अयोध्या, बार एसोसिएशन रुदौली के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह शनिवार को आयोजित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि ग्राम्य न्यायालय रुदौली के न्यायाधीश हिमांशु वर्मा ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस दौरान उन्होंने सभी पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए बार और बेंच के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने पर जोर दिया।
न्यायाधीश हिमांशु वर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि बार और बेंच के बीच समन्वय बनाए रखना न्यायिक अधिकारियों और अधिवक्ताओं की नैतिक जिम्मेदारी है। अधिवक्ताओं और न्यायिक अधिकारियों का कार्य पीड़ितों को न्याय दिलाने तथा सभी अधिवक्ताओं के हितों की रक्षा के लिए विधिक प्रक्रिया के अनुरूप होना चाहिए। उन्होंने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों से जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने की अपील की।
समारोह में नगर पालिका परिषद रुदौली के अध्यक्ष जब्बार अली ने भी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों और सभी अधिवक्ताओं को शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर पिछड़ा वर्ग आयोग के पूर्व सदस्य रघुनंदन चौरसिया, गोरखनाथ तिवारी, डॉ. पुष्कर यादव, कमरुद्दीन एडवोकेट, पूर्व अध्यक्ष अफसर रजा रिजवी और कमल नारायण सिंह ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
शपथ ग्रहण कार्यक्रम की शुरुआत नवनिर्वाचित अध्यक्ष राममिलन यादव को चुनाव अधिकारी चौधरी अजीमुद्दीन द्वारा शपथ दिलाने के साथ हुई। इसके बाद नवनिर्वाचित महामंत्री अखिलेश अवस्थी को एल्डर्स कमेटी के अध्यक्ष अब्दुल हाई खां ने शपथ दिलाई।
इसके अलावा कोषाध्यक्ष प्रदीप कुमार यादव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुधीर कुमार श्रीवास्तव, प्रथम उपाध्यक्ष सतींद्र प्रकाश शास्त्री, द्वितीय उपाध्यक्ष अखंड प्रताप सिंह, संयुक्त मंत्री रामकुमार, संयुक्त मंत्री दीपक कुमार, संयुक्त मंत्री प्रशासन वकार आलम, संयुक्त मंत्री प्रशासन ब्रिज विलास, संयुक्त मंत्री पुस्तकालय वीरेंद्र कुमार यादव, गवर्निंग काउंसिल के वरिष्ठ सदस्य सीताराम वर्मा, सुरेश कुमार शुक्ला, नंदकिशोर यादव, रमेश कुमार शर्मा और ईश्वर चंद तथा गवर्निंग काउंसिल के कनिष्ठ सदस्य इम्तिराज आजम, अंकित तिवारी, सुखराम, अलगू प्रसाद और गुंजित कुमार ने भी शपथ ली। इन सभी पदाधिकारियों को ग्राम्य न्यायालय रुदौली के न्यायाधीश हिमांशु वर्मा ने शपथ दिलाई।
समारोह में राम भोला तिवारी, कमरुद्दीन अहमद, कुलभूषण यादव, चौधरी अजीमुद्दीन, मो. फहीम, पिंटू रावत, रविंद्र तिवारी, अमर सिंह यादव, संत राम रावत, राजीतराम रावत, प्रमोद यादव, उत्तम वर्मा, मो. आमिर खान, मो. फजल अजीम, रियाज अंसारी और राम सागर यादव सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन सतींद्र शास्त्री ने किया।