Thursday, October 1, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

Flydubai Flight: इजराइल जा रही फ्लाईदुबई उड़ान में हमले की वजह अब भी रहस्य, जांच जारी

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 1, 2026
in अंतराष्ट्रीय
0


यरुशलम, इजराइल जा रही फ्लाईदुबई की उड़ान में अपने कैप्टन पर चाकू से हमला करने वाले ओमानी सह-पायलट के मकसद का बृहस्पतिवार को भी पता नहीं चल सका। घटना के बाद विमान खतरनाक तरीके से नीचे आया और उसे सऊदी अरब में उतारना पड़ा। क्षेत्र के कई देशों के जांचकर्ता घटना की वजह जानने में जुटे हैं।

संयुक्त अरब अमीरात से तेल अवीव जा रहे 174 यात्रियों वाले विमान में सवार इजराइली यात्रियों ने बताया कि खून से लथपथ भारतीय कैप्टन ने कॉकपिट का दरवाजा खोला जिसके बाद वे अंदर गए। कॉकपिट के अंदर यात्रियों ने सह-पायलट से हाथापाई कर उसे काबू किया और विमान को स्थिर करने में मदद की। विमान इतनी तेजी से नीचे आया था कि उसका रडर भी क्षतिग्रस्त होकर अलग हो गया।

घटना के दौरान मदद करने वाले यात्रियों में शामिल आसफ राजुआन ने इजराइल के राष्ट्रपति कार्यालय की ओर से साझा किए गए एक नए बयान में कहा, ‘‘हम खुद को असहाय महसूस कर रहे थे, हवा में लटके हुए थे और मुझे नहीं पता था कि किस ओर रुख करूं। लेकिन यह सब जीवित रहने की सहज प्रवृत्ति थी।’’

जांच से अवगत एक क्षेत्रीय अधिकारी ने बताया कि संदिग्ध ओमान का नागरिक है और हिरासत में है। उन्होंने कहा कि सऊदी अरब के अधिकारी इजराइल समेत कई देशों के साथ मिलकर हमले का मकसद पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं। अधिकारी के अनुसार संयुक्त अरब अमीरात, अमेरिका और ओमान भी जांच में शामिल हैं।

गोपनीयता की शर्त पर बात करने वाले अधिकारी ने इजराइल की जांच में भागीदारी का विस्तृत ब्यौरा नहीं दिया। उन्होंने कहा, ‘‘आतंकवाद से लेकर मानसिक विकार तक सभी संभावित परिस्थितियों की जांच की जा रही है। फिलहाल किसी भी संभावना को खारिज नहीं किया गया है।’’

एक अन्य क्षेत्रीय अधिकारी ने बताया कि इजराइली खुफिया और सुरक्षा अधिकारी सऊदी अरब में सह-पायलट से पूछताछ की प्रक्रिया में शामिल होंगे। अधिकारी ने नाम न बताने की शर्त पर यह जानकारी दी क्योंकि उन्हें मीडिया से बात करने की अनुमति नहीं थी।

सऊदी अरब के इजराइल के साथ औपचारिक राजनयिक संबंध नहीं हैं, लेकिन दोनों देशों के बीच वैकल्पिक माध्यमों से लंबे समय से सुरक्षा और खुफिया सहयोग होता रहा है।

विमान में मौजूद दंत चिकित्सक शोटा मुसायेव ने घटना का वीडियो बनाया था। वीडियो में सह-पायलट घुटनों के बल बैठा और उसके हाथ पीछे बंधे हुए दिखाई दे रहे हैं। हालांकि, सह-पायलट का नाम अब तक सार्वजनिक नहीं किया गया है।

संयुक्त अरब अमीरात सरकार ने कहा कि उसकी जांच टीम ने घटना के मकसद और ‘‘क्या इसका किसी आतंकवादी उद्देश्य से संबंध था’’ समेत विभिन्न पहलुओं की जांच शुरू कर दी है। सरकार ने कहा कि विमान में किए गए अपराधों पर यूएई का कानून लागू होता है।

भारतीय दूतावास ने बुधवार देर रात बताया कि उड़ान के नायकों में शामिल भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार की हालत स्थिर बताई गई है। सह-पायलट की हालत के बारे में तत्काल जानकारी उपलब्ध नहीं थी।

यह पूछे जाने पर कि क्या घटना में ईरान की संलिप्तता का कोई संकेत है, इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने ‘फॉक्स न्यूज’ से कहा कि ‘‘यह कहना अभी जल्दबाजी होगी। उन्होंने सीएनएन से कहा कि इजराइल को घटना के संबंध में कोई विशेष चेतावनी नहीं मिली थी।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने व्हाइट हाउस में संवाददाताओं से कहा कि उन्होंने नेतन्याहू से फोन पर घटना को लेकर ‘‘विस्तार से’’ बात की। उन्होंने कहा कि ऐसा लगता है कि सह-पायलट ‘‘शायद आतंकवादी था या शायद मानसिक रूप से अस्थिर व्यक्ति।’’

नेतन्याहू ने बताया कि उन्होंने यूएई के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से भी बात की और वह इस बात पर सहमत हुए कि इजराइल संदिग्ध से पूछताछ में शामिल होगा।

नेतन्याहू ने हाल के दिनों में बढ़े हुए सुरक्षा संबंधी खतरों को लेकर चेतावनी दी थी। इजराइल में हमास के नेतृत्व में सात अक्टूबर, 2023 को हमला हुआ था जिसके बाद गाजा में युद्ध शुरू हुआ था।

इजराइली विदेश मंत्रालय ने बताया कि विमान में इजराइल, भारत और यूएई के नागरिक सवार थे। अमेरिकी विदेश विभाग के अनुसार चार यात्रियों के पास अमेरिकी नागरिकता थी। फ्लाईदुबई ने कहा है कि इजराइल से आने-जाने वाली उसकी उड़ानें निलंबित रहेंगी।

दुबई से उड़ान भरने के करीब ढाई घंटे बाद घटनाक्रम तेजी से बदला। फ्लाइटरडार24 के अनुसार, विमान करीब एक मिनट में 33,000 फुट से 17,000 फुट की ऊंचाई पर आ गया। इसके बाद उसने जॉर्डन की सीमा के पास अनियमित चक्कर लगाया और करीब एक घंटे बाद तबुक में उतरा। फ्लाइटरडार24 ने विमान की पहचान बोइंग 737 मैक्स 8 के रूप में की।

न्यूजीलैंड के उस उड़ान प्रशिक्षण संस्थान के प्रमुख फिलिप कीन ने, जहां भारतीय कैप्टन ने प्रशिक्षण लिया था, विमान के सुरक्षित उतरने को ‘‘चमत्कार’’ बताया। उन्होंने कहा कि विमान को इस तरह की तेज गिरावट के लिए कभी डिजाइन नहीं किया गया था और इसके बावजूद उसका पूरी तरह नष्ट नहीं होना असाधारण है।

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने भी अमेरिका की बोइंग कंपनी की प्रशंसा करते हुए कहा कि विमान ‘‘उसकी डिजाइन क्षमता से कहीं अधिक गुरुत्व बल और दबाव’’ सहने में सक्षम रहा।

विमान के लिए सुरक्षित लैंडिंग स्थल तलाशे जाने के दौरान हवाई यातायात नियंत्रण से हुई बातचीत सुनने वाले एक व्यक्ति ने नाम जाहिर न करने के अनुरोध पर बताया कि सऊदी अरब और जॉर्डन की ओर से विमान को मोड़ दिया गया था, जिसके बाद वह अंततः तबुक में उतरा। उस दौरान पृष्ठभूमि में यात्रियों की चीखें सुनाई दे रही थीं।

उस व्यक्ति के अनुसार पायलट की आवाज कांप रही थी। उसने ‘‘मेडे’’ (आपात संदेश) संदेश भेजते हुए कहा था कि विमान का अपहरण किया जा रहा है। हवाई यातायात नियंत्रण अधिकारियों ने विमान को कथित तौर पर वापस भेजे जाने का कोई कारण नहीं बताया।

Tags: Flydubai FlightFlydubai NewsSmit Machchhar
Previous Post

भदोही: गर्भवती को भर्ती न करने और सड़क किनारे प्रसव के मामले में चार डॉक्टर व स्टाफ नर्स दोषी

Related Posts

अंतराष्ट्रीय

भारत ने पाकिस्तान को 4-3 से हराकर एशियन गेम्स 2026 के पुरुष हॉकी फ़ाइनल में

October 1, 2026
अंतराष्ट्रीय

Flydubai Pilot : भारतीय पायलट स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया नायक, सह-पायलट के हमले के बाद बची 174 यात्रियों की जान

October 1, 2026
अंतराष्ट्रीय

एशियाई खेलों में सुनील कुमार ने रचा इतिहास, ग्रीको-रोमन कुश्ती में जीता कांस्य; निशा दहिया का अभियान समाप्त

September 30, 2026
अंतराष्ट्रीय

दुबई से इजराइल जा रहे फ्लाई दुबई विमान की सऊदी अरब में इमरजेंसी लैंडिंग, पायलटों के विवाद से मचा हड़कंप

September 30, 2026

Recent Posts

Flydubai Flight: इजराइल जा रही फ्लाईदुबई उड़ान में हमले की वजह अब भी रहस्य, जांच जारी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 1, 2026
0

यरुशलम, इजराइल जा रही फ्लाईदुबई की उड़ान में अपने कैप्टन पर चाकू से हमला करने वाले ओमानी सह-पायलट के मकसद...

भदोही: गर्भवती को भर्ती न करने और सड़क किनारे प्रसव के मामले में चार डॉक्टर व स्टाफ नर्स दोषी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 1, 2026
0

भदोही, जिले में एक गर्भवती महिला को जिला अस्पताल में भर्ती करने से कथित तौर पर इनकार करने और सड़क...

Amroha : लॉरेंस बिश्नोई से जुड़े वकील की BA-LLB डिग्री रद्द, 12वीं का प्रमाणपत्र फर्जी मिलने पर FIR

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 1, 2026
0

अमरोहा, वेंकटेश्वर विश्वविद्यालय ने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई से कथित तौर पर जुड़े एक वकील की बीए-एलएलबी की डिग्री रद्द कर...

सीतापुर: ठगी करने वाले पति-पत्नी गिरफ्तार, नकली अधिकारी बनकर करते थे जालसाजी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 1, 2026
0

सीतापुर, सरकारी अधिकारी बनकर लोगों को सस्ते नीलामी वाले सोने की व्यवस्था करने और खराब नोटों को बदलने के बहाने...

PIB फ़ैक्ट चेक: बैंकों में हर शनिवार छुट्टी का वायरल गजट फर्जी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 1, 2026
0

सोशल मीडिया पर सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों (PSU Banks) में हर शनिवार सार्वजनिक अवकाश घोषित किए जाने को लेकर वायरल...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group