Monday, July 27, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

UP में अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले डिजिटल बी2बी (कंपनियों के बीच) की बैठक; 520 से अधिक विदेशी खरीददार पहुंचे

admin by admin
September 27, 2025
in अंतराष्ट्रीय, उत्तर प्रदेश
0

ग्रेटर नोएडा, उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में चल रहे ‘उत्तर प्रदेश अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले’ (यूपीआईटीएस) का सबसे बड़ा आकर्षण बी2बी (कंपनियों के बीच) बैठक का अनूठा मॉडल है, जिसे पूरी तरह पारदर्शी और डिजिटल बनाया गया है। इस बार 520 से अधिक विदेशी खरीदार यहां पहुंचे हैं।

उत्तर प्रदेश सूचना विभाग ने एक बयान में बताया कि फेडरेशन ऑफ इंडियन एक्सपोर्ट ऑर्गेनाइजेशन (फियो) द्वारा इन सभी विदेशी खरीदारों का पंजीकरण यूपीआईटीएस की आधिकारिक वेबसाइट पर कराया गया है।

वेबसाइट पर यह भी दर्ज है कि कौन-सा खरीददार किस हॉल में किस टेबल पर बैठकर उद्यमियों से मिलेगा।

प्रदेश के उद्यमी वेबसाइट पर जाकर अपने क्षेत्र के अनुसार विदेशी खरीददार की सूची देख सकते हैं और अपने उत्पादों के बारे में जानकारी देने के लिए उनसे मुलाकात का समय तय कर सकते हैं। यहां उन्हें जो भी समय मिलता है, उसी के आधार पर वे बुकिंग कर सीधे वैश्विक बाजार के बड़े खरीदारों तक पहुंच बना सकते हैं।

बी2बी हॉल में जब उद्यमी अपने उत्पादों का परिचय देते हैं और यदि विदेशी खरीदार प्रभावित होता है, तो वहीं पर तत्काल समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर कर सकते हैं। यह तेज प्रक्रिया न केवल कारोबार को गति देती है, बल्कि उद्यमियों को तत्काल बाजार में उतारने का अवसर भी देती है।

व्यापार मेले में आए उत्तर प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि 2017 से पहले जो उत्तर प्रदेश पिछड़ा था, आज आर्थिक तरक्की की मिसाल बन चुका है।

उन्होंने कहा कि अब उत्तर प्रदेश सुरक्षा और सुशासन का पर्याय बन चुका है। प्रदेश विकास के पैमाने पर चौतरफा तरक्की कर रहा है। उन्होंने यूपीआईटीएस में आयोजित ‘ट्रांसफॉर्मिंग फाइनेंशियल लैंडस्केप इन यूपी’ कार्यक्रम में यह बात कही।

कार्यक्रम को प्रदेश के एमएसएमई, खादी और ग्रामोद्योग मंत्री राकेश सचान, वित्त विभाग के विशेष सचिव समीर वर्मा, बैंक ऑफ बड़ौदा के मुख्य महाप्रबंधक इंदर मोहन सिंह समेत कई अन्य अतिथियों ने संबोधित किया।

राज्य के वित्त मंत्री ने कहा कि यूपीआईटीएस प्रदेश ही नहीं बल्कि पूरे देश के उद्यमियों के लिए एक बेहतरीन मंच है।

वित्त मंत्री ने कहा कि जब से केंद्र में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) और उत्तर प्रदेश में योगी सरकार आई है, कानून व्यवस्था की स्थिति सुदृढ़ हुई है और संगठित अपराध खत्म हो चुका है।

वित्त मंत्री ने बताया कि योगी सरकार में उत्तर प्रदेश का बजट और उसका आकार लगातार बढ़ा है। वर्ष 2018 तक बजट का आकार तीन लाख करोड़ था जो आज बढ़कर आठ लाख करोड़ रुपये से अधिक का हो गया है।

उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था की स्थिति सही होने की वजह से उत्तर प्रदेश में विकास की गंगा बह रही है और अब तक 15 लाख करोड़ रुपये से अधिक का निवेश आ चुका है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार निवेशकों की हर संभव मदद कर रही है। निवेशकों की सहूलियत के लिए निवेश मित्र और निवेश सारथी जैसे ऐप बनाए गए हैं।

वित्त मंत्री ने उद्यमियों से अपील की कि वे अपने उत्पाद की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दें ताकि वैश्विक स्तर पर भारतीय उत्पाद भरोसेमंद ब्रांड बने।

इस अवसर पर एमएसएमई मंत्री राकेश सचान ने कहा कि प्रदेश का बजट इस बार अब तक का सबसे बड़ा रहा और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश लगातार आर्थिक तरक्की कर रहा है।

Tags: UP में अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले डिजिटल बी2बी
Previous Post

Raghavi Kumari video: विधायक राजा भैया की बेटी ने पिता पर लगाए कई गंभीर आरोप, बोली- मां पर दर्ज कराए जा रहे फर्जी मुकदमे

Next Post

अयोध्या, अवध विश्वविद्यालय परिसर में दो शिक्षकों में जमकर मारपीट

Related Posts

मीराबाई चानू ने रचा इतिहास, राष्ट्रमंडल खेलों में भारत को दिलाया पहला स्वर्ण
अंतराष्ट्रीय

मीराबाई चानू ने रचा इतिहास, राष्ट्रमंडल खेलों में भारत को दिलाया पहला स्वर्ण

July 26, 2026
गोरखपुर: प्रेमी को जेल भेजवाया, फिर छुड़ाने थाने पहुँची युवती; मना करने पर पी लिया फिनाइल
उत्तर प्रदेश

गोरखपुर: प्रेमी को जेल भेजवाया, फिर छुड़ाने थाने पहुँची युवती; मना करने पर पी लिया फिनाइल

July 26, 2026
बिजनौर की विदुर प्रेरणा स्वदेशी हर्बल TEA , PM मोदी की वाहवाही…, लिखी सफलता की नई कहानी
उत्तर प्रदेश

बिजनौर की विदुर प्रेरणा स्वदेशी हर्बल TEA , PM मोदी की वाहवाही…, लिखी सफलता की नई कहानी

July 26, 2026
फरीदाबाद में प्रेमी के साथ मिलकर महिला ने पति की गला घोंटकर हत्या की
उत्तर प्रदेश

महोबा में शराब के नशे में धारदार हथियार से हमलाकर गर्भवती पत्नी की हत्या, आरोपी पति गिरफ्तार

July 26, 2026
Next Post

अयोध्या, अवध विश्वविद्यालय परिसर में दो शिक्षकों में जमकर मारपीट

Recent Posts

मीराबाई चानू ने रचा इतिहास, राष्ट्रमंडल खेलों में भारत को दिलाया पहला स्वर्ण

मीराबाई चानू ने रचा इतिहास, राष्ट्रमंडल खेलों में भारत को दिलाया पहला स्वर्ण

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 26, 2026
0

ग्लास्गो, स्टार भारोत्तोलक साइखोम मीराबाई चानू ने रविवार को यहां ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेलों में रिकॉर्ड वजन उठाते हुए महिलाओं के...

गोरखपुर: प्रेमी को जेल भेजवाया, फिर छुड़ाने थाने पहुँची युवती; मना करने पर पी लिया फिनाइल

गोरखपुर: प्रेमी को जेल भेजवाया, फिर छुड़ाने थाने पहुँची युवती; मना करने पर पी लिया फिनाइल

by Atul Narain Srivastava
July 26, 2026
0

गोरखपुर स्थित चौरी-चौरा थाना परिसर में शनिवार शाम 22 वर्षीय एक युवती ने जेल में बंद अपने प्रेमी से शादी...

अयोध्या: बुकिंग हुई, फिर रद्द भी हुई! रुदौली गैस एजेंसी की अव्यवस्था से उपभोक्ता परेशान, रोज़ हजारों की भीड़

अयोध्या: बुकिंग हुई, फिर रद्द भी हुई! रुदौली गैस एजेंसी की अव्यवस्था से उपभोक्ता परेशान, रोज़ हजारों की भीड़

by Atul Narain Srivastava
July 26, 2026
0

अयोध्या, रूदौली में संचालित रुदौली गैस एजेंसी की व्यवस्था एक बार फिर पटरी से उतरती दिखाई दे रही है। घरेलू...

NEET में मवई के लाल ने लहराया परचम, अयोध्या का नाम किया रोशन

NEET में मवई के लाल ने लहराया परचम, अयोध्या का नाम किया रोशन

by Atul Narain Srivastava
July 26, 2026
0

अयोध्या, मवई क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा नेवरा निवासी तहव्वर अंसारी के बेटे फराज अंसारी ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा...

बिजनौर की विदुर प्रेरणा स्वदेशी हर्बल TEA , PM मोदी की वाहवाही…, लिखी सफलता की नई कहानी

बिजनौर की विदुर प्रेरणा स्वदेशी हर्बल TEA , PM मोदी की वाहवाही…, लिखी सफलता की नई कहानी

by Atul Narain Srivastava
July 26, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने ‘मन की बात’ कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले की महिलाओं की बनाई ‘विदुर...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group