Saturday, September 12, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

Raghavi Kumari video: विधायक राजा भैया की बेटी ने पिता पर लगाए कई गंभीर आरोप, बोली- मां पर दर्ज कराए जा रहे फर्जी मुकदमे

admin by admin
September 27, 2025
in उत्तर प्रदेश
0

कुंडा से विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया की बड़ी बेटी राघवी कुमारी ने वीडियो बनाकर अपने ही पिता की खिलाफत पर उतर गई है। इसी बीच राजा भैया की बड़ी बेटी राघवी कुमारी ने पहली बार कैमरे के सामने आकर अपने पिता पर कई आरोप लगाए हैं।

राघवी कुमारी ने यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ से भी तीखे सवाल पूछ डाले हैं। दरअसल, बीते कुछ दिनों से यह स्पष्ट हो गया है कि इस पारिवारिक लड़ाई में राजा भैया की तरफ उनके दोनों बेटे हैं, जबकि दोनों बेटियां अपनी मां भानवी सिंह का समर्थन कर रही हैं।

@PMOIndia @HMOIndia @CBIHeadquarters @Uppolice @myogiadityanath @NCWIndia @NIA_India @adgpi @DelhiPolice pic.twitter.com/VR0tLWqjjh

— Raghavi Kumari (@RaghaviBhadri) September 27, 2025

राजा भैया की बेटी राघवी कुमारी ने सीएम योगी आदित्यनाथ से सवाल पूछते हुए कहा कि या तो वे उन्हें, उनकी मां और उनकी बहन को एक बार में ही मरवा दें, या फिर फर्जी मुकदमेबाजी के जरिए उन्हें धीरे-धीरे प्रताड़ित करना बंद करें।

राघवी कुमारी ने आरोप लगाया है कि उनकी मां के खिलाफ सरकार के समर्थन से फर्जी मुकदमे दर्ज कराए जा रहे हैं, जिसकी पीड़ा अब वे झेल नहीं पाएंगी। उन्होंने एक नए क्रिमिनल कंप्लेन का जिक्र किया है, जो अजय सिंह राणा नामक किसी अनजान आदमी ने दर्ज कराई है। राघवी कुमारी ने कहा कि इस कंप्लेन में निराधार आरोप लगाकर उनकी मां को फैजाबाद बुलाया जा रहा है, जहां वे कभी गई भी नहीं हैं।

उन्होंने यह भी बताया कि हजरतगंज थाने में भी फर्जी FIR और मुकदमे चल रहे हैं, लेकिन जब डीसीपी से बात की जाती है तो वे कहते हैं कि उन्हें जानकारी नहीं है और यह ‘ऊपर का मामला’ है, जिसका उनके पास वॉइस रिकॉर्डिंग के रूप में प्रमाण भी मौजूद है।

राघवी कुमारी ने आगे आरोप लगाया कि यूपी पुलिस और प्रशासन उनकी मां को ही परेशान कर रहा है। उन्होंने कहा कि उनकी मां ने सबूत दिए हैं कि राजा भैया के पास विदेशी हथियारों का जखीरा है। इसके बावजूद उनकी ही मां के खिलाफ फर्जी केस दर्ज किए जा रहे हैं। राघवी कुमारी ने सीधे आरोप लगाया कि यह सब सीएम योगी की सरकार और उनके संरक्षण में हो रहा है।

उन्होंने कहा कि क्षत्रिय धर्म नहीं यह सब नहीं सिखाता है। उन्होंने चिंता व्यक्त की कि ये लोग उनकी मां को बहुत आराम से मार देंगे। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट कंट्रोल कर लेंगे या उन्हें पागल घोषित कर देंगे और वे और उनकी बहन जिंदगी भर न्याय मांगते रह जाएंगे।

राघवी कुमारी ने अपनी मां के स्वास्थ्य की गंभीर स्थिति का भी जिक्र किया। उन्होंने बताया कि घरेलू हिंसा में उनकी मां की रिब्स तोड़ दी गई थीं और लंग्स में खून चला गया था, जिसकी हॉस्पिटल रिपोर्ट बदलवा दी गई थी। अब वह खून सूखकर ‘पैच ऑफ ब्लड ऑन हर लंग्स’ बन गया है, जिसके कारण उनके लंग्स का वह हिस्सा एक्सपैंड और कॉन्ट्रैक्ट नहीं कर पाता है।

उनकी रिब्स भी गलत जुड़ गई हैं, जिसके संबंध में एम्स दिल्ली की रिपोर्ट भी है और यह परमानेंट डैमेज है। उन्होंने कहा कि दिल्ली पुलिस जब कार्रवाई करने के लिए लखनऊ गई तो यूपी पुलिस के गनर्स ने दिन दहाड़े गवाहों के घर जाकर उन्हें डराया धमकाया और चुप कराया।

आखिर में राघवी ने बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि बाहुबल, पैसा और सीएम योगी के समर्थन से उनके पिता उनकी मां का उत्पीड़न कर रहे हैं। राघवी ने कहा कि यूपी में न्याय मांगने की कोशिश करने पर दस मुकदमे और हो जाते हैं।

Tags: Raghavi Kumari videoबेटी ने पिता पर लगाए कई गंभीर आरोप
Previous Post

उन्नाव: लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे बेकाबू होकर डिवाइडर से टकराई तेज रफ्तार कार, चार कर्मचारियों की मौत, दो गंभीर रूप से घायल

Next Post

UP में अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले डिजिटल बी2बी (कंपनियों के बीच) की बैठक; 520 से अधिक विदेशी खरीददार पहुंचे

Related Posts

उत्तर प्रदेश

मथुरा जंक्शन से चोरी 5 महीने के बच्चा (सूर्या) सकुशल बरामद, महिला ने प्रेमी संग चुराया मासूम, मुरैना से गिरफ्तार

September 11, 2026
उत्तर प्रदेश

Allahabad High Court: नाबालिग अपहरण मामले में 7 साल की सजा पाने वाला आरोपी बरी, उम्र तय करने पर निचली अदालत को फटकार

September 11, 2026
उत्तर प्रदेश

बरेली: राजमार्ग पर घेराबंदी कर 52.4 किलोग्राम डोडा बरामद, पंजाब के दो तस्कर गिरफ्तार

September 11, 2026
उत्तर प्रदेश

बलिया में पुरानी रंजिश और विवाद के कारण सीआरपीएफ के पूर्व जवान की चाकू मारकर हत्या, भाई घायल

September 11, 2026
Next Post

UP में अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले डिजिटल बी2बी (कंपनियों के बीच) की बैठक; 520 से अधिक विदेशी खरीददार पहुंचे

Recent Posts

Yemen Houthi : बाब अल-मंदेब के मायून द्वीप पर हूतियों का कब्जा, सऊदी अरब ने किया हवाई हमला

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 11, 2026
0

काहिरा, यमन में ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों ने लाल सागर के प्रवेश द्वार माने जाने वाले रणनीतिक बाब अल-मंदेब जलडमरूमध्य...

BRICS Summit 2026: ईरान के राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा प्रस्ताव, स्थानीय मुद्राओं में व्यापार बढ़ाने पर जोर

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 11, 2026
0

नई दिल्ली, ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान ने शुक्रवार को ब्रिक्स देशों के बीच व्यापार में स्थानीय मुद्राओं के इस्तेमाल...

मथुरा जंक्शन से चोरी 5 महीने के बच्चा (सूर्या) सकुशल बरामद, महिला ने प्रेमी संग चुराया मासूम, मुरैना से गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 11, 2026
0

मथुरा में यहां रेलवे स्टेशन के बाहर से पांच महीने के बच्चे का अपहरण करने के आरोप में मध्यप्रदेश के...

Allahabad High Court: नाबालिग अपहरण मामले में 7 साल की सजा पाने वाला आरोपी बरी, उम्र तय करने पर निचली अदालत को फटकार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 11, 2026
0

लखनऊ, इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने नाबालिग लड़की के अपहरण के मामले में सात साल के कठोर कारावास की सजा पाए...

बरेली: राजमार्ग पर घेराबंदी कर 52.4 किलोग्राम डोडा बरामद, पंजाब के दो तस्कर गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 11, 2026
0

बरेली के भोजीपुरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने राजमार्ग पर घेराबंदी कर एक होंडा सिटी कार से 52.4 किलोग्राम अवैध...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group