Monday, September 14, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

गाजियाबाद में जाली दस्तावेजों के जरिए 100 करोड़ रुपये से अधिक की धोखाधड़ी, गिरोह के आठ सदस्य गिरफ्तार

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
December 5, 2025
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, देश
0

लखनऊ, उत्तर प्रदेश पुलिस के विशेष कार्यबल (एसटीएफ) ने एक संगठित गिरोह के कथित सरगना समेत आठ सदस्यों को गिरफ्तार किया है जिन पर जाली दस्तावेजों का इस्तेमाल करके कई बैंकों से 100 करोड़ रुपये से अधिक के आवास ऋण लेने का आरोप है।

एसटीएफ के अनुसार, ये गिरफ्तारियां चार दिसंबर को गौतमबुद्ध नगर के सूरजपुर क्षेत्र में एचडीएफसी बैंक के एक अधिकारी की शिकायत पर शुरू हुई जांच के बाद की गईं।

एक आधिकारिक बयान में बताया गया कि आरोपियों की पहचान गाजियाबाद निवासी रामकुमार व अनुज यादव, दिल्ली निवासी नितिन जैन अशोक उर्फ दीपक जैन उर्फ रिंकी, झारखंड निवासी मोहम्मद वसी, बिहार निवासी शमशाद आलम, हरियाणा के गुरुग्राम निवासी इंद्र कुमार कर्माकर, उत्तर प्रदेश के संभल निवासी ताहिर हुसैन के रूप में हुई है।

एसटीएफ ने गिरोह से 126 चेकबुक और पासबुक, 170 एटीएम कार्ड, 45 आधार कार्ड, 27 पैन कार्ड, वोटर आईडी, 26 मोबाइल फोन, तीन लैपटॉप, तीन गाड़ियां, और बड़ी संख्या में जाली रजिस्ट्री, समझौता पत्र व अन्य दस्तावेज बरामद किए हैं।

बयान में कहा कि गिरोह से जुड़े लगभग 220 बैंक खातों में लेन-देन रोक दिया गया है।

एसटीएफ के अनुसार, जांच में सामने आया कि गिरोह का सरगना रामकुमार एचडीएफसी और एक्सिस बैंक में काम कर चुका है और वह जाली आधार कार्ड, फर्जी कंपनियां और जाली वित्तीय लेने-देन का रिकॉर्ड तैयार करके विभिन्न बैंकों से आवास और व्यक्तिगत ऋण हासिल करने के लिए पूरे गिरोह को संचालित करता था।

इसने बताया कि वह बिल्डरों के साथ मिलकर काम करता था, और यह गिरोह खाड़ी देशों में काम करने वाले लोगों को भी निशाना बनाता था, उन्हें ऋण आवेदन के लिए उनकी पहचान इस्तेमाल करने के वास्ते रुपये देता था।

जांचकर्ताओं ने बताया कि गिरोह धन निकालने और अपनी पहचान छिपाने के लिए 20 से अधिक मुखौटा कंपनियां संचालित करता था।

इसने बताया कि सूरजपुर थाने में भारतीय न्याय संहिता और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की प्रासंगिक धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

Tags: गाजियाबाद में जाली दस्तावेजों के जरिए
Previous Post

रेपो दर में एक चौथाई की कटौती; घर, गाड़ी खरीदना होगा सस्ता, 5 अरब डॉलर की खरीद-बिक्री की होगी अदला-बदली

Next Post

Russian President Putin का Announcement: भारत के लिए बिना रुकावट तेल का शिपमेंट जारी रहेगा

Related Posts

देश

Operation Deep Manifest: नासिक के सीएफएस अंबड में आयातित सूखे खजूर के 13 कंटेनर जब्त, पाकिस्तानी सूखी खजूर जब्त

September 14, 2026
उत्तर प्रदेश

UP Lawyers : वकीलों को हर साल 5 लाख तक कैशलेस इलाज, CM योगी की बड़ी घोषणा

September 14, 2026
उत्तर प्रदेश

गाजियाबाद में नाबालिग छात्रा के आत्महत्या मामले में सहपाठी समेत चार के खिलाफ FIR

September 14, 2026
Featured

क्या बिल्ली-कुत्ते को भी हो सकता है बर्ड फ्लू? H5 वायरस से पालतू जानवरों को ऐसे बचाएं

September 14, 2026
Next Post

Russian President Putin का Announcement: भारत के लिए बिना रुकावट तेल का शिपमेंट जारी रहेगा

Recent Posts

Operation Deep Manifest: नासिक के सीएफएस अंबड में आयातित सूखे खजूर के 13 कंटेनर जब्त, पाकिस्तानी सूखी खजूर जब्त

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 14, 2026
0

भारत द्वारा पाकिस्तान से आयात पर लगाए गए प्रतिबंध को दरकिनार करने के प्रयासों पर महत्वपूर्ण कार्रवाई करते हुए, राजस्व खुफिया...

अयोध्या के दर्शननगर बाजार में गणेश उत्सव की धूम, जगह-जगह सजे पंडाल; 21 सितंबर को होगा विसर्जन

by Atul Narain Srivastava
September 14, 2026
0

अयोध्या, महानगर निगम के अंतर्गत वार्ड नंबर 204 के दर्शननगर बाजार और आसपास के क्षेत्रों में सोमवार, 14 सितंबर 2026...

पूर्व सांसद डॉ. निर्मल खत्री की पत्नी बीना खत्री का निधन, 15 सितंबर को होगा अंतिम संस्कार

by Atul Narain Srivastava
September 14, 2026
0

अयोध्या, फैजाबाद के पूर्व सांसद डॉ. निर्मल खत्री की धर्मपत्नी श्रीमती बीना खत्री (74) का सोमवार को निधन हो गया।...

बार एसोसिएशन रुदौली के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने ली शपथ, बार-बेंच में बेहतर समन्वय पर जोर

by Atul Narain Srivastava
September 14, 2026
0

अयोध्या, बार एसोसिएशन रुदौली के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह शनिवार को आयोजित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि...

UP Lawyers : वकीलों को हर साल 5 लाख तक कैशलेस इलाज, CM योगी की बड़ी घोषणा

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 14, 2026
0

गोरखपुर, उत्तर प्रदेश के अधिवक्ताओं के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ी घोषणा की है। प्रदेश में हाईकोर्ट से लेकर...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group