Monday, September 7, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

Russia ki Dosti; Indian engineer detained, allegations of pressure to enlist in the army?? भारतीय दूतावास ने मांगी काउंसलर एक्सेस

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 7, 2026
in अंतराष्ट्रीय, देश
0


मास्को, एक भारतीय महिला ने आरोप लगाया है कि मॉस्को में रूसी पुलिस ने उसके पति को हिरासत में ले लिया है और उन पर रूसी सेना में शामिल होने का दबाव डाल रही है। उसके बाद भारतीय दूतावास ने रूस से उसे राजनयिक पहुंच उपलब्ध कराने की मांग की है।

स्नेहा गुप्ता ने छह सितंबर को इंस्टाग्राम पर पोस्ट किये गये एक अपील वीडियो में ये आरोप लगाए हैं। स्नेहा अपने इंस्टाग्राम प्रोफ़ाइल पर खुद को वकील बताती हैं।

उन्होंने बताया कि उनके पति चंदन गुप्ता कानपुर के एक अभियंता हैं और वे दोनों मॉस्को में उनके ‘हाईली क्वालिफाइड स्पेशलिस्ट’ वीजा पर रह रहे हैं। स्नेहा ने कहा कि यह वीजा नोएडा की एक कंपनी ने जारी किया था, जहां उनके पति काम करते थे।

उन्होंने आरोप लगाया कि रूसी पुलिस ने बिना किसी गलती के रविवार रात करीब 12:30 बजे उनके पति को हिरासत में ले लिया।

स्नेहा ने यह भी आरोप लगाया कि हिरासत के दौरान उनके पति पर रूसी सेना में शामिल होने के लिए दबाव डाला जा रहा है। भारतीय महिला का कहना है कि रूसी सेना में सैनिकों की कमी के कारण विदेशी नागरिकों को भर्ती करने की कोशिशें की जा रही हैं।

स्नेहा के आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है।

अपने वीडियो संदेश में स्नेहा ने बताया कि उनका 10 साल का बेटा है और वह परेशान हैं क्योंकि उन्हें स्थानीय भाषा नहीं आती है और उन्हें समझ नहीं आ रहा है कि इस स्थिति से कैसे निपटें।

उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार से अपील की कि वे दखल दें तथा उनके पति की रिहाई और सुरक्षित वापसी में मदद करें।

रूस में भारतीय दूतावास ने छह सितंबर को कहा कि वह इस मामले को लेकर स्नेहा और स्थानीय अधिकारियों के संपर्क में है।

दूतावास ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘हमने एक भारतीय नागरिक का अपने पति के बारे में सोशल मीडिया पोस्ट देखा है। हम इस मामले में उनसे और स्थानीय अधिकारियों के संपर्क में हैं। कानून प्रवर्तन एजेंसियों के अनुसार, यह एक कानूनी मामला है और वे इसकी जांच कर रही हैं। दूतावास ने उन्हें राजनयिक पहुंच उपलब्ध कराने की भी मांग की है।

We have seen a social media post by an Indian national regarding her husband. We are in touch with her and the local authorities in the matter. As per law enforcement authorities, it is a legal matter and they are looking into it. The Embassy has also sought consular access.…

— India in Russia (@IndEmbMoscow) September 6, 2026

यह मामला ऐसे समय में सामने आया है जब भारत उन भारतीय नागरिकों को रूसी सेना से मुक्त कराने और वापस लाने की लगातार कोशिश कर रहा है जिन्हें सेना में भर्ती किया गया था।

पिछले हफ़्ते (भारतीय) विदेश मंत्रालय ने बताया कि रूसी सेना में 227 भारतीय नागरिकों को भर्ती किया गया था, जिनमें से 139 को मुक्त कर दिया गया और 51 की मौत हो गई।

मंत्रालय ने कहा कि भारत बाकी भारतीय नागरिकों को जल्द मुक्त कराने और वापस लाने के लिए रूस के साथ बातचीत कर रहा है।

Tags: Indian engineer detainedRussia ki dosti
Previous Post

अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर यूपी में शुरू होगा ‘आओ सुनें और सुनाएं कहानी’ अभियान

Related Posts

क्राइम

Bihar : स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस के AC-1 कोच से 75 लीटर शराब बरामद, युवती समेत दो गिरफ्तार

September 7, 2026
अंतराष्ट्रीय

Egyptian TV presenter Sarah Khalifa: मशहूर टीवी एंकर सारा खलीफा समेत 12 आरोपियों को फांसी की सजा

September 7, 2026
उत्तर प्रदेश

ग्रामीण क्षेत्रों में LPG सिलेंडर बुकिंग की समयसीमा घटकर 25 दिन हुई, केंद्रीय मंत्री सुरेश गोपी ने दी जानकारी

September 7, 2026
देश

Swatantra Bhardwaj Case: ‘हिंदुत्व इन्फ्लुएंसर’ स्वतंत्र भारद्वाज की अर्जी पर दिल्ली हाईकोर्ट में तत्काल सुनवाई

September 7, 2026

Recent Posts

Russia ki Dosti; Indian engineer detained, allegations of pressure to enlist in the army?? भारतीय दूतावास ने मांगी काउंसलर एक्सेस

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 7, 2026
0

मास्को, एक भारतीय महिला ने आरोप लगाया है कि मॉस्को में रूसी पुलिस ने उसके पति को हिरासत में ले...

अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर यूपी में शुरू होगा ‘आओ सुनें और सुनाएं कहानी’ अभियान

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 7, 2026
0

लखनऊ, उत्तर प्रदेश सरकार मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर प्रदेशभर में ‘आओ सुनें और सुनाएं कहानी’ अभियान...

Bihar : स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस के AC-1 कोच से 75 लीटर शराब बरामद, युवती समेत दो गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 7, 2026
0

बिहार में शराबबंदी के बावजूद समस्तीपुर जिले में स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस के एसी प्रथम श्रेणी कोच से एक युवती और...

श्रावस्ती में पुलिस और SOG का एक्शन: 50-50 हजार के दो इनामी बदमाश मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार, पैर में गोली लगने से एक घायल

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 7, 2026
0

श्रावस्ती जिले में स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) और भिनगा कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने भिनगा क्षेत्र के जंगल स्थित...

Lucknow : अपहरण-हत्या मामले में 50 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार, साजिश का हुआ खुलासा

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 7, 2026
0

लखनऊ,  उत्तर प्रदेश पुलिस के विशेष कार्य बल (एसटीएफ) ने लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group