में गिरफ्तार

September 6, 2026
अंतराष्ट्रीय

पश्चिमी ईरान में ईंधन टैंकर में विस्फोट से 11 लोगों की मौत, सात घायल

September 6, 2026
अंतराष्ट्रीय

अमेरिकी नौसेना पर हमले के बाद अमेरिका की बड़ी कार्रवाई: ईरान के तीन तेल टैंकरों को बनाया निशाना, बेड़ा नष्ट करने की चेतावनी

September 5, 2026
Next Post

Lucknow: शहीद पथ पर चलती डबल डेकर बस में अचानक लगी आग, गोरखपुर से सूरत जा रही थी बस

Recent Posts

Basti : अश्लील वीडियो और 1 करोड़ की रंगदारी! जानिए क्यों फांसी पर झूले थे इंस्पेक्टर सूर्यप्रकाश सिंह

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 6, 2026
0

बस्ती जिले में कोतवाली पुलिस स्टेशन में तैनात इंस्पेक्टर सूर्यप्रकाश सिंह द्वारा 28 अगस्त को फांसी लगाकर की गई आत्महत्या...

Lucknow: शहीद पथ पर चलती डबल डेकर बस में अचानक लगी आग, गोरखपुर से सूरत जा रही थी बस

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 6, 2026
0

लखनऊ में रविवार को मेदांता अस्पताल के पास शहीद पथ पर गोरखपुर से गुजरात जा रही एक डबल डेकर बस...

Nepal Flood: 10 दिन बाद मलबे से जिंदा मिली 60 साल की महिला, लापता लोगों के बचने की उम्मीद जगी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 6, 2026
0

नेपाल में 26 अगस्त को अचानक बाढ़ आने के करीब 10 दिन बाद शनिवार को मलबे से 60 साल की...

गोरखपुर के गुरु गोरक्षनाथ घाट पर वज्रपात से ढहा गुंबद, एक अधिवक्ता की मौत, दूसरा घायल

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 6, 2026
0

गोरखपुर जिले में राप्ती नदी के किनारे स्थित गुरु गोरखनाथ घाट पर रविवार को आकाशीय बिजली गिरने से एक गुंबदनुमा...

पीलीभीत में रेलवे ट्रैक पर मिला व्यक्ति का शव, पुलिस कर रही पहचान के प्रयास

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 6, 2026
0

पीलीभीत जिले के जहानाबाद कोतवाली क्षेत्र में रविवार को बालपुर गांव के पास रेलवे ट्रैक पर एक व्यक्ति का क्षत-विक्षत...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group