Monday, September 14, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

गाजियाबाद में नाबालिग छात्रा के आत्महत्या मामले में सहपाठी समेत चार के खिलाफ FIR

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 14, 2026
in उत्तर प्रदेश, क्राइम
0


गाजियाबाद के कौशांबी थाना क्षेत्र के वैशाली में 17 वर्षीय छात्रा द्वारा कथित तौर पर सहपाठी की प्रताड़ना से परेशान होकर आत्महत्या करने के मामले में चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।

पुलिस ने बताया कि इस मामले में मृतका के सहपाठी, उसके माता-पिता और भाई के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस के अनुसार, छात्रा दिल्ली के आनंद विहार स्थित एक निजी स्कूल में 12वीं कक्षा में पढ़ती थी और उसने 24 अगस्त को आत्महत्या कर ली थी।

सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) सूर्यबली मौर्य ने बताया कि 24 अगस्त को कौशांबी थाने में सूचना मिली थी कि वैशाली में एक छात्रा ने आत्महत्या कर ली है। परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के समय पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला था।

उन्होंने बताया कि शुरुआती तौर पर परिवार की ओर से थाने में कोई तहरीर नहीं दी गई थी। बाद में परिजनों ने छात्रा का मोबाइल फोन और उसकी व्हाट्सऐप चैट देखी।

मौर्य ने बताया कि परिवार का आरोप है कि स्कूल में पढ़ने वाला एक सहपाठी छात्रा को कथित तौर पर परेशान और डरा रहा था, जिससे वह मानसिक रूप से तनाव में थी और उसने यह कदम उठाया।

एसीपी ने बताया कि 12 सितंबर को छात्रा के परिजनों ने कौशांबी थाने में तहरीर दी, जिसमें आत्महत्या के लिए उसके सहपाठी तथा उसके माता-पिता और भाई को जिम्मेदार बताया गया। उन्होंने बताया कि तहरीर के आधार पर कौशांबी थाने में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई।

मौर्य ने ने बताया कि पुलिस छात्रा के मोबाइल फोन और व्हाट्सऐप चैट को भी जांच में शामिल कर रही है और स्कूल से भी संपर्क किया जा रहा है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Tags: गाजियाबाद में नाबालिग छात्रा
Previous Post

क्या बिल्ली-कुत्ते को भी हो सकता है बर्ड फ्लू? H5 वायरस से पालतू जानवरों को ऐसे बचाएं

Related Posts

उत्तर प्रदेश

नोएडा में मन्नत पूरी न होने पर पंडित को बनाया बंधक, एक लाख रुपये की फिरौती मांगी; दो गिरफ्तार

September 14, 2026
उत्तर प्रदेश

महोबा में जहर खिलाने का शक होने पर पत्नी की त्रिशूल से हत्या, आरोपी पति हिरासत में

September 14, 2026
उत्तर प्रदेश

बलिया के बांसडीह कोतवाली पर तैनात कांस्टेबल परितोष मिश्रा का शव पोखऱे में मिला

September 14, 2026
उत्तर प्रदेश

बलिया GRP ने नाबालिग लड़की के अपहरण एवं दुष्कर्म आरोपी युवक को किया गिरफ्तार

September 14, 2026

Recent Posts

गाजियाबाद में नाबालिग छात्रा के आत्महत्या मामले में सहपाठी समेत चार के खिलाफ FIR

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 14, 2026
0

गाजियाबाद के कौशांबी थाना क्षेत्र के वैशाली में 17 वर्षीय छात्रा द्वारा कथित तौर पर सहपाठी की प्रताड़ना से परेशान...

क्या बिल्ली-कुत्ते को भी हो सकता है बर्ड फ्लू? H5 वायरस से पालतू जानवरों को ऐसे बचाएं

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 14, 2026
0

घर में आराम से सो रही आपकी बिल्ली या आपके साथ खेलता कुत्ता—क्या उसे भी बर्ड फ्लू हो सकता है?...

अयोध्या: पटरंगा में आमने-सामने बाइक की टक्कर, 45 वर्षीय व्यक्ति की मौत

by Atul Narain Srivastava
September 14, 2026
0

अयोध्या, पटरंगा थाना क्षेत्र में रविवार शाम दो बाइकों की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में 45 वर्षीय एक व्यक्ति की...

नोएडा में मन्नत पूरी न होने पर पंडित को बनाया बंधक, एक लाख रुपये की फिरौती मांगी; दो गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 14, 2026
0

नोएडा में एक धार्मिक अनुष्ठान के बाद मनोकामना पूरी नहीं होने से नाराज दो लोगों ने एक पंडित को कथित...

2013 रेप केस में तरुण तेजपाल ने गोवा की कोर्ट में किया सरेंडर, कहा- न्याय मिलेगा

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 14, 2026
0

पणजी, तहलका’ पत्रिका के पूर्व प्रधान संपादक तरुण तेजपाल ने 2013 के यौन उत्पीड़न मामले में सुनायी गयी 10 साल...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group