Saturday, September 12, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

इजराइली पुलिस ने कचरे के ट्रक में छिपे करीब 70 फलस्तीनियों को पकड़ा

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
April 15, 2026
in अंतराष्ट्रीय
0

इजराइली पुलिस ने लगभग 70 फलस्तीनी पुरुषों को कचरा ढोने वाले एक ट्रक के अंदर छिपा हुआ पाया। ये लोग कथित तौर पर काम की तलाश में वेस्ट बैंक से इजराइल में घुसने की कोशिश कर रहे थे।

इजराइली पुलिस द्वारा जारी वीडियो में दिख रहा है कि सोमवार देर रात जब ट्रक का पिछला हिस्सा खोला गया तो उसमें कचरे वाले हिस्से में पुरुष ठूंस-ठूंस कर भरे हुए थे। वीडियो में पुलिसकर्मी ट्रक को घेरते हुए दिखायी दे रहे हैं, जिनमें से कुछ ने हथियार ताने हुए थे।

ट्रक के अंदर मौजूद कुछ लोगों ने बाहर निकाले जाने के दौरान हाथ ऊपर उठा लिए और उन्हें एक-एक कर बाहर निकाला गया। बीच-बीच में अरबी भाषा में एक आवाज सुनाई देती है- ‘‘एस्कोत’’, जिसका मतलब है ‘‘खामोश रहो’’।

इजराइल के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि ये लोग ‘‘मध्य इजराइल में घुसपैठ करने की कोशिश कर रहे थे’’ और उन्हें वेस्ट बैंक की एक जांच चौकी पर रोका गया।

अधिकारियों ने घुसपैठ के प्रयास के मकसद पर कोई विस्तृत जानकारी नहीं दी, लेकिन स्थानीय पुलिस कमांडर इताल अल्मोग ने उन्हें ‘‘अवैध प्रवेशकर्ता’’ बताया। यह शब्द आमतौर पर उन फलस्तीनियों के लिए इस्तेमाल होता है जो काम की तलाश में इजराइल में दाखिल होते हैं।

अल्मोग ने बताया कि ये लोग इजराइल के विभिन्न शहरों की ओर जा रहे थे और उन्हें पूछताछ के लिए ले जाया गया है। ट्रक चालक, जो एक इजराइली नागरिक है, वैध लाइसेंस के बिना वाहन चला रहा था और उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

इजराइली पुलिस अक्सर कब्जे वाले वेस्ट बैंक से ‘‘अवैध प्रवेशकर्ताओं’’ के मामलों की जानकारी देती है, खासकर तब से जब सात अक्टूबर 2023 को हमास के हमले के बाद इजराइल ने हजारों फलस्तीनियों के काम करने के परमिट रद्द कर दिए थे।

Tags: इजराइली पुलिस ने कचरे के ट्रक
Previous Post

रोहिंग्या और बांग्लादेशियों समेत 250 लोगों को ले जा रही नौका अंडमान सागर में डूबी

Next Post

RCB vs LSG, IPL 2026: संघर्षरत एलएसजी के खिलाफ आरसीबी को बल्लेबाजों से शानदार प्रदर्शन की उम्मीद

Related Posts

अंतराष्ट्रीय

Yemen Houthi : बाब अल-मंदेब के मायून द्वीप पर हूतियों का कब्जा, सऊदी अरब ने किया हवाई हमला

September 11, 2026
अंतराष्ट्रीय

Trump : मध्यावधि चुनाव से पहले ट्रंप की रिपब्लिकन समर्थकों से अपील, बोले- बाहर निकलकर करें मतदान

September 11, 2026
अंतराष्ट्रीय

BRICS Summit 2026: शी चिनफिंग आएंगे भारत, मोदी से होगी अहम मुलाकात!

September 10, 2026
अंतराष्ट्रीय

London : मेहुल चोकसी के वकील विजय अग्रवाल पर यौन उत्पीड़न के 4 आरोप

September 10, 2026
Next Post

RCB vs LSG, IPL 2026: संघर्षरत एलएसजी के खिलाफ आरसीबी को बल्लेबाजों से शानदार प्रदर्शन की उम्मीद

Recent Posts

Yemen Houthi : बाब अल-मंदेब के मायून द्वीप पर हूतियों का कब्जा, सऊदी अरब ने किया हवाई हमला

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 11, 2026
0

काहिरा, यमन में ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों ने लाल सागर के प्रवेश द्वार माने जाने वाले रणनीतिक बाब अल-मंदेब जलडमरूमध्य...

BRICS Summit 2026: ईरान के राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा प्रस्ताव, स्थानीय मुद्राओं में व्यापार बढ़ाने पर जोर

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 11, 2026
0

नई दिल्ली, ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान ने शुक्रवार को ब्रिक्स देशों के बीच व्यापार में स्थानीय मुद्राओं के इस्तेमाल...

मथुरा जंक्शन से चोरी 5 महीने के बच्चा (सूर्या) सकुशल बरामद, महिला ने प्रेमी संग चुराया मासूम, मुरैना से गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 11, 2026
0

मथुरा में यहां रेलवे स्टेशन के बाहर से पांच महीने के बच्चे का अपहरण करने के आरोप में मध्यप्रदेश के...

Allahabad High Court: नाबालिग अपहरण मामले में 7 साल की सजा पाने वाला आरोपी बरी, उम्र तय करने पर निचली अदालत को फटकार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 11, 2026
0

लखनऊ, इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने नाबालिग लड़की के अपहरण के मामले में सात साल के कठोर कारावास की सजा पाए...

बरेली: राजमार्ग पर घेराबंदी कर 52.4 किलोग्राम डोडा बरामद, पंजाब के दो तस्कर गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 11, 2026
0

बरेली के भोजीपुरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने राजमार्ग पर घेराबंदी कर एक होंडा सिटी कार से 52.4 किलोग्राम अवैध...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group