Monday, July 27, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

Bharat समेत 16 देश अमेरिका की धारा 301 के तहत जांच के दायरे में, क्या है इसके मायने

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
March 12, 2026
in अंतराष्ट्रीय, देश
0
भारत के साथ व्यापार समझौता करने के ‘बेहद करीब’ है अमेरिका : ट्रंप

अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि (यूएसटीआर) ने 11 मार्च को घोषणा की कि उसने भारत और चीन सहित 16 देशों की नीतियों एवं औद्योगिक प्रथाओं की जांच के लिए धारा 301 के तहत नई जांच शुरू की है।

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन द्वारा लगाए गए व्यापक शुल्क को अमेरिकी उच्चतम न्यायालय द्वारा रद्द किए जाने के बाद राष्ट्रपति ट्रंप ने 24 फरवरी से 150 दिन के लिए सभी देशों पर 10 प्रतिशत आयात शुल्क लगाने की घोषणा की थी।

इस नई जांच की शुरुआत को व्यापार निगरानी में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।

जांच क्या है-

अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि (यूएसटीआर) ने 1974 के व्यापार अधिनियम की धारा 301(बी) के तहत विभिन्न देशों की नीतियों, कार्यों तथा प्रथाओं की जांच शुरू करने की घोषणा की। यह जांच विनिर्माण क्षेत्रों में संरचनात्मक अतिरिक्त क्षमता एवं अत्यधिक उत्पादन से जुड़े मुद्दों पर केंद्रित है।

यूएसटीआर के अनुसार, जांच के दौरान यह तय किया जाएगा कि इन देशों की नीतियां और प्रथाएं अनुचित या भेदभावपूर्ण हैं या नहीं और क्या वे अमेरिकी व्यापार पर बोझ डालती हैं या उसे सीमित करती हैं। इस्पात, एल्युमीनियम, वाहन, बैटरी, इलेक्ट्रॉनिक, रसायन, मशीनरी, सेमीकंडक्टर और सौर मॉड्यूल जैसे क्षेत्र जांच के दायरे में हैं।

किन देशों के खिलाफ हो रही है जांच-

जांच में 15 देशों और 27 देशों के समूह यूरोपीय संघ को शामिल किया गया है।

इन देशों में चीन, सिंगापुर, स्विट्जरलैंड, नॉर्वे, इंडोनेशिया, मलेशिया, कंबोडिया, थाईलैंड, दक्षिण कोरिया, वियतनाम, ताइवान, बांग्लादेश, मेक्सिको, जापान और भारत शामिल हैं।

जांच क्यों शुरू की गई-

अमेरिकी उच्चतम न्यायालय द्वारा ट्रंप प्रशासन के शुल्क रद्द किए जाने के बाद 20 फरवरी को ट्रंप ने सभी देशों पर 10 प्रतिशत अस्थायी आयात शुल्क लगाने की घोषणा की।

अमेरिकी राष्ट्रपति के आधिकारिक कार्यालय एवं आवास ‘व्हाइट हाउस’ के तथ्य पत्र (फैक्टशीट) में कहा गया कि राष्ट्रपति ने अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि कार्यालय को धारा 301 के अधिकारों का उपयोग कर उन नीतियों एवं प्रथाओं की जांच करने का निर्देश दिया है जो अमेरिकी व्यापार पर बोझ डालती हैं या उसे सीमित करती हैं।

जांच की प्रक्रिया-

1974 के अमेरिकी व्यापार अधिनियम की धारा 301 के तहत सरकार यह जांच कर सकती है कि किसी विदेशी देश की व्यापारिक प्रथाएं अनुचित या भेदभावपूर्ण हैं या नहीं और क्या वे अमेरिकी व्यापार को नुकसान पहुंचा रही हैं।

आर्थिक शोध संस्थान ग्लोबल ट्रेड रिसर्च इनिशिएटिव (जीटीआरई) के अनुसार जांच में यह देखा जाएगा कि औद्योगिक सब्सिडी, सरकारी समर्थन से विनिर्माण विस्तार, सरकारी कंपनियों की गतिविधियां, बाजार तक पहुंच में बाधाएं, मुद्रा संबंधी नीतियां या घरेलू मांग में कमी जैसी बातें वैश्विक विनिर्माण में अतिरिक्त क्षमता उत्पन्न कर रही हैं या नहीं।

यदि यह साबित हो जाता है तो अमेरिका अतिरिक्त शुल्क, मात्रात्मक प्रतिबंध या अन्य व्यापारिक बाधाएं लगा सकता है।

जांच प्रक्रिया के तहत लिखित टिप्पणियां 17 मार्च से दी जा सकेंगी। कंपनियां, व्यापारिक संगठन और सरकारें इस पर अपनी राय दे सकती हैं।

लिखित प्रस्तुतियां और सुनवाई में भाग लेने के आवेदन 15 अप्रैल तक जमा करने होंगे। सार्वजनिक सुनवाई पांच से आठ मई तक वॉशिंगटन स्थित अमेरिकी अंतरराष्ट्रीय व्यापार आयोग में होगी।

भारत के लिए इस जांच के क्या मायने हैं-

जीटीआरआई के अनुसार जांच में भारत के कुछ क्षेत्रों में संरचनात्मक अतिरिक्त क्षमता या निर्यात अधिशेष होने की संभावना बताई गई है। इनमें सौर मॉड्यूल, पेट्रोरसायन, इस्पात, वस्त्र, स्वास्थ्य संबंधी वस्तुएं, निर्माण सामग्री व वाहन उत्पाद शामिल हैं।

इसके संस्थापक अजय श्रीवास्तव ने कहा कि भारत की सौर मॉड्यूल विनिर्माण क्षमता घरेलू मांग से लगभग तीन गुना हो चुकी है, जिससे निर्यात आधारित उत्पादन अधिशेष की संभावना दिखती है।

इस बीच निर्यातकों के शीर्ष संघ भारतीय निर्यात संगठन महासंघ (फियो) के महानिदेशक अजय सहाय ने कहा कि यह जांच मुख्य रूप से वैश्विक विनिर्माण में अतिरिक्त क्षमता की चिंता से निपटने के लिए है।

उन्होंने कहा, ‘‘ भारत के निर्यात में वृद्धि मुख्य रूप से मांग आधारित और विविध है। इसलिए तत्काल कोई चिंता नहीं दिखती, हालांकि स्थिति पर नजर रखने की जरूरत होगी।

शुल्क लगाने के लिए अमेरिका किन कानूनों का उपयोग कर रहा है-

अंतरराष्ट्रीय आपातकालीन आर्थिक शक्तियां अधिनियम, 1977: ट्रंप ने फरवरी 2025 में इसके तहत शुल्क लगाए थे लेकिन अदालत ने 20 फरवरी को फैसला दिया कि इस कानून के तहत शुल्क नहीं लगाए जा सकते।

1974 का व्यापार अधिनियम – धारा 122: ट्रंप ने 20 फरवरी 2026 को इसके तहत सभी देशों पर 150 दिन के लिए 10 प्रतिशत शुल्क लगाया। राष्ट्रपति इसे 15 प्रतिशत तक बढ़ा सकते हैं।

1962 का व्यापार विस्तार अधिनियम – धारा 232: राष्ट्रीय सुरक्षा के आधार पर इस्पात, एल्युमीनियम और वाहन पुर्जों जैसे क्षेत्रों में शुल्क लगाए गए हैं।

1974 का व्यापार अधिनियम – धारा 301: यह अमेरिकी व्यापार को प्रभावित करने वाली अनुचित विदेशी प्रथाओं के खिलाफ कार्रवाई का प्रमुख प्रावधान है।

1974 का व्यापार अधिनियम – धारा 302(बी): इसके तहत अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि कार्यालय स्वयं भी धारा 301 के तहत जांच शुरू कर सकता है।

Tags: Bharat समेत 16 देश अमेरिका की धारा 301
Previous Post

इराकी जलक्षेत्र में अमेरिकी तेल टैंकर ‘सेफसी विष्णु’ पर ईरान के हमले में भारतीय नागरिक की मौत

Next Post

आगरा जिले के किरावली इलाके में सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत, 24 घायल

Related Posts

बिहार में छात्र आंदोलन के दौरान AK-47 के इस्तेमाल के आरोप में कांस्टेबल निलंबित
देश

बिहार में छात्र आंदोलन के दौरान AK-47 के इस्तेमाल के आरोप में कांस्टेबल निलंबित

July 27, 2026
संसद के शीतकालीन सत्र की आज से होगी शुरुआत
देश

लोकसभा में एंटी पेपर लीक बिल पेश, छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के मुद्दे पर विपक्ष का विरोध

July 27, 2026
शिक्षा व्यवस्था में सुधार की पहल, प्रधानमंत्री मोदी ने नंदन नीलेकणि के नेतृत्व में बनाई टास्क फोर्स
देश

शिक्षा व्यवस्था में सुधार की पहल, प्रधानमंत्री मोदी ने नंदन नीलेकणि के नेतृत्व में बनाई टास्क फोर्स

July 27, 2026
भारत से सटे नेपाल के सुनसरी में बवाल, सांप्रदायिक झड़प में एक की मौत, निषेधाज्ञा लागू
अंतराष्ट्रीय

भारत से सटे नेपाल के सुनसरी में बवाल, सांप्रदायिक झड़प में एक की मौत, निषेधाज्ञा लागू

July 27, 2026
Next Post
मिर्जापुर: पिकअप वैन पलट जाने के कारण 16 मजदूर घायल

आगरा जिले के किरावली इलाके में सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत, 24 घायल

Recent Posts

बिहार में छात्र आंदोलन के दौरान AK-47 के इस्तेमाल के आरोप में कांस्टेबल निलंबित

बिहार में छात्र आंदोलन के दौरान AK-47 के इस्तेमाल के आरोप में कांस्टेबल निलंबित

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 27, 2026
0

बिहार के सीवान जिले में 25 जुलाई को छात्र आंदोलन के दौरान कथित तौर पर एके-47 राइफल का इस्तेमाल करने...

लखनऊ में नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म मामले में बुजुर्ग समेत पांच आरोपी गिरफ्तार

लखनऊ में नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म मामले में बुजुर्ग समेत पांच आरोपी गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 27, 2026
0

राजधानी लखनऊ के पीजीआई थाना इलाके में एक नाबालिग किशोरी के साथ कथित दुष्कर्म के मामले में एक बुजुर्ग समेत...

संसद के शीतकालीन सत्र की आज से होगी शुरुआत

लोकसभा में एंटी पेपर लीक बिल पेश, छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के मुद्दे पर विपक्ष का विरोध

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 27, 2026
0

सरकार ने प्रदर्शनकारी छात्रों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई के विषय पर विपक्षी सदस्यों के हंगामे के बीच प्रश्नपत्र लीक...

शिक्षा व्यवस्था में सुधार की पहल, प्रधानमंत्री मोदी ने नंदन नीलेकणि के नेतृत्व में बनाई टास्क फोर्स

शिक्षा व्यवस्था में सुधार की पहल, प्रधानमंत्री मोदी ने नंदन नीलेकणि के नेतृत्व में बनाई टास्क फोर्स

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 27, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) द्वारा आयोजित की जाने वाली परीक्षाओं में सुधार के लिए इन्फोसिस के...

हापुड़: STF लखनऊ और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, एक लाख का इनामी बदमाश दबोचा

हापुड़: STF लखनऊ और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, एक लाख का इनामी बदमाश दबोचा

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 27, 2026
0

हापुड़, उत्तर प्रदेश पुलिस के विशेष कार्यबल (एसटीएफ) ने रविवार सुबह हापुड़ ज़िले के पिलखुवा क्षेत्र से एक लाख रुपये...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group