Wednesday, August 5, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

मनुष्य में सुअर का गुर्दा प्रतिरोपित किए जाने संबंधी पहला नैदानिक परीक्षण किया गया

admin by admin
November 4, 2025
in Featured
0
मनुष्य में सुअर का गुर्दा प्रतिरोपित किए जाने संबंधी पहला नैदानिक परीक्षण किया गया

वाशिंगटन, अमेरिका में यह पता लगाने के लिए पहला नैदानिक परीक्षण किया गया कि क्या सुअर का गुर्दा मनुष्य में प्रतिरोपित करने से सचमुच किसी का जीवन बचाया जा सकता है।

सुअर के गुर्दे को आनुवंशिक रूप से संशोधित करके उन्हें मनुष्यों में प्रतिरोपित करने के लिए अधिक अनुकूल बनाने वाली कंपनी ने सोमवार को घोषणा की कि शोध के तहत पहली बार ‘एनवाईयू लेंगोन हेल्थ’ चिकित्सा केंद्र में प्रारंभिक प्रतिरोपण किया जा चुका है।

पशु का अंग मनुष्य में प्रतिरोपित करने के प्रयासों की दिशा में यह सबसे नया कदम है।

इसके अलावा अमेरिका की एक और कंपनी ‘ई-जेनेसिस’ आगामी महीनों में सुअर के गुर्दे पर नैदानिक परीक्षण करने की तैयारी कर रही है। ये इस संबंध में दुनिया में प्रारंभिक नैदानिक परीक्षण हैं। इन परीक्षण को ‘ज़ेनो ट्रांसप्लांटेशन’ कहा जाता है।

शोधकर्ता इस परीक्षण में भाग लेने वालों की पहचान सुरक्षित रखने के लिए यह नहीं बता रहे हैं कि एनवाईयू में सर्जरी कब की गई। न ही उन्होंने रोगी के बारे में कोई जानकारी दी है।

प्रतिरोपण टीम का नेतृत्व करने वाले न्यूयॉर्क विश्वविद्यालय के डॉ. रॉबर्ट मोंटगोमरी ने ‘एसोसिएटेड प्रेस’ को बताया कि उनके अस्पताल के पास इस परीक्षण में शामिल होने के इच्छुक अन्य रोगियों की एक सूची है, जिसमें शुरुआत में छह लोग शामिल होंगे।

खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) ने इन कठोर शोध की अनुमति दी है। पहले दो बार मनुष्य में सुअर का गुर्दा प्रतिरोपित किया जा चुका है, लेकिन यह लंबे समय तक के लिए कारगर साबित नहीं हुआ है।

उन दो प्रतिरोपण के बाद चिकित्सकों ने उन मरीजों पर काम करना शुरू कर दिया जिन्हें गुर्दे की सख्त जरूरत थी, लेकिन वे पहले वाले मरीजों जितने बीमार नहीं थे।

न्यूयॉर्क विश्वविद्यालय में, अलबामा की एक महिला में प्रतिरोपित किया गया सुअर का गुर्दा 130 दिन तक काम कर पाया, जिसके बाद उसे फिर से डायलिसिस का सहारा लेना पड़ा।

इसके अलावा मैसाच्युसेट्स जनरल अस्पताल में न्यू हैम्पशर के एक व्यक्ति में सुअर का गुर्दा प्रतिरोपित किया गया, जो 271 दिन तक काम कर सका। इसके बाद सुअर के गुर्दे ने पहले की तरह काम करना बंद कर दिया, जिसकी वजह से व्यक्ति को डायलिसिस कराना पड़ा। पिछले महीने उसमें प्रतिरोपित किया गया सुअर का गुर्दा निकाल दिया गया।

इसके अलावा दो लोग सुअर के गुर्दे के सहारे जीवित हैं, जिनमें ‘मास जनरल’ में गुर्दा प्रतिरोपित कराने वाला एक व्यक्ति और चीन की एक महिला शामिल हैं।

Tags: मनुष्य में सुअर का गुर्दा प्रतिरोपित
Previous Post

बच्चों के दुःख या गुस्से को अनदेखा न करें, सोशल मीडिया पर रोक को लेकर पारिवारिक कलह कैसे कम करें

Next Post

Russia-Ukrainian War : यूक्रेनी ड्रोन रूस के अंदरूनी हिस्सों में गिरे

Related Posts

एआई-जनित कंटेंट पर लगातार दिखाना होगा पहचान चिन्ह, सुझाव और टिप्पणियां आमंत्रित
Featured

परीक्षण के दौरान AI ने वास्तविक कंप्यूटर प्रणालियों में लगाई सेंध, सुरक्षा को लेकर चिंता

August 4, 2026
बच्चों को जेब खर्च देने का नफा-नुकसान!; रोजमर्रा के काम के बदले भुगतान?
Featured

बच्चों को जेब खर्च देने का नफा-नुकसान!; रोजमर्रा के काम के बदले भुगतान?

August 3, 2026
होर्मुज में तनाव के बीच 14 भारतीय जहाज सुरक्षित निकले
Featured

रूसी सेना के साथ अब भी काम कर रहे करीब दो दर्जन भारतीय, रिहा कराने के प्रयास जारी : विदेश मंत्रालय

August 1, 2026
बिना सिर खोले ब्रेन ट्यूमर हटाया: भारतीय-अमेरिकी आर्मी सर्जन मेजर पटेल की अनोखी तकनीक
Featured

बिना सिर खोले ब्रेन ट्यूमर हटाया: भारतीय-अमेरिकी आर्मी सर्जन मेजर पटेल की अनोखी तकनीक

July 31, 2026
Next Post
Russia-Ukrainian War : यूक्रेनी ड्रोन रूस के अंदरूनी हिस्सों में गिरे

Russia-Ukrainian War : यूक्रेनी ड्रोन रूस के अंदरूनी हिस्सों में गिरे

Recent Posts

उप्र पुलिस भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थियों को रोडवेज बसों में किराये पर 50 प्रतिशत छूट, परीक्षा आठ, नौ और 10 जून को आयोजित

उप्र में 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को रोडवेज बसों में जल्द मिलेगी नि:शुल्क यात्रा, अनुपूरक बजट में मिला 100 करोड़ रुपये

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 4, 2026
0

लखनऊ, प्रदेश विधानसभा में मंगलवार को पेश किये गये अनुपूरक बजट में राज्य की 60 वर्ष से अधिक उम्र की...

मऊ पुलिस ने फर्जी क्यूआर भुगतान से दुकानदारों को ठगने का आरोपी गिरफ्तार

मऊ पुलिस ने फर्जी क्यूआर भुगतान से दुकानदारों को ठगने का आरोपी गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 4, 2026
0

मऊ, पुलिस ने फर्जी ‘क्यूआर कोड’ और नकली यूटीआर नंबर का उपयोग कर बिना भुगतान किए दुकानदारों से इलेक्ट्रॉनिक सामान...

लखनऊ: थल सैनिक कैंप में NCC ग्रुप लखनऊ की गर्ल्स टीम का जलवा, जीती शूटिंग चैंपियनशिप ट्रॉफी

लखनऊ: थल सैनिक कैंप में NCC ग्रुप लखनऊ की गर्ल्स टीम का जलवा, जीती शूटिंग चैंपियनशिप ट्रॉफी

by Atul Narain Srivastava
August 4, 2026
0

लखनऊ, बरेली में आयोजित दस दिवसीय अंतर-ग्रुप चैंपियनशिप के दौरान एनसीसी ग्रुप लखनऊ की थल सैनिक कैंप (टीएससी) गर्ल्स टीम ने...

सुप्रीमकोर्ट द्वारा असंवैधानिक घोषित कामिल और फाजिल डिग्रियो को योगी ने किया वैध, मिली मंत्रिमंडल की मंजूरी

सुप्रीमकोर्ट द्वारा असंवैधानिक घोषित कामिल और फाजिल डिग्रियो को योगी ने किया वैध, मिली मंत्रिमंडल की मंजूरी

by Atul Narain Srivastava
August 4, 2026
0

लखनऊ, उत्तर प्रदेश मंत्रिमंडल ने उच्चतम न्यायालय द्वारा राज्य मदरसा शिक्षा परिषद की ओर से कामिल और फाजिल डिग्रियां प्रदान...

Ayodhya: रूदौली के कंपोजिट विद्यालय करीमपुर कांड में साजिश रचने वाली शिक्षिका निलंबित

Ayodhya: रूदौली के कंपोजिट विद्यालय करीमपुर कांड में साजिश रचने वाली शिक्षिका निलंबित

by Atul Narain Srivastava
August 4, 2026
0

अयोध्या, विकास खण्ड रूदौली के कंपोजिट विद्यालय करीमपुर कांड मामले में एक शिक्षक के खिलाफ छात्राओं को भड़का कर साजिश...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group