भारत ने पश्चिम एशिया में वाणिज्यिक जहाजों पर बढ़ते हमलों की बुधवार को निंदा की। भारत का बयान ऐसे वक्त आया है जब गुजरात के कांडला बंदरगाह आ रहे एक मालवाहक जहाज को ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर (आईआरजीसी) ने निशाना बनाया। इस जहाज पर थाईलैंड का ध्वज लगा हुआ था।
ब्रिटेन की समुद्री एजेंसी के अनुसार, बुधवार को होर्मुज जलडमरूमध्य में तीन जहाजों पर गोले दागे गए।
इन हमलों से ऊर्जा परिवहन का वह महत्वपूर्ण मार्ग अवरुद्ध हो गया, जिससे दुनिया भर में कच्चे तेल की 20 प्रतिशत आपूर्ति होती है।
विदेश मंत्रालय ने कहा, ‘हमने 11 मार्च को होर्मुज जलडमरूमध्य में थाई जहाज मयूरी नारी पर हुए हमले की खबरें देखी हैं। यह जहाज भारत के कांडला आ रहा था।
मंत्रालय ने कहा कि भारत ‘पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष में वाणिज्यिक जहाजों को सैन्य हमलों का निशाना बनाए जाने की निंदा करता है।
विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ‘इस संघर्ष के शुरुआती चरण में ऐसे कई हमलों में भारतीय नागरिकों सहित कई बहुमूल्य जानें जा चुकी हैं और हमलों की तीव्रता बढ़ती ही जा रही है।’
मंत्रालय ने कहा, ‘‘भारत इस बात को दोहराता है कि वाणिज्यिक जहाजों को निशाना बनाना, निर्दोष नागरिक चालक दल के सदस्यों को खतरे में डालना या किसी भी तरह से नौवहन और व्यापार की स्वतंत्रता में बाधा डालने से बचा जाना चाहिए।
❗️स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में थाई कार्गो जहाज पर प्रोजेक्टाइल से हुए हमले की तस्वीरें आईं सामने
UKMTO के अनुसार, मयूरी नारी नाम के जहाज में आग लगने पर उसके चालक दल के सभी 23 सदस्यों ने उसे छोड़ दिया। बाद में आग पर काबू पा लिया गया। https://t.co/cpa17N7JBp pic.twitter.com/Pfyw2XUx3i
— RT Hindi (@RT_hindi_) March 11, 2026










