Saturday, July 25, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

उप्र में एक मई से होगा गन्ने की फसल का जीपीएस सर्वेक्षण, किसानों को एसएमएस से मिलेगी सूचना

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
April 24, 2026
in उत्तर प्रदेश
0
उत्तर प्रदेश की 21 चीनी मिलों ने शुरू किया गन्ना पेराई कार्य

उत्तर प्रदेश में गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग विभाग ने पेराई सत्र 2026-27 के लिए गन्ना सर्वेक्षण नीति जारी कर दी है जिसके तहत प्रदेशभर में गन्ने की फसल का ग्लोबल पोजीशनिंग सिस्टम (जीपीएस) आधारित सर्वेक्षण एक मई से कराया जाएगा। आधिकारिक बयान में शुक्रवार को यह जानकारी दी।

विभाग के अनुसार सर्वेक्षण से तीन दिन पहले सभी पंजीकृत गन्ना किसानों को फोन पर एसएमएस के जरिए सूचना भेजी जाएगी।

बयान में कहा गया, ‘‘हर सर्वेक्षण टीम में एक राजकीय गन्ना पर्यवेक्षक और एक चीनी मिल कर्मचारी शामिल होगा। सर्वेक्षण से पहले दोनों को विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। सर्वेक्षण के समय खेत पर किसान की मौजूदगी अनिवार्य होगी। टीम मौके पर पहुंचकर जीपीएस के जरिए खेत का रकबा, गन्ने की किस्म और अनुमानित उत्पादन का डेटा सीधे विभाग के सर्वर पर दर्ज करेगी।

गन्ना एवं चीनी आयुक्त वीना कुमारी मीणा ने बताया कि सर्वेक्षण पूरा होने के बाद खेत का क्षेत्रफल और गन्ने की किस्म समेत पूरी जानकारी किसानों को एसएमएस से उपलब्ध कराई जाएगी।

उन्होंने कहा, ‘‘किसान अपनी सर्वेक्षित भूमि का सत्यापन राजस्व विभाग की वेबसाइट पर भी कर सकेंगे। चीनी मिल अंतिम आंकड़े विभागीय पोर्टल पर ऑनलाइन अपलोड कर अपनी वेबसाइट पर भी प्रदर्शित करेंगी, जिससे पारदर्शिता बनी रहेगी।

बयान में कहा गया, ‘‘सर्वेक्षण के दौरान नए गन्ना किसानों का पंजीकरण भी किया जाएगा। जीपीएस सर्वेक्षण से डेटा में हेराफेरी रुकेगी, सही उत्पादन का आकलन होगा और किसानों को समय पर भुगतान सुनिश्चित किया जा सकेगा।

इसमें कहा गया है कि अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि सर्वेक्षण पूरी पारदर्शिता और सटीकता से किया जाए। यह सर्वेक्षण 30 जून 2026 तक चलेगा।

Tags: एक मई से होगा गन्ने की फसल
Previous Post

हरदोई में बदमाशों ने ई-रिक्शा सवार किशोरी को गोली मारी, गंभीर रूप से घायल

Next Post

अनिद्रा अपने आप में एक बीमारी, जिसका अलग से इलाज किए जाने की जरूरत

Related Posts

मुजफ्फरनगर: शिक्षिका पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डालने के आरोप में कॉलेज प्रबंधक गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश

मुजफ्फरनगर: शिक्षिका पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डालने के आरोप में कॉलेज प्रबंधक गिरफ्तार

July 25, 2026
अमेठी में मालगाड़ी के सात डिब्बे पटरी से उतरे, पायलेट ने सूझबूझ से रोकी ट्रेन
उत्तर प्रदेश

अमेठी में मालगाड़ी के सात डिब्बे पटरी से उतरे, पायलेट ने सूझबूझ से रोकी ट्रेन

July 25, 2026
बरेली में पुत्रवधू पर हमले को रोकने का प्रयास कर रहे पिता की बेटे ने चाकू मारकर की हत्या
उत्तर प्रदेश

बरेली में पुत्रवधू पर हमले को रोकने का प्रयास कर रहे पिता की बेटे ने चाकू मारकर की हत्या

July 25, 2026
अयोध्या: रेलवे ट्रैक पार कर रहे अधेड़ की ट्रेन की चपेट में आने से मौत
उत्तर प्रदेश

संत कबीरनगर जिले में युवक एवं युवती ने चलती ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या

July 25, 2026
Next Post
अनिद्रा अपने आप में एक बीमारी, जिसका अलग से इलाज किए जाने की जरूरत

अनिद्रा अपने आप में एक बीमारी, जिसका अलग से इलाज किए जाने की जरूरत

Recent Posts

पंजाब पुलिस छह महीने की तलाश के बाद फरार गैंगस्टर जोबनजीत सिंह को इंडोनेशिया से किया प्रत्यर्पित

पंजाब पुलिस छह महीने की तलाश के बाद फरार गैंगस्टर जोबनजीत सिंह को इंडोनेशिया से किया प्रत्यर्पित

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 25, 2026
0

पंजाब के गैंगस्टर रोधी कार्य बल ने केंद्रीय एजेंसियों के साथ मिलकर छह महीने की तलाश के बाद एक फरार...

बांग्लादेश में आए भूकंप के झटके पश्चिम बंगाल, पूर्वोत्तर में भी महसूस किए गए

नासिक में 50 मिनट के भीतर चार बार भूकंप के झटके

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 25, 2026
0

महाराष्ट्र के नासिक जिले में शनिवार को 50 मिनट के अंतराल में चार बार भूकंप आया जिसकी अधिकतम तीव्रता 3.6...

अयोध्या: राम मंदिर में 10 दिवसीय गुप्त नवरात्रि, प्रायश्चित और शुद्धिकरण अनुष्ठान पूर्णाहुति समारोह के साथ हुआ संपन्न

अयोध्या: राम मंदिर में 10 दिवसीय गुप्त नवरात्रि, प्रायश्चित और शुद्धिकरण अनुष्ठान पूर्णाहुति समारोह के साथ हुआ संपन्न

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 25, 2026
0

अयोध्या, श्रद्धालुओं के चढ़ावे की कथित चोरी के बाद अयोध्या में राम मंदिर में 10 दिवसीय प्रायश्चित और शुद्धिकरण अनुष्ठान...

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 25, 2026
0

नयी दिल्ली, राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) प्रश्नपत्र लीक मामले को लेकर नयी दिल्ली के जंतर मंतर समेत देशभर...

मुजफ्फरनगर: शिक्षिका पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डालने के आरोप में कॉलेज प्रबंधक गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर: शिक्षिका पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डालने के आरोप में कॉलेज प्रबंधक गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 25, 2026
0

मुजफ्फरनगर जिले में एक सरकारी सहायता प्राप्त महिला इंटर कॉलेज के प्रबंधक को एक नवनियुक्त शिक्षिका पर शारीरिक संबंध बनाने...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group