Thursday, September 24, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

Vijay की करूर रैली में भगदड़ से 39 की मौत, TVK ने दिया 20 लाख मुआवजे का ऐलान, डीजीपी बोले- विजय के देरी से पहुंचने के कारण भीड़ बढ़ी

admin by admin
September 28, 2025
in देश, राजनीति
0

चेन्नई, तमिलनाडु के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) जी. वेंकटरमन ने रविवार को कहा कि करूर में अभिनेता विजय की जनसभा में हुई भगदड़ में मरने वालों की संख्या बढ़कर 38 हो गई है।

वेंकटरमन ने यहां संवाददाताओं से कहा कि विजय के कार्यक्रम स्थल पर देर से पहुंचने के कारण भीड़ बढ़ गई थी और तपती धूप में इंतजार कर रहे लोगों के पास न तो ठीक से कुछ खाने के लिए था और न ही पीने के लिए पानी।

डीजीपी ने सुबह संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘दुर्भाग्यपूर्ण घटना है, यह बेहद दुखद है। ताजा जानकारी के अनुसार अब तक 38 लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें 12 पुरुष, 16 महिलाएं और 10 बच्चे शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि विजय की पार्टी तमिलगा वेत्री कषगम (टीवीके) के आधिकारिक ‘एक्स’ खाते से यह जानकारी दी गई थी कि वह दोपहर 12 बजे सभा स्थल पर पहुंचेंगे, जिसके बाद वहां भारी भीड़ उमड़ पड़ी।

तमिलनाडु पुलिस प्रमुख ने कहा, ‘‘ अपराह्न तीन बजे से रात 10 बजे तक की अनुमति (सभा के लिए) मांगी गई थी। लेकिन टीवीके के ‘एक्स’ खाते पर बताया गया कि वह (विजय) 12 बजे आएंगे, जिससे सुबह 11 बजे से ही भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी। विजय शाम सात बजकर 40 मिनट पर पहुंचे। इस दौरान लोगों के पास तेज धूप में न तो खाना था और न ही पीने के लिए पानी। उन्होंने यह भी कहा, ‘‘हमारा उद्देश्य किसी को दोष देना नहीं है, हम सिर्फ तथ्य सामने रख रहे हैं।

उन्होंने बताया कि एक स्थान पर विजय का स्वागत किया गया, जिससे बड़ी संख्या में लोग उनके पीछे चलने लगे जिसके बाद पुलिस ने विजय को सुरक्षित रूप से कार्यक्रम स्थल तक पहुंचाया। डीजीपी ने कहा, ‘‘विजय ने पुलिस की सराहना भी की… लेकिन भीड़ लगातार बढ़ती रही।

वेंकटरमन ने बताया कि आयोजकों ने लगभग 10,000 लोगों के आने की उम्मीद जताई थी, लेकिन अभिनेता की एक झलक पाने के लिए करीब 27,000 लोग पहुंच गए। उन्होंने कहा कि पुलिस द्वारा सुरक्षा व्यवस्था लगभग 20,000 लोगों की भीड़ के अनुमान के आधार पर की गई थी।

जब उनसे पूछा गया कि क्या बंदोबस्त ड्यूटी पर ‘सिर्फ 500’ पुलिसकर्मी ही थे, तो उन्होंने कहा कि सभा स्थल सड़क पर था और अगर ज्यादा पुलिस तैनात की जाती तो लोगों के पास खड़े होने के लिए पर्याप्त जगह नहीं बचती।

उन्होंने, स्पष्ट रूप से अन्नाद्रमुक का संदर्भ देते हुए कहा कि दो दिन पहले यहां एक ‘बड़ी पार्टी’ की बैठक हुई थी।

यह पूछे जाने पर कि क्या ‘सुरक्षा में कोई चूक’ इस घटना का कारण बनी, उन्होंने कहा कि सरकार ने इसकी जांच के लिए एक जांच आयोग गठित करने की घोषणा की है।

उन्होंने बताया कि आयोजकों को भीड़ और उससे जुड़ी समस्याओं के बारे में पहले ही स्पष्ट रूप से सूचित कर दिया गया था। पुलिस केवल ‘अतिरिक्त सहायता’ के रूप में होती है और भीड़ में इस तरह की अचानक वृद्धि का पूर्वानुमान लगाकर पर्याप्त पुलिस बल तैनात करना हमेशा संभव नहीं होता।

उन्होंने कहा कि एडीजीपी (कानून और व्यवस्था) डेविडसन देवासिरवथम, तीन पुलिस महानिरीक्षक (आईजी), दो उप पुलिस महानिरीक्षक (डीआईजी), 10 पुलिस अधीक्षक (एसपी) और 2,000 पुलिसकर्मी करूर के लिए रवाना हो चुके हैं।

विजय ने घोषणा की कि वह मृतकों के परिवारों को 20 लाख रुपये और घायलों को 2 लाख रुपये की सहायता राशि देंगे। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि उनका तमिलगा वेत्री कझगम संगठन इलाज करा रहे घायलों को हर संभव सहायता प्रदान करेगा।

Tags: Vijay की करूर रैली में भगदड़ से 39 की मौत
Previous Post

लखीमपुर खीरी में रोडवेज बस और वैन की टक्कर में पांच लोगों की मौत, 10 अन्य घायल

Next Post

स्वास्थ्य विशेषज्ञ: भारत में जीवनशैली से उपजी हृदय संबंधी समस्याए बनी ‘टाइम बम’

Related Posts

उत्तर प्रदेश

Gorakhpur: सोशल मीडिया के ‘आधे सच’ पर बोले CM योगी, बोले- पूरी जानकारी और संदर्भ समझना जरूरी

September 23, 2026
उत्तर प्रदेश

बसपा में बड़ा बदलाव: मायावती के भतीजे ईशान आनंद बने राष्ट्रीय संयोजक

September 23, 2026
क्राइम

दिल्ली – IGI एयरपोर्ट पर गोल्ड स्मगलिंग गैंग का भंडाफोड़, सोने पर किया गया था सिल्वर स्प्रे, 8 गिरफ्तार

September 23, 2026
उत्तर प्रदेश

बुलडोजर कार्रवाई पर अखिलेश यादव का बयान, बोले- नुकसान की भरपाई करे सरकार; सपा सरकार बनी तो पीड़ितों को देंगे मुआवजा

September 23, 2026
Next Post

स्वास्थ्य विशेषज्ञ: भारत में जीवनशैली से उपजी हृदय संबंधी समस्याए बनी ‘टाइम बम’

Recent Posts

Ayodhya Deepotsav 2026: 30 लाख दीपों से जगमगाएगी रामनगरी, 2100 ड्रोन शो और रामायण थीम से सजेगा शहर

by Atul Narain Srivastava
September 23, 2026
0

लखनऊ, प्रदेश सरकार अयोध्या में दीपोत्सव 2026 को और भव्य एवं नवाचारपूर्ण बनाने के लिए इस बार आम लोगों और...

Gorakhpur: सोशल मीडिया के ‘आधे सच’ पर बोले CM योगी, बोले- पूरी जानकारी और संदर्भ समझना जरूरी

by Atul Narain Srivastava
September 23, 2026
0

गोरखपुर, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रही सूचनाओं को लेकर लोगों से सतर्क...

Bahraich: रुपईडीहा में पुलिस मुठभेड़, वाहन चोर गिरोह का सदस्य घायल; 2 नेपाली साथियों समेत तीन गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 23, 2026
0

बहराइच, नेपाल सीमा से सटे रुपईडीहा क्षेत्र में मंगलवार देर रात पुलिस और वाहन चोरी गिरोह के सदस्यों के बीच...

Ayodhya, रुदौली: पुष्टाहार से पकवान तक पहुंचा पोषण का संदेश, फूल-पत्तियों की रंगोली बनी आकर्षण का केंद्र

by Atul Narain Srivastava
September 23, 2026
0

Ayodhya, रुदौली तहसील क्षेत्र के भेलसर गांव स्थित आंगनबाड़ी केंद्र पर पोषण माह का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं...

Ayodhya: Blinkit मैनेजर पर जानलेवा हमला, दो आरोपी गिरफ्तार; लोहे की रॉड और Bullet बाइक बरामद

by Atul Narain Srivastava
September 23, 2026
0

अयोध्या, इनायतनगर थाना क्षेत्र में Blinkit कंपनी के मैनेजर पर कथित जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने दो...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group