Friday, November 6, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

गोंडा में गणतंत्र दिवस पर कॉलेज में छात्राओं के बुर्का पहनकर नृत्य करने पर विवाद, जांच के आदेश

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
January 30, 2026
in उत्तर प्रदेश
0

गोंडा जिले में एक इंटर कॉलेज में गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान छात्राओं द्वारा बुर्का पहनकर नृत्य किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद विवाद खड़ा हो गया है।

जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) डॉ. रामचंद्र ने बताया कि मामले की जांच के आदेश दे दिए गए हैं और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

जिला विद्यालय निरीक्षक ने कहा कि यह वीडियो मनकापुर कोतवाली क्षेत्र के निर्मल नगर बल्लीपुर स्थित गुरुचरण श्रीवास्तव एआर इंटर कॉलेज का बताया जा रहा है।

कॉलेज में 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इसी कार्यक्रम से जुड़े 23, 27 और 37 सेकेंड के तीन वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिनमें कुछ छात्राएं बुर्का पहनकर नृत्य करती और भूतों जैसी अभिनय करती नजर आ रही हैं।

उन्होंने कहा कि इस मामले में कॉलेज प्रबंधक और प्रधानाचार्य को तलब किया गया है तथा पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसी के अनुरूप आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

वीडियो सामने आने के बाद हिंदू और मुस्लिम दोनों समुदायों के लोगों में नाराजगी देखी जा रही है। सोशल मीडिया पर लोग इसे धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाला कृत्य बता रहे हैं और स्कूल प्रशासन पर सवाल उठा रहे हैं। जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग भी की जा रही है।

इस बीच विवाद बढ़ने पर कॉलेज के प्रबंधक राजू श्रीवास्तव ने लिखित रूप से माफी मांगी है। उन्होंने मनकापुर कोतवाली में सौंपे गए माफीनामे में कहा कि गणतंत्र दिवस के अवसर पर बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम के तहत ‘भूतों की टोली’ मिक्स सांग पर प्रस्तुति दी गई थी। यदि इससे किसी की भावनाएं आहत हुई हैं तो विद्यालय परिवार की ओर से वे क्षमा प्रार्थी हैं।

प्रबंधक ने यह भी स्पष्ट किया कि भविष्य में इस प्रकार का कोई कार्यक्रम आयोजित नहीं किया जाएगा।

Tags: गोंडा में गणतंत्र दिवस पर कॉलेज
Previous Post

सपा अध्यक्ष अखिलेश का तंज: सपा नेता मोईद खान को बरी का फैसला, भाजपाई याद रखें साजिश से बड़ी ‘सच्चाई’

Next Post

यूपी में मंत्री 50 करोड़, वित्त मंत्री 150 करोड़ रु. तक की परियोजनाओं की देगे वित्तीय स्वीकृति

Related Posts

उत्तर प्रदेश

सीतापुर में भीषण सड़क हादसा: मुंडन संस्कार में जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली को ट्रक ने मारी टक्कर, 6 की मौत, 11 घायल

November 6, 2026
उत्तर प्रदेश

अमेठी: BSF जवान के घर से लाइसेंसी पिस्तौल, कारतूस और जेवरात समेत 10 लाख का सामान चोरी

November 6, 2026
उत्तर प्रदेश

योगी आदित्यनाथ का सपा पर तीखा हमला: बोले- 2017 से पहले नियुक्तियों का मतलब था ‘सैफई सिंडिकेट’, अब युवाओं को मिल रहा योग्यता का हक

November 6, 2026
उत्तर प्रदेश

धर्मांतरण मामले में मौलाना कलीम सिद्दीकी, उमर गौतम समेत आठ दोषियों की जमानत याचिका खारिज

November 6, 2026
Next Post

यूपी में मंत्री 50 करोड़, वित्त मंत्री 150 करोड़ रु. तक की परियोजनाओं की देगे वित्तीय स्वीकृति

Recent Posts

चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने मतदान केंद्र पहुंचकर डाला वोट, लंबे समय बाद सार्वजनिक रूप से आए नजर

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
November 6, 2026
0

बीजिंग, चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने शुक्रवार को दुर्लभ सार्वजनिक उपस्थिति दर्ज कराते हुए स्थानीय पीपुल्स कांग्रेस के प्रतिनिधियों...

सीतापुर में भीषण सड़क हादसा: मुंडन संस्कार में जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली को ट्रक ने मारी टक्कर, 6 की मौत, 11 घायल

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
November 6, 2026
0

सीतापुर जिले में शुक्रवार को दर्दनाक सड़क हादसे में छह लोगों की मौत हो गई, जबकि 11 लोग गंभीर रूप...

Video, प्रधानमंत्री मोदी से परिवार के साथ मिले सूर्यकुमार यादव, सरयू ने सुनाया कन्नड़ गीत

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
November 6, 2026
0

नई दिल्ली, टी20 विश्व कप विजेता भारतीय टीम के कप्तान रहे सूर्यकुमार यादव ने शुक्रवार को अपने परिवार के सदस्यों...

दीपोत्सव-2026: उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को सौंपी गई अलग-अलग जिम्मेदारी

by Atul Narain Srivastava
November 6, 2026
0

अयोध्या, दीपोत्सव-2026 के प्रमुख आयोजनों को व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने आयोजन स्थलों के अनुसार...

कृत्रिम मेधा (AI) और इंसानी सोच: क्या ‘वर्ल्ड मॉडल’ तकनीक से एआई पा सकेगा इंसानों जैसी समझ?

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
November 6, 2026
0

आज की कृत्रिम मेधा (एआई) प्रौद्योगिकी ऐसा पाठ और विचार तैयार करने में असाधारण रूप से सक्षम हो गई हैं,...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group