Tuesday, September 8, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

सपा की छात्र सभा के लिए नई ड्रेस कोड तय, नीली टी-शर्ट, जींस नया ‘ड्रेस कोड’

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 8, 2026
in उत्तर प्रदेश, राजनीति
0


लखनऊ, समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंगलवार को कहा कि पार्टी की छात्र इकाई ‘छात्र सभा’ ने नीली टी-शर्ट और जींस को नये ‘ड्रेस कोड’ के तौर पर अपनाया है। उन्होंने बताया कि ‘छात्र सभा’ युवाओं को जोड़ने के लिए शिक्षण संस्थानों में दो हफ्ते का छात्र जागरूकता अभियान भी आयोजित करेगी।

अखिलेश ने लखनऊ में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कहा कि ‘छात्र सभा’ न केवल छात्रों को सदस्य के रूप में जोड़ने के लिए उनसे संपर्क करेगी, बल्कि उन्हें सपा की विचारधारा और समाजवादी मूल्यों से भी अवगत कराएगी।

उन्होंने कहा, नयी पीढ़ी की नयी सोच है, इसलिए नयी वर्दी भी होनी चाहिए। ‘छात्र सभा’ के हमारे कार्यकर्ता नीली टी-शर्ट और जींस वाली नयी वर्दी पहनकर छात्रों और युवाओं के बीच जाएंगे तथा उन्हें पार्टी से जोड़ेंगे।

अखिलेश ने बताया कि दो हफ्ते का छात्र जागरूकता अभियान भी आयोजित किया जाएगा, जिसके तहत ‘छात्र सभा’ के कार्यकर्ता विश्वविद्यालयों, कॉलेज और छात्रावासों का दौरा करेंगे। उन्होंने बताया, “कार्यकर्ता न केवल छात्रों को ‘छात्र सभा’ का सदस्य बनाएंगे, बल्कि समाजवादी पार्टी की विचारधारा भी उन तक पहुंचाएंगे और उन्हें समझाएंगे कि वे पार्टी से कैसे जुड़ सकते हैं।

अखिलेश ने कहा कि वर्दी केवल पहनावे तक सीमित नहीं है, बल्कि यह पार्टी की विचारधारा और मूल्यों को भी दर्शाती थी। उन्होंने कहा, जब हम समान वर्दी पहनते हैं, तो असमानता खत्म हो जाती है और एकरूपता का भाव दिखता है। वर्दी एकरूपता लाती है।

‘छात्र सभा’ के नये ‘ड्रेस कोड’ के लिए नीले रंग को चुने जाने के पीछे की वजह बताते हुए अखिलेश ने कहा कि नीला रंग विचारधारा, लोकतंत्र, संविधान, आकाश, ‘बहुजन समाज’ और बाबासाहेब आंबेडकर से जुड़ा हुआ है। इससे पहले, ‘छात्र सभा’ के कार्यकर्ता लाल शर्ट या कुर्ता पहनते थे।

अखिलेश ने नीली जींस को ऐतिहासिक रूप से श्रमिकों से जुड़ा और अन्याय के खिलाफ विद्रोह का प्रतीक भी बताया।

उन्होंने कहा, जींस, खासकर नीली जींस को अन्याय के खिलाफ बगावत और विरोध का प्रतीक माना जाता है। इन्हें मूल रूप से कारखानों, खदानों और खेतों में काम करने वाले लोग पहनते थे। आज नयी पीढ़ी में शायद ही कोई ऐसा व्यक्ति मिलेगा, जो जींस न पहनता हो।

अखिलेश ने कहा कि नीले रंग की वर्दी अपनाने का पार्टी का मकसद युवाओं के बीच लोकतांत्रिक मूल्यों, संवैधानिक सिद्धांतों, भाईचारे और वैश्विक नागरिकता की भावना को बढ़ावा देना है।

उन्होंने कहा, पीडीए का मतलब प्रगतिशील, लोकतांत्रिक और सकारात्मक सोच से भी है। यह लोगों को एक साथ लाने, भाईचारा बढ़ाने, सामाजिक सद्भाव एवं लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने और संविधान का पालन करने के बारे में है।

सपा प्रमुख ने कहा, पीडीए का मतलब ‘प्रेम, दया और अपनेपन’ की भावना से भी है। हमारे अंदर जितना अधिक प्रेम, दया और अपनापन होगा, उतने ही ज्यादा लोग पार्टी और ‘छात्र सभा’ में शामिल होंगे। अखिलेश ने पिछड़ों, दलितों और अल्पसंख्यकों से जुड़ने के सपा के प्रयासों के तहत पीडीए का नारा दिया था।

Tags: सपा की छात्र सभा के लिए
Previous Post

सुल्तानपुर जिले में स्कूल बस की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार दंपति और उनके बेटे की मौत

Related Posts

उत्तर प्रदेश

सुल्तानपुर जिले में स्कूल बस की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार दंपति और उनके बेटे की मौत

September 8, 2026
उत्तर प्रदेश

कौशांबी में महिला सिपाही की गोली लगने से मौत!; कुर्सी पर बैठते ही राइफल का ट्रिगर दबा

September 8, 2026
sanketik photo
उत्तर प्रदेश

बहराइच जिले में तेंदुए के हमले में नौ वर्षीय लड़के की मौत, तीन साल की बच्ची घायल

September 8, 2026
उत्तर प्रदेश

कानपुर के करोड़पति दवा कारोबारी हत्याकांड में खुलासा!, बहू निकली मास्टरमाइंड, सुपारी किलर्स से ससुर की हत्या, गिरफ्तार

September 8, 2026

Recent Posts

सपा की छात्र सभा के लिए नई ड्रेस कोड तय, नीली टी-शर्ट, जींस नया ‘ड्रेस कोड’

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 8, 2026
0

लखनऊ, समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंगलवार को कहा कि पार्टी की छात्र इकाई ‘छात्र सभा’ ने...

सुल्तानपुर जिले में स्कूल बस की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार दंपति और उनके बेटे की मौत

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 8, 2026
0

सुल्तानपुर जिले में मंगलवार सुबह स्कूल बस की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार दंपति और उनके बेटे की मौत हो गई।...

कौशांबी में महिला सिपाही की गोली लगने से मौत!; कुर्सी पर बैठते ही राइफल का ट्रिगर दबा

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 8, 2026
0

कौशांबी जिले के एक पुलिस थाने में तैनात महिला कांस्टेबल की मंगलवार को संतरी ड्यूटी के दौरान कथित तौर पर...

sanketik photo

बहराइच जिले में तेंदुए के हमले में नौ वर्षीय लड़के की मौत, तीन साल की बच्ची घायल

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 8, 2026
0

बहराइच जिले में तेंदुए के हमले की दो अलग-अलग घटनाओं में नौ वर्षीय एक बच्चे की मौत हो गई जबकि...

कानपुर के करोड़पति दवा कारोबारी हत्याकांड में खुलासा!, बहू निकली मास्टरमाइंड, सुपारी किलर्स से ससुर की हत्या, गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 8, 2026
0

कानपुर के दवा कारोबारी विनीत मनोचा की हत्या के मामले में पुलिस ने उनकी बहू को गिरफ्तार किया है। अधिकारी के...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group