Sunday, July 26, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

सपा अध्यक्ष अखिलेश का तंज: सपा नेता मोईद खान को बरी का फैसला, भाजपाई याद रखें साजिश से बड़ी ‘सच्चाई’

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
January 30, 2026
in उत्तर प्रदेश, राजनीति
0
सपा अध्यक्ष अखिलेश का तंज: सपा नेता मोईद खान को बरी का फैसला, भाजपाई याद रखें साजिश से बड़ी ‘सच्चाई’

लखनऊ, समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अयोध्या की एक विशेष अदालत द्वारा सामूहिक दुष्कर्म मामले में सपा नेता मोईद खान को बरी किए जाने के फैसले के एक दिन बाद शुक्रवार को कहा कि भाजपाई और उनके संगी-साथी याद रखें, साजिश से बड़ी ‘सच्चाई’ होती है।

अयोध्या की विशेष पॉक्सो अदालत ने 2024 में 12 वर्षीय एक लड़की से सामूहिक दुष्कर्म के एक चर्चित मामले में बृहस्पतिवार को सपा नेता मोईद खान को बरी कर दिया, जबकि उसके नौकर को 20 साल कारावास की सजा सुनाई।

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने इस मामले से जुड़ी बुलडोजर कार्रवाई की खबरें ‘एक्स’ पर साझा करते हुए एक पोस्ट में सवाल किया, “क्या ‘भेदकारी भाजपा’ के पास कोई ऐसा बुलडोजर भी है, जो लोगों के टूटे घर बना दे और उस पर मान-सम्मान का छप्पर फिर से लगा दे?

यादव ने कहा, “अपने ऊपर लगे मुकदमे तो सत्ताधीश हटवा सकते हैं, लेकिन जो पाप उन्होंने किए हैं, उनके मुकदमे ऊपरवाले की अदालत में लिखे जा रहे हैं। उससे वे कैसे बचेंगे? इतना अन्याय और पाप करके कोई सो कैसे सकता है?

सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, “नाइंसाफी भाजपा सरकार की पहचान बन गई है। एकतरफा पक्षपातपूर्ण रवैया स्वयं में एक गुनाह होता है।

सपा प्रमुख ने कहा, “भाजपा राज में बुलडोजर नकारात्मक और विध्वंसकारी सोच का प्रतीक बन गया है। भाजपा की सियासत जिस तरह नाइंसाफी कर रही है, अब उसकी हार सामने है। भाजपाई अन्याय हारेगा। उन्होंने कहा, “भाजपाई और उनके संगी-साथी याद रखें: साजिश से बड़ी ‘सच्चाई’ होती है।

नाबालिग से दुष्कर्म का मामला सामने आने के बाद अयोध्या प्रशासन ने मोईद खान की बेकरी और ‘शॉपिंग कॉम्प्लेक्स’ पर बुलडोजर चलाया था। उस समय इस कार्रवाई को ‘त्वरित न्याय’ के रूप में देखा गया था।

क्या ‘भेदकारी भाजपा’ के पास कोई ऐसा बुलडोज़र भी है जो लोगों के टूटे घर बना दे, उस पर मान-सम्मान का छप्पर फिर से लगा दे।

अपने ऊपर लगे मुक़दमे तो सत्ताधीश हटवा सकते हैं लेकिन जो पाप उन्होंने किये हैं, उसके मुक़दमे ऊपरवाले की अदालत में लिखे जा रहे हैं, उससे वो कैसे बचेंगे? इतना… pic.twitter.com/EbzFKnn7eE

— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) January 30, 2026

Tags: भाजपाई याद रखें साजिश से बड़ी ‘सच्चाई’
Previous Post

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद उवाच: योगी 40 दिन में गोहत्या पर रोक लगा खुद को हिंदू प्रेमी करें साबित

Next Post

गोंडा में गणतंत्र दिवस पर कॉलेज में छात्राओं के बुर्का पहनकर नृत्य करने पर विवाद, जांच के आदेश

Related Posts

36 दिन बाद खत्म हुआ CJP का जंतर-मंतर आंदोलन, सरकार से समझौते के बाद धरना समाप्त
उत्तर प्रदेश

36 दिन बाद खत्म हुआ CJP का जंतर-मंतर आंदोलन, सरकार से समझौते के बाद धरना समाप्त

July 25, 2026
कोलकाता शताब्दी समारोह में भागवत बोले- संघ का कोई शत्रु नहीं, संघ का कर्तव्य, समाज को विश्वगुरु बनाने के लिए तैयार करना
उत्तर प्रदेश

युगानुकूल मातृत्व के प्रश्नोत्तर सत्र में बोले मोहन भागवत- 18 जिम्मेदारियां केवल महिला पर नहीं, कड़वी दवा भी प्रेम से, धीरे-धीरे वातावरण…

July 25, 2026
मुजफ्फरनगर: शिक्षिका पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डालने के आरोप में कॉलेज प्रबंधक गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश

मुजफ्फरनगर: शिक्षिका पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डालने के आरोप में कॉलेज प्रबंधक गिरफ्तार

July 25, 2026
अमेठी में मालगाड़ी के सात डिब्बे पटरी से उतरे, पायलेट ने सूझबूझ से रोकी ट्रेन
उत्तर प्रदेश

अमेठी में मालगाड़ी के सात डिब्बे पटरी से उतरे, पायलेट ने सूझबूझ से रोकी ट्रेन

July 25, 2026
Next Post
गोंडा में गणतंत्र दिवस पर कॉलेज में छात्राओं के बुर्का पहनकर नृत्य करने पर विवाद, जांच के आदेश

गोंडा में गणतंत्र दिवस पर कॉलेज में छात्राओं के बुर्का पहनकर नृत्य करने पर विवाद, जांच के आदेश

Recent Posts

36 दिन बाद खत्म हुआ CJP का जंतर-मंतर आंदोलन, सरकार से समझौते के बाद धरना समाप्त

36 दिन बाद खत्म हुआ CJP का जंतर-मंतर आंदोलन, सरकार से समझौते के बाद धरना समाप्त

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 25, 2026
0

नई दिल्ली, करीब 36 दिनों से जंतर-मंतर पर चल रहा CJP का आंदोलन शनिवार को समाप्त हो गया। संगठन ने...

इज़रायल के वेस्ट बैंक में खूनी झड़प: हथियार छीनकर दो इज़रायली सैनिकों की हत्या, जवाबी कार्रवाई में इज़रायल का बड़ा सैन्य अभियान

इज़रायल के वेस्ट बैंक में खूनी झड़प: हथियार छीनकर दो इज़रायली सैनिकों की हत्या, जवाबी कार्रवाई में इज़रायल का बड़ा सैन्य अभियान

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 25, 2026
0

रामल्ला/यरुशलम, वेस्ट बैंक के नाब्लुस के पास स्थित टेल (Tell/Tal) गांव में शुक्रवार को हुई हिंसक झड़प में दो इज़रायली...

Prahlad Joshi: जानिए कौन हैं नए Education Minister, जो संभालेंगे शिक्षा मंत्रालय की कमान

Prahlad Joshi: जानिए कौन हैं नए Education Minister, जो संभालेंगे शिक्षा मंत्रालय की कमान

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 25, 2026
0

दिल्ली के जंतर-मंतर पर पिछले 36 दिनों से जारी छात्र आंदोलन और बढ़ते राजनीतिक दबाव के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री...

Ayodhya में IMA ने आयोजित किया मेडिकल एजुकेशन कार्यक्रम, विशेषज्ञों ने साझा किया आधुनिक चिकित्सा तकनीक का अनुभव

Ayodhya में IMA ने आयोजित किया मेडिकल एजुकेशन कार्यक्रम, विशेषज्ञों ने साझा किया आधुनिक चिकित्सा तकनीक का अनुभव

by Atul Narain Srivastava
July 25, 2026
0

अयोध्या में भारतीय चिकित्सा संघ (IMA) की ओर से चिकित्सा क्षेत्र में नवीनतम तकनीकों और उपचार पद्धतियों से डॉक्टरों को...

Up का सारनाथ का प्राचीन बौद्ध स्थल यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में हुआ शामिल

Up का सारनाथ का प्राचीन बौद्ध स्थल यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में हुआ शामिल

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 25, 2026
0

आज दक्षिण कोरिया के बुसान में आयोजित विश्व धरोहर समिति के 48वें सत्र में एक महत्वपूर्ण फैसले के तहत 2025-26 चक्र के लिए...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group