प्रयागराज में जॉर्ज टाउन थानाक्षेत्र के अल्लापुर में दो गुटों में झगड़े के दौरान एक ‘हिस्ट्रीशीटर’ की मौत गई, जबकि एक अन्य घायल हो गया।
पुलिस उपायुक्त (नगर) मनीष कुमार शांडिल्य ने बताया कि शुक्रवार देर रात अल्लापुर मोहल्ले में शराब के नशे में दो गुटों के बीच झगड़े में हिस्ट्रीशीटर साजन मेहतर (35) की सिर में चोट लगने से मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक घायल हो गया।
उन्होंने बताया कि घायल युवक को एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृत साजन मेहतर के खिलाफ हत्या, लूट जैसे संगीन अपराध के 21 अभियोग पंजीकृत हैं।
शांडिल्य ने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से आरोपियों की पहचान की जा रही है और इस मामले में पीड़ित पक्ष से तहरीर प्राप्त कर अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया है।


