Friday, April 17, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
" data-ad-slot="">
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

ईरान, इजराइल और खाड़ी देशों में भारतीय दूतावासों ने अपने नागरिकों के लिए परामर्श जारी किया

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
February 28, 2026
in अंतराष्ट्रीय, देश
0
ईरान, इजराइल और खाड़ी देशों में भारतीय दूतावासों ने अपने नागरिकों के लिए परामर्श जारी किया

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा ईरान के खिलाफ बड़े पैमाने पर सैन्य अभियान की घोषणा के बाद भारत ने शनिवार को ईरान और इजराइल में रहने वाले अपने नागरिकों को अत्यधिक सावधानी बरतने और सतर्क रहने की सलाह दी।

ईरान में भारतीय दूतावास ने शनिवार को अपने नागरिकों के लिए एक परामर्श जारी करते हुए उनसे ‘‘अत्यधिक सावधानी बरतने’’ और ‘‘जहां तक संभव हो घर के अंदर रहने’’ की अपील की है। यह परामर्श क्षेत्र में बढ़ते तनाव के बीच जारी किया गया है।

दूतावास ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘बदलते घटनाक्रम को देखते हुए ईरान में सभी भारतीय नागरिकों को अत्यधिक सावधानी बरतने, अनावश्यक आवाजाही से बचने और जहां तक संभव हो घर के अंदर रहने की सलाह दी जाती है।

दूतावास ने कहा कि सभी भारतीय नागरिक खबरों पर नजर बनाए रखें, आसपास की स्थिति के प्रति जागरूक रहें और भारतीय दूतावास से मिलने वाले आगे के निर्देशों का इंतजार करें।

भारत ने इजराइल में रह रहे अपने नागरिकों के लिए भी परामर्श जारी करते हुए उन्हें ‘‘अत्यधिक सावधानी बरतने और हर समय सतर्क रहने’’ की सलाह दी है।

भारत ने अपने परामर्श में कहा, ‘‘क्षेत्र में मौजूदा सुरक्षा स्थिति को देखते हुए इजराइल में रह रहे सभी भारतीय नागरिकों को अत्यधिक सावधानी बरतने और हर समय सतर्क रहने की सलाह दी जाती है।’’

सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा गया है, ‘‘भारतीय नागरिक इजराइली अधिकारियों और होम फ्रंट कमांड द्वारा जारी सुरक्षा दिशानिर्देशों और निर्देशों का सख्ती से पालन करें।’’

परामर्श में कहा गया है, ‘‘सभी भारतीय नागरिक निर्धारित आश्रय स्थलों के नजदीक रहें और अपने निवास या कार्यस्थल के आसपास मौजूद सुरक्षित स्थानों के बारे में जानकारी रखें।’’

इसमें कहा गया है, ‘‘भारतीय नागरिकों को अगले आदेश तक इजराइल के भीतर गैर-जरूरी यात्राओं से बचने की सलाह दी जाती है। नागरिकों से स्थानीय समाचार, आधिकारिक घोषणाओं और आपातकालीन अलर्ट पर नियमित रूप से नजर रखने को कहा जाता है।’’

भारतीय दूतावास ने कहा कि वह संबंधित अधिकारियों के साथ लगातार संपर्क में है और आवश्यकता पड़ने पर आगे भी जानकारी जारी करता रहेगा।

ईरान पर हमले के कुछ घंटों बाद संयुक्त अरब अमीरात, सऊदी अरब और जॉर्डन समेत खाड़ी क्षेत्र के अन्य देशों में स्थित भारतीय मिशनों ने शनिवार को अपने नागरिकों के लिए परामर्श जारी किया और उनसे ‘‘अत्यधिक सतर्क रहने’’ तथा स्थानीय अधिकारियों की सलाह का पालन करने की अपील की।

संयुक्त अरब अमीरात में अबू धाबी स्थित भारतीय दूतावास ने सभी भारतीय नागरिकों से अनावश्यक यात्रा से बचने, सावधानी बरतने, सतर्क रहने और अधिकारियों तथा दूतावास द्वारा जारी सुरक्षा दिशानिर्देशों और परामर्शों का पालन करने को कहा।

रियाद स्थित भारतीय दूतावास ने सऊदी अरब में रह रहे सभी भारतीयों से सतर्क रहने और वहां लागू सुरक्षा दिशानिर्देशों का सख्ती से पालन करने की अपील की।

‘एक्स’ पर जारी पोस्ट में कहा गया कि रियाद स्थित भारतीय दूतावास और जेद्दा स्थित वाणिज्य दूतावास सामान्य रूप से काम कर रहे हैं और आवश्यकता पड़ने पर आगे भी परामर्श जारी करते रहेंगे। दूतावास ने 24 घंटे के लिए आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया है।

जॉर्डन में भारतीय दूतावास ने कहा कि मौजूदा क्षेत्रीय स्थिति को देखते हुए सभी भारतीय नागरिक और पर्यटक अत्यधिक सतर्क रहें, सुरक्षित रहें और स्थानीय अधिकारियों की सलाह का पालन करें। साथ ही भारतीय पर्यटकों को सलाह दी गई है कि वाणिज्यिक उड़ानों का संचालन प्रभावित होने से पहले तुरंत देश छोड़ दें।

बहरीन में भारतीय दूतावास ने भी नागरिकों से सावधानी बरतने और दूतावास व स्थानीय प्रशासन द्वारा जारी खबरों और परामर्शों पर नजर रखने को कहा।

रामल्ला में फलस्तीन में भारत के प्रतिनिधि कार्यालय ने वहां मौजूद भारतीयों से सतर्क रहने, स्थानीय सुरक्षा और आपातकालीन निर्देशों का पालन करने तथा अनावश्यक आवाजाही से बचने की सलाह दी है।

Tags: इजराइल और खाड़ी देशोंईरान
Previous Post

गाजियाबाद के लोनी में यूट्यूबर पर अज्ञात हमलावरों ने हमला किया, सात के खिलाफ मामला दर्ज

Next Post

दक्षिण ईरान में बालिका विद्यालय पर हमले में मृतकों की संख्या बढ़कर 40 हुई

Next Post
दक्षिण ईरान में बालिका विद्यालय पर हमले में मृतकों की संख्या बढ़कर 40 हुई

दक्षिण ईरान में बालिका विद्यालय पर हमले में मृतकों की संख्या बढ़कर 40 हुई

Recent Posts

  • मणिपुर: बच्चों की हत्या के विरोध में इंफाल में हजारों लोगों ने मशाल रैली निकाली, सुरक्षा बलों के साथ झड़प
  • महिला आरक्षण अधिनियम 2023 लोकसभा में संशोधन पर मतदान से पहले लागू
  • ट्रंप ने होर्मुज स्ट्रेट से जहाजों को दूर रहने की दी चेतावनी; सेना को जहाज रोकने, तलाशी लेने का अधिकार
  • अमेठी में ट्रेन की चपेट में आने से मां-बेटी की मौत, बेटा गंभीर रूप से घायल
  • भदोही जिले में साइबर धोखाधड़ी गिरोह का भंडाफोड़, तीन सदस्य गिरफ्तार

Recent Comments

  1. minoxidil pills for women cost on नीतीश, नितिन नवीन समेत राजग के पांच उम्मीदवारों ने रास चुनाव के लिए नामांकन किया दाखिल
  2. vibramycin online order on सुलतानपुर में साइबर जालसाजों ने भाजपा एमएलसी को किया डेढ़ घंटे तक ‘डिजिटल अरेस्ट’, मुकदमा दर्ज
  3. lasix pill 40 mg on नीतीश, नितिन नवीन समेत राजग के पांच उम्मीदवारों ने रास चुनाव के लिए नामांकन किया दाखिल
  4. generic diflucan 150 mg on सुलतानपुर में साइबर जालसाजों ने भाजपा एमएलसी को किया डेढ़ घंटे तक ‘डिजिटल अरेस्ट’, मुकदमा दर्ज
  5. lasix generic cost on एलएनजी आपूर्ति बाधित होने के बाद अदाणी-टोटल गैस ने औद्योगिक गैस की कीमतें तीन गुना बढाई

Archives

  • April 2026
  • March 2026
  • February 2026
  • January 2026
  • December 2025
  • November 2025
  • October 2025
  • September 2025
  • August 2025
  • July 2025
  • June 2025
  • May 2025
  • April 2025
  • March 2025
  • February 2025
  • January 2025
  • December 2024
  • November 2024
  • October 2024
  • September 2024
  • June 2024
  • May 2024
  • April 2024
  • March 2024
  • February 2024
  • January 2024

Categories

  • Featured
  • Uncategorized
  • अंतराष्ट्रीय
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • क्राइम
  • खेल
  • देश
  • राजनीति
  • व्यापार जगत
  • होम

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

मणिपुर: बच्चों की हत्या के विरोध में इंफाल में हजारों लोगों ने मशाल रैली निकाली, सुरक्षा बलों के साथ झड़प

मणिपुर: बच्चों की हत्या के विरोध में इंफाल में हजारों लोगों ने मशाल रैली निकाली, सुरक्षा बलों के साथ झड़प

April 17, 2026
संसद के शीतकालीन सत्र की आज से होगी शुरुआत

महिला आरक्षण अधिनियम 2023 लोकसभा में संशोधन पर मतदान से पहले लागू

April 17, 2026
भारत के साथ व्यापार समझौता करने के ‘बेहद करीब’ है अमेरिका : ट्रंप

ट्रंप ने होर्मुज स्ट्रेट से जहाजों को दूर रहने की दी चेतावनी; सेना को जहाज रोकने, तलाशी लेने का अधिकार

April 17, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in