Wednesday, September 16, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

नोएडा में श्रमिक आंदोलन के नाम पर अशांति फैलाने के लिए की गई सुनियोजित तैयारी: पुलिस

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
April 16, 2026
in उत्तर प्रदेश
0

नोएडा में श्रमिकों के प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा की जांच में कई खुलासे हुए हैं और इसके लिए कथित तौर पर 80 से अधिक व्हाट्सऐप ग्रुप बनाकर सुनियोजित तैयारी की गई थी।

अधिकारियों के अनुसार, जांच में पता चला है कि हिंसा भड़काने के लिए तीन दिन से कई स्तरों पर तैयारी हो रही थी। सोशल मीडिया से लेकर औद्योगिक इलाकों में घूमते हुए कुछ लोगों ने पूरा माहौल तैयार किया। इसके पीछे तीन संगठनों के नाम सामने आए हैं, जिनमें ‘मजदूर बिगुल दस्ता’ प्रमुख है। पुलिस ने इस संगठन के प्रमुख रूपेश राय को गिरफ्तार करने के साथ ही श्रमिकों को भड़काने वाले 18 अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया है।

पुलिस उपायुक्त शैव्या गोयल ने बताया कि श्रमिकों के प्रदर्शन से पहले तीन दिन के भीतर 80 से अधिक व्हाट्सऐप ग्रुप तैयार किए गए, जिनमें से करीब 50 ग्रुप की जानकारी पुलिस को मिल चुकी है।

उन्होंने कहा कि इनमें से 17 ग्रुप का सत्यापन किया गया है, जिनमें हिंसा भड़काने वाले संदेश साझा किए गए थे।

गोयल के अनुसार, इन ग्रुप में श्रमिकों की वास्तविक मांगों जैसे वेतन वृद्धि या कार्य स्थिति में सुधार को लेकर कोई चर्चा नहीं थी। इसके बजाय कर्मचारियों को उकसाने, भीड़ जुटाने और कारखानों में तोड़फोड़ करने जैसी बातें लिखी जा रही थीं।

पुलिस ने कहा कि यह सब सुनियोजित तरीके से किया जा रहा था और जांच के बाद ‘मजदूर बिगुल दस्ता’ संगठन से जुड़े रूपेश राय समेत 18 लोगों की गिरफ्तारी हुई।

नोएडा की पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह ने कहा कि श्रमिकों के प्रदर्शन को हिंसक बनाने में मुख्य रूप से तीन समूहों की भूमिका सामने आई है, और अब तक 17 व्हाट्सऐप ग्रुप का सत्यापन किया जा चुका है।

सिंह ने कहा कि मामले में जांच अभी जारी है तथा आने वाले दिनों में और गिरफ्तारियां हो सकती हैं।

अधिकारियों के अनुसार, जांच में यह भी सामने आया है कि मजदूर बिगुल दस्ते से जुड़े लोग औद्योगिक क्षेत्रों में घूम-घूमकर मजदूरों को भड़काने का काम कर रहे थे। इस संगठन का नाम इससे पहले हरियाणा के मानेसर में हुई औद्योगिक हिंसा में भी सामने आया था।

पुलिस ने कहा कि डिजिटल और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पूरे नेटवर्क को ध्वस्त करने की दिशा में काम किया जा रहा है, तथा अन्य एजेंसियां भी जांच में जुटी हैं।

इसने कहा कि जांच के दौरान पुलिस को 50 से अधिक संदिग्ध ‘एक्स’ हैंडल की जानकारी मिली, जो हिंसा से एक-दो दिन पहले ही बनाए गए थे।

Tags: नोएडा में श्रमिक आंदोलन के नाम पर
Previous Post

VIDIEO, पश्चिम बंगाल में चुनावी रण: योगी आदित्यनाथ का तीखा हमला; घुसपैठ और तुष्टिकरण, गुंडे दिखेंगे झाड़ू लगाते!!

Next Post

हापुड में बस स्टैंड पर इंतजार कर रहे लोगों को कार ने टक्कर मारी, तीन की मौत

Related Posts

उत्तर प्रदेश

मेरठ: पल्लवपुरम के सीवर ट्रीटमेंट प्लांट से क्लोरीन रिसाव; 15 लोगों की हालत बिगड़ी

September 16, 2026
उत्तर प्रदेश

बहराइच में बाढ़ के बीच बढ़ी वन्यजीवों की आवाजाही, 15 तेंदुए रेस्क्यू; दो मगरमच्छ भी पकड़े

September 16, 2026
sanketik photo
उत्तर प्रदेश

अयोध्या में NSG क्षेत्रीय केंद्र के लिए मिल्कीपुर तहसील में 26 हेक्टेयर भूमि निशुल्क देने को मंजूरी

September 16, 2026
उत्तर प्रदेश

UP में 15,012 शिक्षक पदों पर निकली भर्ती, 11,508 सहायक अध्यापक और 2,607 PGT पद; जानें आवेदन और परीक्षा की तारीख

September 16, 2026
Next Post

हापुड में बस स्टैंड पर इंतजार कर रहे लोगों को कार ने टक्कर मारी, तीन की मौत

Recent Posts

मेरठ: पल्लवपुरम के सीवर ट्रीटमेंट प्लांट से क्लोरीन रिसाव; 15 लोगों की हालत बिगड़ी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 16, 2026
0

मेरठ में एक मलजल शोधन संयंत्र (एसटीपी) से क्लोरीन गैस के रिसाव के बाद कई लोगों की तबीयत बिगड़ गई।...

बहराइच में बाढ़ के बीच बढ़ी वन्यजीवों की आवाजाही, 15 तेंदुए रेस्क्यू; दो मगरमच्छ भी पकड़े

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 16, 2026
0

बहराइच, नेपाल में लगातार बारिश और बैराजों से नदियों में पानी छोड़े जाने के कारण कतर्नियाघाट जंगल में जलभराव की...

sanketik photo

अयोध्या में NSG क्षेत्रीय केंद्र के लिए मिल्कीपुर तहसील में 26 हेक्टेयर भूमि निशुल्क देने को मंजूरी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 16, 2026
0

लखनऊ, उत्तर प्रदेश मंत्रिमंडल ने अयोध्या धाम-राम मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए मिल्कीपुर तहसील में 26 हेक्टेयर...

UP में 15,012 शिक्षक पदों पर निकली भर्ती, 11,508 सहायक अध्यापक और 2,607 PGT पद; जानें आवेदन और परीक्षा की तारीख

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 16, 2026
0

प्रयागराज, उत्तर प्रदेश में शिक्षक भर्ती का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा...

सहारनपुर में सर्राफ से ठगी, जांच कर रहे दारोगा पर Fir

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 16, 2026
0

सहारनपुर जिले में एक सर्राफ के साथ ठगी से जुड़े मामले की जांच कर रहे दारोगा के खिलाफ उसी कोतवाली...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group