Thursday, October 1, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

Ayodhya: रुदौली के रसूलाबाद तिराहे पर ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, 17 वर्षीय किशोर की इलाज के दौरान दर्दनाक मौत

Atul Narain Srivastava by Atul Narain Srivastava
October 1, 2026
in अयोध्या
0
sanketik photo

sanketik photo



अयोध्या, रुदौली कोतवाली क्षेत्र के रसूलाबाद तिराहे पर बुधवार देर रात हुए सड़क हादसे में बाइक सवार 17 वर्षीय किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) रुदौली ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज दर्शननगर रेफर किया गया। वहां उपचार के दौरान किशोर की मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक, नगर रुदौली के मोहल्ला कटरा निवासी सरताज अहमद का 17 वर्षीय पुत्र जमन बुधवार देर रात बाइक से रसूलाबाद की ओर जा रहा था। इसी दौरान रसूलाबाद तिराहे के पास रौजागांव की ओर से आ रहे एक ट्रक ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि जमन गंभीर रूप से घायल हो गया।

हादसे की सूचना मिलते ही रुदौली कोतवाल संजय मौर्य पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घायल किशोर को तत्काल सीएचसी रुदौली पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया, लेकिन हालत गंभीर होने के कारण उसे मेडिकल कॉलेज दर्शननगर रेफर कर दिया गया। मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान जमन ने दम तोड़ दिया।

किशोर की मौत की सूचना परिवार को मिलते ही घर में चीख-पुकार मच गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

रुदौली कोतवाल संजय मौर्य के अनुसार, हादसे में शामिल ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है। परिजनों की तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस हादसे से जुड़े तथ्यों की जांच कर रही है।

Tags: अयोध्या न्यूज़रसूलाबाद तिराहा सड़क हादसारुदौली हादसा
Previous Post

डीजल की बिक्री पर लिमिट नहीं लगा सकती निजी कंपनियां, सरकार ने Jio-bp और नायरा को दिया स्पष्ट संदेश

Next Post

बलरामपुर में छात्रा की मौत के मामले में हाईकोर्ट ने लिया स्वतः संज्ञान, ध्वनि प्रदूषण पर जताई चिंता

Related Posts

अयोध्या

अयोध्या के तिहुरा माझा अभिलेख मामले में अवमानना याचिका पर हाईकोर्ट सख्त, तीन अधिकारियों को पक्षकार बनाने का आदेश

October 1, 2026
सपा नेता चौधरी शहरयार के खिलाफ
अयोध्या

रुदौली में श्रीराम के चित्र पर पोस्टर लगाने का मामला, सपा नेता चौधरी शहरयार के खिलाफ मुकदमा दर्ज

September 30, 2026
अयोध्या

Ayodhya में 6 नवंबर से शुरू होगा दसवां दीपोत्सव, 30 लाख दीपों से नया रिकॉर्ड बनाने की तैयारी

September 30, 2026
अयोध्या

अयोध्या में दुर्गा पूजा और रामलीला की तैयारियों पर नाराजगी, केंद्रीय समिति से अधूरे काम जल्द पूरा कराने की उठाई मांग

September 29, 2026
Next Post

बलरामपुर में छात्रा की मौत के मामले में हाईकोर्ट ने लिया स्वतः संज्ञान, ध्वनि प्रदूषण पर जताई चिंता

Recent Posts

अयोध्या के तिहुरा माझा अभिलेख मामले में अवमानना याचिका पर हाईकोर्ट सख्त, तीन अधिकारियों को पक्षकार बनाने का आदेश

by Atul Narain Srivastava
October 1, 2026
0

अयोध्या के तिहुरा माझा के अभिलेख संचालन से जुड़े मामले में दाखिल अवमानना याचिका संख्या 1351/2022, राम सुरत निषाद बनाम...

बलरामपुर में छात्रा की मौत के मामले में हाईकोर्ट ने लिया स्वतः संज्ञान, ध्वनि प्रदूषण पर जताई चिंता

by admin
October 1, 2026
0

लखनऊ। बलरामपुर में कक्षा दो की सात वर्षीय छात्रा की स्कूल में अचानक तबीयत बिगड़ने और मौत के मामले ने...

sanketik photo

Ayodhya: रुदौली के रसूलाबाद तिराहे पर ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, 17 वर्षीय किशोर की इलाज के दौरान दर्दनाक मौत

by Atul Narain Srivastava
October 1, 2026
0

अयोध्या, रुदौली कोतवाली क्षेत्र के रसूलाबाद तिराहे पर बुधवार देर रात हुए सड़क हादसे में बाइक सवार 17 वर्षीय किशोर...

डीजल की बिक्री पर लिमिट नहीं लगा सकती निजी कंपनियां, सरकार ने Jio-bp और नायरा को दिया स्पष्ट संदेश

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 1, 2026
0

नई दिल्ली, डीजल की खुदरा और थोक कीमतों में बड़े अंतर के चलते निजी पेट्रोल पंपों पर बढ़ी मांग के...

Flydubai Flight: इजराइल जा रही फ्लाईदुबई उड़ान में हमले की वजह अब भी रहस्य, जांच जारी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 1, 2026
0

यरुशलम, इजराइल जा रही फ्लाईदुबई की उड़ान में अपने कैप्टन पर चाकू से हमला करने वाले ओमानी सह-पायलट के मकसद...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group