Friday, September 11, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

इराकी जलक्षेत्र में अमेरिकी तेल टैंकर ‘सेफसी विष्णु’ पर ईरान के हमले में भारतीय नागरिक की मौत

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
March 12, 2026
in अंतराष्ट्रीय, व्यापार जगत
0

इराक के पास अमेरिकी स्वामित्व वाले तेल टैंकर पर ‘‘आत्मघाती’’ नौका से किए गए ईरान के हमले में एक भारतीय नागरिक के मारे जाने की सूचना है। सूत्रों ने यह जानकारी दी।

सूत्रों ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि अमेरिकी स्वामित्व वाले और मार्शल आइलैंड ध्वज वाले तेल टैंकर ‘सेफसी विष्णु’ पर इराक के जलक्षेत्र के भीतर खोर अल जुबैर बंदरगाह के पास एक ईरानी ‘‘आत्मघाती’’ नौका ने हमला किया था।

सूत्रों के अनुसार, हमले में एक भारतीय नागरिक की मौत हो गई है जिसका नाम अभी उजागर नहीं किया गया है जबकि तेल टैंकर पर सवार चालक दल के अन्य सदस्यों और कर्मियों, कुल 27 लोगों को बचा लिया गया और उन्हें बसरा ले जाया गया है।

‘सेफसी’ के करीबी सूत्रों ने नाम नहीं जाहिर करने की शर्त पर बताया कि कंपनी इस हमले में भारतीय नागरिक की मौत की खबर सुनकर बेहद दुखी है।

उसने भारत सरकार से इस हमले की कड़ी निंदा करने और पश्चिम एशिया में बढ़ते संघर्ष के मद्देनजर क्षेत्र में जहाजों पर सवार चालक दल की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए तत्काल कार्रवाई करने की मांग की है।

सूत्रों ने इस बात को लेकर चिंता व्यक्त की कि वैश्विक स्तर पर नाविकों में भारतीयों की संख्या 15 प्रतिशत से अधिक है इसलिए ईरान चाहे जिस भी जहाज को निशाना बनाए, भारतीय नागरिक ‘‘अप्रत्यक्ष रूप से’’ निशाना बनेंगे।

‘वेसल फाइंडर’ वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार, 228.6 मीटर लंबा और 32.57 मीटर चौड़ा ‘सेफसी विष्णु’ का निर्माण 2007 में हुआ था और वर्तमान में यह मार्शल द्वीप समूह के ध्वज के तहत संचालित होता है।

इसका सकल टन भार 42010 टन और ‘डेडवेट’ टन भार 73976 टन है।

‘डेडवेट’ टन भार (डीडब्ल्यूटी) किसी जहाज का वह अधिकतम भार है जिसे वह चालक दल सहित कार्गो, ईंधन, ताजे पानी, राशन और अन्य सामग्री को सुरक्षित रूप से वहन कर सकता है।

Photos of Thai crew from attacked cargo ship shared online

Photos of a Thai crew member from the cargo vessel Mayuree Naree, which was attacked near the Strait of Hormuz, have surfaced on social media following the incident.

The Thai-flagged bulk carrier was struck on March 11… pic.twitter.com/5RM6LLhMCG

— Thai Enquirer (@ThaiEnquirer) March 11, 2026

Tags: इराकी जलक्षेत्र में अमेरिकी तेल टैंकर
Previous Post

भारत ने गुजरात बंदरगाह की ओर आ रहे थाईलैंड के ध्वज वाले जहाज पर हमले की निंदा की

Next Post

Bharat समेत 16 देश अमेरिका की धारा 301 के तहत जांच के दायरे में, क्या है इसके मायने

Related Posts

अंतराष्ट्रीय

BRICS Summit 2026: शी चिनफिंग आएंगे भारत, मोदी से होगी अहम मुलाकात!

September 10, 2026
अंतराष्ट्रीय

London : मेहुल चोकसी के वकील विजय अग्रवाल पर यौन उत्पीड़न के 4 आरोप

September 10, 2026
अंतराष्ट्रीय

China Ship Fire: चीन के किंगदाओ बंदरगाह पर जहाज में भीषण आग, 25 की मौत

September 10, 2026
देश

E-Commerce Rules 2026: ऑनलाइन शॉपिंग पर सरकार की सख्ती, छूट की पुरानी कीमत बताना होगा

September 10, 2026
Next Post

Bharat समेत 16 देश अमेरिका की धारा 301 के तहत जांच के दायरे में, क्या है इसके मायने

Recent Posts

BRICS Summit 2026: शी चिनफिंग आएंगे भारत, मोदी से होगी अहम मुलाकात!

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 10, 2026
0

बीजिंग, चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग 12 और 13 सितंबर को नई दिल्ली में होने वाले 18वें BRICS शिखर सम्मेलन...

London : मेहुल चोकसी के वकील विजय अग्रवाल पर यौन उत्पीड़न के 4 आरोप

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 10, 2026
0

लंदन, भगोड़े कारोबारी मेहुल चोकसी के वकील विजय अग्रवाल के खिलाफ ब्रिटेन में चल रहे यौन उत्पीड़न मामले में गुरुवार...

Gorakhpur : गर्ल्स हॉस्टल के बाथरूम में मिला रिकॉर्डिंग करता मोबाइल, वार्डन आरती सिंह पर FIR

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 10, 2026
0

गोरखपुर के मोहद्दीपुर इलाके में छात्राओं की निजता भंग करने के आरोप में एक छात्रावास की वार्डन के खिलाफ प्राथमिकी...

Ayodhya : सरयू में डूबे नाना-नाती के शव बरामद, एक ही परिवार में दूसरी बार नदी ने ली जान

by Atul Narain Srivastava
September 10, 2026
0

अयोध्या,  रुदौली कोतवाली क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित पसैया गांव के सामने सरयू नदी में बुधवार को डूबे नाना-नाती के शव...

Ayodhya : अभिषेक सावंत ने उठाई जर्जर नरेंद्रालय सभागार में कर्मचारियों की सुरक्षा की आवाज, 15 दिन का अल्टीमेटम

by Atul Narain Srivastava
September 10, 2026
0

अयोध्या में जर्जर नरेंद्रालय सभागार में संचालित नगर निगम के प्रवर्तन दल कार्यालय को लेकर कर्मचारियों की सुरक्षा का मुद्दा...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group