Thursday, October 1, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

भारत अंडर 19 एशिया कप फाइनल में मुकाबला पाकिस्तान से

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
December 19, 2025
in अंतराष्ट्रीय, खेल
0

दुबई, उपकप्तान विहान मल्होत्रा और आरोन जॉर्ज की शानदार पारियों के दम पर भारत ने वर्षाबाधित सेमीफाइनल में श्रीलंका को आठ विकेट से हराकर अंडर 19 एशिया कप के फाइनल में प्रवेश कर लिया जहां उसका सामना चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से होगा।

बारिश के कारण मैच प्रति टीम 20 ओवर का कर दिया गया । भारतीय गेंदबाजों ने श्रीलंका को 20 ओवर में आठ विकेट पर 138 रन पर रोक दिया।

जवाब में मल्होत्रा ने 45 गेंद में नाबाद 61 रन बनाये । हाल ही में आईपीएल मिनी नीलामी में आरसीबी द्वारा खरीदे गए मल्होत्रा ने शानदार स्ट्रोक्स लगाये।

उनके साथ जॉर्ज ने 49 गेंद में 58 रन की नाबाद पारी खेली । भारत ने लक्ष्य 18 ओवर में हासिल कर लिया।

मल्होत्रा और जॉर्ज के बीच 114 रन की अटूट साझेदारी के दम पर भारत आठवीं बार फाइनल में पहुंचा है दूसरे सेमीफाइनल में पाकिस्तान ने बांग्लादेश को आठ विकेट से हराया।

भारत और पाकिस्तान इस टूर्नामेंट में 11 साल बाद फाइनल में खेलेंगे । आखिरी बार भारत अंडर 19 टीम ने पाकिस्तान को 2014 में एशिया कप फाइनल में हराया था जब भारतीय टीम में श्रेयस अय्यर, सरफराज खान, संजू सैमसन और कुलदीप यादव जैसे खिलाड़ी थे।

भारत की सेमीफाइनल में शुरूआत खराब रही जब आयुष म्हात्रे (सात) और वैभव सूर्यवंशी (नौ) को तेज गेंदबाज रसित निम्सारा ने आउट किया । इसके बाद मल्होत्रा ने निम्सारा को छक्का लगाकर दबाव कम किया । उन्हें जॉर्ज के रूप में अच्छा जोड़ीदार मिला।

इससे पहले गेंदबाजी चुनते हुए भारत ने शानदार प्रदर्शन करके पहले छह ओवर में श्रीलंका के तीन विकेट 28 रन पर निकाल दिये । इसके बाद कप्तान विमथ दिनसारा (32) और चमिका हीनातिगाला (42) ने 45 रन की साझेदारी की । सेथमिका सेनेविरत्ने ने 22 गेंद में 30 रन बनाये।

Tags: भारत अंडर 19 एशिया कप फाइनल में
Previous Post

उप्र के कई जिलों में घना कोहरा छाया, कड़ाके की ठंड जारी, अयोध्या समेत कई जिलो में रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी!

Next Post

Watch, अयोध्या में आंगनबाड़ी कार्यकत्री ने युवक पर लगाया रेप का आरोप; पुलिस से कार्रवाई की मांग!

Related Posts

अंतराष्ट्रीय

Flydubai Flight: इजराइल जा रही फ्लाईदुबई उड़ान में हमले की वजह अब भी रहस्य, जांच जारी

October 1, 2026
अंतराष्ट्रीय

भारत ने पाकिस्तान को 4-3 से हराकर एशियन गेम्स 2026 के पुरुष हॉकी फ़ाइनल में

October 1, 2026
अंतराष्ट्रीय

Flydubai Pilot : भारतीय पायलट स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया नायक, सह-पायलट के हमले के बाद बची 174 यात्रियों की जान

October 1, 2026
अंतराष्ट्रीय

एशियाई खेलों में सुनील कुमार ने रचा इतिहास, ग्रीको-रोमन कुश्ती में जीता कांस्य; निशा दहिया का अभियान समाप्त

September 30, 2026
Next Post

Watch, अयोध्या में आंगनबाड़ी कार्यकत्री ने युवक पर लगाया रेप का आरोप; पुलिस से कार्रवाई की मांग!

Recent Posts

अयोध्या के तिहुरा माझा अभिलेख मामले में अवमानना याचिका पर हाईकोर्ट सख्त, तीन अधिकारियों को पक्षकार बनाने का आदेश

by Atul Narain Srivastava
October 1, 2026
0

अयोध्या के तिहुरा माझा के अभिलेख संचालन से जुड़े मामले में दाखिल अवमानना याचिका संख्या 1351/2022, राम सुरत निषाद बनाम...

बलरामपुर में छात्रा की मौत के मामले में हाईकोर्ट ने लिया स्वतः संज्ञान, ध्वनि प्रदूषण पर जताई चिंता

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 1, 2026
0

लखनऊ। बलरामपुर में कक्षा दो की सात वर्षीय छात्रा की स्कूल में अचानक तबीयत बिगड़ने और मौत के मामले ने...

sanketik photo

Ayodhya: रुदौली के रसूलाबाद तिराहे पर ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, 17 वर्षीय किशोर की इलाज के दौरान दर्दनाक मौत

by Atul Narain Srivastava
October 1, 2026
0

अयोध्या, रुदौली कोतवाली क्षेत्र के रसूलाबाद तिराहे पर बुधवार देर रात हुए सड़क हादसे में बाइक सवार 17 वर्षीय किशोर...

डीजल की बिक्री पर लिमिट नहीं लगा सकती निजी कंपनियां, सरकार ने Jio-bp और नायरा को दिया स्पष्ट संदेश

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 1, 2026
0

नई दिल्ली, डीजल की खुदरा और थोक कीमतों में बड़े अंतर के चलते निजी पेट्रोल पंपों पर बढ़ी मांग के...

Flydubai Flight: इजराइल जा रही फ्लाईदुबई उड़ान में हमले की वजह अब भी रहस्य, जांच जारी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 1, 2026
0

यरुशलम, इजराइल जा रही फ्लाईदुबई की उड़ान में अपने कैप्टन पर चाकू से हमला करने वाले ओमानी सह-पायलट के मकसद...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group