सरकारी समाचार एजेंसी इरना ने कहा कि यह हमला ईरान के होर्मोज़गान प्रांत के मीनाब शहर में हुआ जहां ईरान के अर्धसैनिक बल ‘रिवोल्यूशनरी’ गार्ड का एक अड्डा है।
अमेरिका और इज़राइल दोनों ने ही अभी तक इस अभियान के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है।
दक्षिणी ईरान में एक बालिका विद्यालय पर इजराइल-अमेरिका के हवाई हमले में मरने वालों की संख्या बढ़कर कम से कम 40 हो गई है। सरकारी समाचार एजेंसी इरना ने शनिवार को यह जानकारी दी।
ईरान के होर्मोज़गान प्रांत के मीनाब शहर में हुए हमले में कम से कम 45 अन्य लोग घायल भी हुए हैं।शहर में ईरान के अर्धसैनिक बल ‘रिवोल्यूशनरी’ गार्ड का एक अड्डा है। अमेरिका और इजराइल दोनों ने ही अभी तक इस अभियान के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है।
❗️‘ईरान के प्राथमिक विद्यालय पर हमले में कम से कम 40 छात्राओं की मौत, 48 घायल’- मेहर न्यूज़ एजेंसी
गवर्नर ने मेहर न्यूज़ एजेंसी को बताया कि दक्षिणी ईरान के मिनाब में मिसाइल हमले ने एक प्राथमिक स्कूल को तबाह कर दिया।
📹: IRIB pic.twitter.com/xSOkw33NSC
— RT Hindi (@RT_hindi_) February 28, 2026



