Wednesday, September 16, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

VIDIEO, पश्चिम बंगाल में चुनावी रण: योगी आदित्यनाथ का तीखा हमला; घुसपैठ और तुष्टिकरण, गुंडे दिखेंगे झाड़ू लगाते!!

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
April 16, 2026
in देश, राजनीति
0

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को पश्चिम बंगाल के चुनावी रण में जोरदार हुंकार भरी। उन्होंने बाराबनी, रामपुरहाट और बोलपुर विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा उम्मीदवारों के समर्थन में जनसभाएं करते हुए कांग्रेस, वामपंथियों और तृणमूल कांग्रेस पर तीखा हमला बोला।

सीएम योगी ने मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि टीएमसी के गुंडों और माफियाओं से डरने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि भाजपा की डबल इंजन सरकार बनने पर यही लोग जनता की चाटुकारिता करते नजर आएंगे और सड़कों पर झाड़ू लगाते दिखेंगे।

तुष्टीकरण, भ्रष्टाचार और अन्याय के विरुद्ध परिवर्तन के लिए प्रतिबद्ध पश्चिम बंगाल की जनता हर बूथ पर 'कमल' खिलाने को तैयार है… pic.twitter.com/Sc2AjpkQxH

— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) April 16, 2026

उन्होंने आरोप लगाया कि उनके कार्यक्रम के दौरान टीएमसी कार्यकर्ताओं ने लोगों को परेशान किया और सभा रोकने के लिए भाजपा के झंडे उखाड़ने की कोशिश की। उन्होंने जनता से भाजपा प्रत्याशियों को जिताने और राज्य में बदलाव लाने की अपील की।

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि टीएमसी आज आतंक, माफियाराज और भ्रष्टाचार का पर्याय बन चुकी है। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में सैंड, कोयला और जमीन माफिया सक्रिय हैं और केंद्र की योजनाओं का पैसा भी जनता तक नहीं पहुंच पाता।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि 9 साल पहले उत्तर प्रदेश की स्थिति भी खराब थी, लेकिन भाजपा सरकार आने के बाद कानून-व्यवस्था में सुधार हुआ। उन्होंने दावा किया कि यूपी में अब दंगे, कर्फ्यू और अपराध पर नियंत्रण है और सख्त कार्रवाई से अपराधियों में डर है।

उन्होंने आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल में त्योहारों के दौरान उपद्रव होते हैं, जबकि यूपी में पर्व-त्योहार शांतिपूर्ण तरीके से मनाए जाते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार बनने पर बंगाल को फिर से सांस्कृतिक पहचान दिलाई जाएगी।

सीएम योगी ने कहा कि अयोध्या में भगवान श्रीराम का भव्य मंदिर बनना भाजपा की प्रतिबद्धता का उदाहरण है। उन्होंने कहा कि बड़े फैसले मजबूत नेतृत्व में ही संभव होते हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य सरकार ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के दौरे के दौरान प्रोटोकॉल का पालन नहीं किया, जो लोकतांत्रिक परंपराओं के खिलाफ है।

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि एक समय पश्चिम बंगाल देश का सांस्कृतिक और आर्थिक केंद्र था, लेकिन अब यह अपराध और अराजकता का केंद्र बन गया है। उन्होंने राज्य को फिर से ‘कल्चरल कैपिटल’ बनाने का संकल्प दोहराया।

उन्होंने कहा कि बंगाल की धरती रवींद्रनाथ टैगोर, स्वामी विवेकानंद, सुभाष चंद्र बोस और श्यामा प्रसाद मुखर्जी जैसे महान व्यक्तित्वों की भूमि रही है।

उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस, वामपंथियों और टीएमसी ने तुष्टिकरण की राजनीति के कारण राज्य में घुसपैठ को बढ़ावा दिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार बनने पर ऐसी गतिविधियों पर सख्त रोक लगेगी।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि बंगाल की जनता अब बदलाव चाहती है और भाजपा के समर्थन में खड़ी है। उन्होंने भरोसा जताया कि भाजपा सरकार बनने पर राज्य में कानून-व्यवस्था सुधरेगी, युवाओं को रोजगार मिलेगा और विकास को गति मिलेगी।

Tags: आदित्यनाथ ने पश्चिम बंगाल के चुनावी रण
Previous Post

लखनऊ में रियल एस्टेट धोखाधड़ी गिरोह के सरगना प्रमोद कुमार उपाध्याय की करोड़ों रुपये की संपत्ति जब्त

Next Post

नोएडा में श्रमिक आंदोलन के नाम पर अशांति फैलाने के लिए की गई सुनियोजित तैयारी: पुलिस

Related Posts

उत्तर प्रदेश

ललितपुर के गनेशपुरा में 24 भुजाओं वाली अनोखी गणेश प्रतिमा, 11वीं सदी की धरोहर आस्था और पुरातत्व का केंद्र

September 16, 2026
Featured

AI की रफ्तार धीमी करने पर एकजुट हुए दिग्गज, Dario Amodei के प्रस्ताव से Sam Altman और Elon Musk भी सहमत

September 16, 2026
खेल

India vs Afghanistan: क्लीन स्वीप करने बृहस्पतिवार को उतरेगा भारत, सूर्यवंशी को मिल सकता है मौका

September 16, 2026
अंतराष्ट्रीय

उत्तर-पश्चिमी नेपाल में दो बार आया भूकंप, कोई हताहत नहीं

September 16, 2026
Next Post

नोएडा में श्रमिक आंदोलन के नाम पर अशांति फैलाने के लिए की गई सुनियोजित तैयारी: पुलिस

Recent Posts

ललितपुर के गनेशपुरा में 24 भुजाओं वाली अनोखी गणेश प्रतिमा, 11वीं सदी की धरोहर आस्था और पुरातत्व का केंद्र

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 16, 2026
0

ललितपुर जिले के बानपुर क्षेत्र में स्थित गनेशपुरा का प्राचीन गणेश मंदिर धार्मिक आस्था के साथ-साथ ऐतिहासिक और पुरातात्विक दृष्टि...

Los Angeles में न्यूज हेलीकॉप्टर क्रैश, 3 लोगों की मौत; बस हादसे की कवरेज के दौरान हुआ हादसा

by admin
September 16, 2026
0

वाशिंगटन, अमेरिका के लॉस एंजिलिस में मंगलवार शाम एक न्यूज हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त होकर आग की चपेट में आ गया। हादसे...

AI की रफ्तार धीमी करने पर एकजुट हुए दिग्गज, Dario Amodei के प्रस्ताव से Sam Altman और Elon Musk भी सहमत

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 16, 2026
0

वाशिंगटन, कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) उद्योग के प्रमुख दिग्गजों के बीच आमतौर पर सहमति कम ही देखने को मिलती है और...

India vs Afghanistan: क्लीन स्वीप करने बृहस्पतिवार को उतरेगा भारत, सूर्यवंशी को मिल सकता है मौका

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 16, 2026
0

नयी दिल्ली, पहले दोनों मैच जीत कर श्रंखला में अजेय बढ़त हासिल कर चुकी भारतीय टीम अफगानिस्तान के खिलाफ बृहस्पतिवार...

उत्तर-पश्चिमी नेपाल में दो बार आया भूकंप, कोई हताहत नहीं

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 16, 2026
0

काठमांडू, उत्तर-पश्चिमी नेपाल में लगातार दो बार भूकंप आया। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। भूकंप से अभी तक...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group