Monday, July 27, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

उर्वरक से लेकर रोजमर्रा के यौगिक कैसे बदल जाते हैं विस्फोटकों में

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
November 12, 2025
in क्राइम, देश
0
उर्वरक से लेकर रोजमर्रा के यौगिक कैसे बदल जाते हैं विस्फोटकों में

नई दिल्ली, लाल किले के पास सोमवार शाम 12 लोगों की जान लेने वाले विस्फोट की जांच ने फरीदाबाद से बरामद 2,900 किलोग्राम विस्फोटक सामग्री पर ध्यान केन्द्रित कर दिया है। विशेषज्ञों की मानें तो विस्फोटकों का यह भंडार ऑक्सीडाइजर, ईंधन और सेंसिटाइजर के मिश्रण से बना अत्यंत अस्थिर संयोजन हो सकता है, जो अधिकांश औद्योगिक विस्फोटकों के रासायनिक सिद्धांतों के अनुरूप है।

पुलिस को शक है कि फरीदाबाद में बरामद पदार्थों में अमोनियम नाइट्रेट, पोटाशियम नाइट्रेट और सल्फर शामिल थे, और इस मामले में वे गैरकानूनी (अवैध गतिविधियां) रोकथाम कानून के तहत आतंकवाद-संबंधी धाराएं भी लागू कर रहे हैं।

दिल्ली पुलिस की प्राथमिकी में घटना को ‘‘बम विस्फोट’’ करार दिया गया है, जबकि फोरेंसिक विशेषज्ञ यह जानने में लगे हैं कि क्या फरीदाबाद से मिली सामग्री का रासायनिक संयोजन लाल किले के पास हुए विस्फोट के अवशेषों से मेल खाता है।

दिल्ली टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी के एप्लायड केमिस्ट्री विभाग के प्रोफेसर मनीष जैन ने  बताया, “सभी विस्फोटक यौगिकों को मोटे तौर पर तीन घटकों में वर्गीकृत किया जा सकता है — ईंधन, ऑक्सीडाइजर और सेंसिटाइजर।

उन्होंने कहा, “अमोनियम नाइट्रेट और पोटेशियम नाइट्रेट ऑक्सीडाइजर के रूप में काम करते हैं, जो दहन के लिए ऑक्सीजन प्रदान करते हैं, जबकि सल्फर और कार्बन जैसे तत्व ईंधन का काम करते हैं। जब सेंसिटाइजर जोड़ा जाता है तो मिश्रण के लिए काम आरंभ करना आसान हो जाता है और तेजी से जलने से लेकर विस्फोटक प्रतिक्रिया तक बढ़ सकता है।”

अमोनियम नाइट्रेट उर्वरकों में और नियंत्रित औद्योगिक विस्फोटकों जैसे-अमोनियम नाइट्रेट-ईंधन में प्रयुक्त सबसे सामान्य ऑक्सीडाइजर में से एक है। लेकिन गलत तरीके से मिलाने पर या अतिरिक्त ईंधन के साथ मिलने पर यह अत्यंत अस्थिर हो सकता है।

जैन ने कहा, “अमोनियम नाइट्रेट को पोटेशियम नाइट्रेट और सल्फर के साथ मिलाने पर एक अत्यंत अस्थिर और संवेदनशील मिश्रण बनता है।

दिल्ली विश्वविद्यालय के राजधानी कॉलेज में रसायन विज्ञान विभाग में सहायक प्रोफेसर आनंद प्रकाश ने विस्फोटकों की बरामदगी को “गंभीर चिंताजनक” बताया।

उन्होंने कहा, “अमोनियम नाइट्रेट एक शक्तिशाली ऑक्सीडाइजर है, पोटाशियम नाइट्रेट जलने के लिए ऑक्सीजन देता है, और सल्फर प्रज्वलन तापमान को कम कर प्रतिक्रिया के फैलने में मदद करता है। साथ मिलकर ये किसी मिश्रण की संवेदनशीलता और विनाशक क्षमता को नाटकीय रूप से बढ़ा देते हैं।

अधिकारी बता रहे हैं कि बरामद सामान में से लगभग 360 किलोग्राम पदार्थ ज्वलनशील था और उसके अमोनियम नाइट्रेट होने का संदेह है।

जांचकर्ता यह भी संदेह कर रहे हैं कि यह जखीरा जैश-ए-मोहम्मद और अंसार गजवत-उल-हिंद नेटवर्क से संबद्ध ‘सफेदपोश’ आतंकी मॉड्यूल का हो सकता है, जिनका नेटवर्क कश्मीर, हरियाणा और उत्तर प्रदेश तक फैला हुआ है।

विशेषज्ञों ने चेतावनी दी कि ऐसे मिश्रणों का रसायन विज्ञान सरल है और रोजमर्रा की औद्योगिक व कृषि सामग्री में मामूली बदलाव भी उन्हें घातक बना सकते हैं।

प्रकाश ने कहा, “खतरा सिर्फ रसायनों में नहीं, बल्कि इसमें भी है कि इन्हें कैसे मिलाया, संरक्षित और ट्रिगर किया जाता है।

Tags: उर्वरक से लेकर रोजमर्रा के
Previous Post

गुजरात: दवा फैक्टरी के बॉयलर में विस्फोट, दो कर्मचारियों की मौत, 20 घायल

Next Post

Ayodhya: रोडवेज बस स्टॉप पर मिला लावारिस सूटकेस को उसके स्वामी को हुआ सुपुर्द

Related Posts

6 साल तक पुराने BS-6 वाहनों के लिए PUCC की वैधता 1 साल से बढ़ाकर 3 साल करने की तैयारी
उत्तर प्रदेश

6 साल तक पुराने BS-6 वाहनों के लिए PUCC की वैधता 1 साल से बढ़ाकर 3 साल करने की तैयारी

July 27, 2026
इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे धर्मेंद्र प्रधान बोले- मैं स्ट्रीट फाइटर हूं, एसी रूम एक्टिविस्ट नहीं, गर्मजोशी से हुआ स्वागत
देश

इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे धर्मेंद्र प्रधान बोले- मैं स्ट्रीट फाइटर हूं, एसी रूम एक्टिविस्ट नहीं, गर्मजोशी से हुआ स्वागत

July 27, 2026
राष्ट्रमंडल खेलों में श्रीशंकर, सत्यनाथन ने लंबी कूद स्पर्धा के फाइनल में पहुंचे,8.01 मीटर की छलांग
खेल

राष्ट्रमंडल खेलों में श्रीशंकर, सत्यनाथन ने लंबी कूद स्पर्धा के फाइनल में पहुंचे,8.01 मीटर की छलांग

July 27, 2026
बैंक ऑफ बड़ौदा में डेटा तक अनधिकृत पहुंच का खुलासा, कर्मचारी के ई-मेल का हुआ दुरुपयोग
देश

बैंक ऑफ बड़ौदा में डेटा तक अनधिकृत पहुंच का खुलासा, कर्मचारी के ई-मेल का हुआ दुरुपयोग

July 27, 2026
Next Post
Ayodhya: रोडवेज बस स्टॉप पर मिला लावारिस सूटकेस को उसके स्वामी को हुआ सुपुर्द

Ayodhya: रोडवेज बस स्टॉप पर मिला लावारिस सूटकेस को उसके स्वामी को हुआ सुपुर्द

Recent Posts

6 साल तक पुराने BS-6 वाहनों के लिए PUCC की वैधता 1 साल से बढ़ाकर 3 साल करने की तैयारी

6 साल तक पुराने BS-6 वाहनों के लिए PUCC की वैधता 1 साल से बढ़ाकर 3 साल करने की तैयारी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 27, 2026
0

सरकार ने वाहन मालिकों पर अनुपालन बोझ कम करने के लिए छह साल तक पुराने निजी भारत चरण-6 (बीएस-6) वाहनों...

Ayodhya: 17 वर्षीय नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में मुक़दमा दर्ज

Ayodhya: 17 वर्षीय नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में मुक़दमा दर्ज

by Atul Narain Srivastava
July 27, 2026
0

अयोध्या, रुदौली क्षेत्र के बाबा बाजार थाना अंतर्गत हरिहरपुर (मां कामाख्या धाम) से एक 17 वर्षीय नाबालिग किशोरी को कथित...

मवई के ग्राम पंचायत पूरे काज़ी में निकला विशालकाय अजगर, बकरी को बनाया निवाला

मवई के ग्राम पंचायत पूरे काज़ी में निकला विशालकाय अजगर, बकरी को बनाया निवाला

by Atul Narain Srivastava
July 27, 2026
0

अयोध्या, विकासखंड मवई की ग्राम पंचायत बाबूपुर के पूरे काज़ी गांव में सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब...

इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे धर्मेंद्र प्रधान बोले- मैं स्ट्रीट फाइटर हूं, एसी रूम एक्टिविस्ट नहीं, गर्मजोशी से हुआ स्वागत

इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे धर्मेंद्र प्रधान बोले- मैं स्ट्रीट फाइटर हूं, एसी रूम एक्टिविस्ट नहीं, गर्मजोशी से हुआ स्वागत

by Atul Narain Srivastava
July 27, 2026
0

केंद्रीय शिक्षा मंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद भाजपा सांसद धर्मेंद्र प्रधान सोमवार को पहली बार संसद पहुंचे। संसद...

राष्ट्रमंडल खेलों में श्रीशंकर, सत्यनाथन ने लंबी कूद स्पर्धा के फाइनल में पहुंचे,8.01 मीटर की छलांग

राष्ट्रमंडल खेलों में श्रीशंकर, सत्यनाथन ने लंबी कूद स्पर्धा के फाइनल में पहुंचे,8.01 मीटर की छलांग

by Atul Narain Srivastava
July 27, 2026
0

भारत के लंबी कूद के खिलाड़ी एम श्रीशंकर ने सोमवार को यहां क्वालीफाइंग स्तर पार करके राष्ट्रमंडल खेलों के फाइनल...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group