Thursday, September 24, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

स्वास्थ्य विशेषज्ञ: भारत में जीवनशैली से उपजी हृदय संबंधी समस्याए बनी ‘टाइम बम’

admin by admin
September 28, 2025
in Featured, देश
0

नयी दिल्ली, स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने शनिवार को कहा कि भारत जीवनशैली से उपजी हृदय संबंधी समस्याओं के ‘टाइम बम’ का सामना कर रहा है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि देश में दिल की बीमारियों से होने वाली अधिकांश असामयिक मौतों को समय पर जांच, शीघ्र इलाज और स्वस्थ जीवनशैली अपनाकर टाला जा सकता है।

विशेषज्ञों ने बताया कि मानव हृदय आकार में मुट्ठी से बड़ा नहीं होता और 70 साल की उम्र तक 2.5 अरब से अधिक बार धड़कता है। उन्होंने कहा कि मानव हृदय बीमारियों का मुकाबला करने में सक्षम होता है, लेकिन यह अनुपचारित जोखिम कारकों से पहुंचने वाले नुकसान को नहीं टाल सकता है।

हृदय रोग विशेषज्ञों ने 29 सितंबर को विश्व हृदय दिवस से पहले भारत में हृदय रोग (सीवीडी) के बढ़ते मामलों को लेकर चिंता जताई।

हृदय रोग वैश्विक स्तर पर हर साल 2.05 करोड़ से ज्यादा लोगों की जान लेते हैं, जिनमें से 85 फीसदी मौतें दिल के दौरे और स्ट्रोक के कारण होती हैं।

विशेषज्ञों के मुताबिक, हैरत की बात यह है कि समय पर जांच, शीघ्र उपचार और स्वस्थ जीवनशैली अपनाकर लगभग 80 फीसदी असामयिक मौतों को टाला जा सकता है।

‘फोर्टिस एस्कॉर्ट्स हार्ट इंस्टीट्यूट’ के हृदय विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ. अशोक सेठ ने कहा कि मोटापे, मधुमेह और उच्च रक्तचाप की बढ़ती समस्या तथा धूम्रपान, अस्वस्थ खानपान एवं शारीरिक असक्रियता के कारण युवाओं के हृदय रोगों का शिकार होने की आशंका बढ़ रही है।

उन्होंने कहा, “चार दशक तक मरीजों का इलाज करने के बाद मैं यकीन के साथ कह सकता हूं कि धमनियों में रक्त के प्रवाह को बाधित करने वाला महज एक ‘ब्लॉकेज’ मिनटों में जीवन छीन सकता है।

डॉ. सेठ ने कहा, “दुखद बात यह है कि ज्यादातर दिल के दौरे अचानक नहीं आते। लोग अक्सर कई दिनों या हफ्तों पहले ही सीने में ऐंठन, सांस लेने में तकलीफ या बिना किसी कारण के थकान की शिकायत महसूस करते हैं। समस्या यह है कि इन लक्षणों को तब तक नजरअंदाज किया जाता है, जब तक कि बहुत देर न हो जाए। विश्व हृदय दिवस हमें याद दिलाता है कि लक्षणों को जल्दी पहचानकर और तुरंत कार्रवाई करके जिंदगी बचाई जा सकती है।

‘फोर्टिस एस्कॉर्ट्स हार्ट इंस्टीट्यूट’ में ‘इंटरवेंशनल कार्डियोलॉजी’ के अध्यक्ष और कैथ लैब के प्रमुख डॉ. अतुल माथुर ने बताया कि भारत में लोगों में दिल की बीमारियों का जोखिम क्यों बढ़ रहा है।

उन्होंने कहा, “हम मोटापे, मधुमेह और उच्च रक्तचाप की एक खतरनाक तिकड़ी देख रहे हैं। ये तीनों स्थितियां समय के साथ धमनियों को चुपचाप नुकसान पहुंचाती हैं, जिसके परिणामस्वरूप अचानक ‘ब्लॉकेज’ पैदा होता है। फिर भी, इस जोखिम को पलटा जा सकता है।

डॉ. माथुर ने कहा, “नियमित कसरत, वजन पर नियंत्रण, तंबाकू से परहेज, संतुलित खानपान और नियमित जांच दिल के दौरे के खिलाफ शक्तिशाली सुरक्षा कवच हैं। भारत को बीमारी का इलाज करने के बजाय उसकी रोकथाम की प्रवृत्ति विकसित करने की जरूरत है।

Tags: स्वास्थ्य विशेषज्ञ: भारत में जीवनशैली
Previous Post

Vijay की करूर रैली में भगदड़ से 39 की मौत, TVK ने दिया 20 लाख मुआवजे का ऐलान, डीजीपी बोले- विजय के देरी से पहुंचने के कारण भीड़ बढ़ी

Next Post

प्रयागराज में झगड़े के दौरान ईंट की चोट से हिस्ट्रीशीटर की मौत

Related Posts

क्राइम

दिल्ली – IGI एयरपोर्ट पर गोल्ड स्मगलिंग गैंग का भंडाफोड़, सोने पर किया गया था सिल्वर स्प्रे, 8 गिरफ्तार

September 23, 2026
देश

27 सितंबर रविवार को खुले रहेंगे बैंक, 28 से 30 सितंबर की हड़ताल से पहले सरकार का फैसला

September 23, 2026
क्राइम

पटना में 30 लाख रुपये कैश बरामद, गुजरात के तीन लोग हिरासत में; हवाला नेटवर्क से जुड़े तारों की जांच

September 23, 2026
अंतराष्ट्रीय

ट्रंप की धमकी के बीच अमेरिका-ईरान में बातचीत, UNGA से इतर विटकॉफ-कुशनर ने ईरानी अधिकारियों से की मुलाकात

September 23, 2026
Next Post

प्रयागराज में झगड़े के दौरान ईंट की चोट से हिस्ट्रीशीटर की मौत

Recent Posts

Ayodhya Deepotsav 2026: 30 लाख दीपों से जगमगाएगी रामनगरी, 2100 ड्रोन शो और रामायण थीम से सजेगा शहर

by Atul Narain Srivastava
September 23, 2026
0

लखनऊ, प्रदेश सरकार अयोध्या में दीपोत्सव 2026 को और भव्य एवं नवाचारपूर्ण बनाने के लिए इस बार आम लोगों और...

Gorakhpur: सोशल मीडिया के ‘आधे सच’ पर बोले CM योगी, बोले- पूरी जानकारी और संदर्भ समझना जरूरी

by Atul Narain Srivastava
September 23, 2026
0

गोरखपुर, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रही सूचनाओं को लेकर लोगों से सतर्क...

Bahraich: रुपईडीहा में पुलिस मुठभेड़, वाहन चोर गिरोह का सदस्य घायल; 2 नेपाली साथियों समेत तीन गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 23, 2026
0

बहराइच, नेपाल सीमा से सटे रुपईडीहा क्षेत्र में मंगलवार देर रात पुलिस और वाहन चोरी गिरोह के सदस्यों के बीच...

Ayodhya, रुदौली: पुष्टाहार से पकवान तक पहुंचा पोषण का संदेश, फूल-पत्तियों की रंगोली बनी आकर्षण का केंद्र

by Atul Narain Srivastava
September 23, 2026
0

Ayodhya, रुदौली तहसील क्षेत्र के भेलसर गांव स्थित आंगनबाड़ी केंद्र पर पोषण माह का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं...

Ayodhya: Blinkit मैनेजर पर जानलेवा हमला, दो आरोपी गिरफ्तार; लोहे की रॉड और Bullet बाइक बरामद

by Atul Narain Srivastava
September 23, 2026
0

अयोध्या, इनायतनगर थाना क्षेत्र में Blinkit कंपनी के मैनेजर पर कथित जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने दो...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group