अयोध्या, समाज सेवा के क्षेत्र में लंबे अरसे से महिलाओं के लिए संघर्ष कर रही समाजसेविका भारती सिंह एडवोकेट ने 11 अप्रैल को मानसिक रूप से वंचित लड़की लगभग 19 वर्ष जो पूर्ण रूप से पागल होने के साथ नग्न अवस्था में रामजन्मभूमि मंदिर के पीछे रामकोट में कई दिनों से भूखी प्यासी घूम रही थी।
स्थानीय लोगों के सूचना पर भारती सिंह एडवोकेट तत्काल मौके स्थल पर पहुंचकर स्थानीय लोगों के मदद से उसे नहला धुलाकर तथा कपड़े पहनाकर तथा उसे जानकी कुंज निर्मोचन घाट पर महंत जानकी शरण दास के संरक्षण देखरेख में रखा गया तथा भूखी प्यासी वंचित लड़की को तत्काल दवा व भोजन की व्यवस्था कराई गई।
समाजसेविका भारती सिंह एडवोकेट ने तत्काल जिला प्रोबेशन अधिकारी से तत्काल संपर्क करके सुरक्षित स्थान पर रखने के लिए निवेदन किया, जिस पर जिला प्रोबेशन अधिकारी अश्वनी तिवारी ने तत्काल वन स्टाफ सेंटर प्रबंधक प्रभाव मणिपाल को निर्देशित करते हुए केंद्र में संरक्षण के लिए आवेशित किया।
प्रोबेशन अधिकारी का आदेश का पालन करते हुए मानसिक रूप से वंचित लड़की को अपने कस्टडी में लेते हुए रामजन्मभूमि थाने के स्टाफ द्वारा जिला चिकित्सालय में मेडिकल परीक्षण कराया गया तथा प्रशासन द्वारा लखनऊ सरोजनी नगर स्थित उम्मीद संस्था के हवाले कर दिया गया।
वन स्टाफ केंद्र की एस आई सुधा वर्मा रामजन्मभूमि की दरोगा शिवानी देवी, सिपाही मानती पासवान वन स्टाफ केंद्र की नर्स विमलेश सभी के सहयोग से लखनऊ सरोजिनी नगर स्थित उम्मीद संस्थान के हवाले किया गया।
इस सहरानीय कार्य के लिए अयोध्या धाम चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष संजय महेन्द्रा, बार एसोसिएशन अयोध्या के पूर्व अध्यक्ष अरविंद सिंह एडवोकेट, जानकी कुंज के महान जानकी शरण दास जी रीना जायसवाल, रेनू मिश्रा. भरत दास ने इस कार्य के लिए भारती सिंह एडवोकेट की सराहना की।










