Monday, July 27, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

चैतन्यानंद ने संस्थान में अपने कई ‘वफादारों’ को किया था नियुक्त

admin by admin
September 26, 2025
in क्राइम, देश
0

नयी दिल्ली, एक निजी प्रबंधन संस्थान में 17 छात्राओं का यौन उत्पीड़न करने का आरोपी स्वयंभू धर्मगुरु चैतन्यानंद सरस्वती अब भी फरार है, लेकिन छात्राओं को डराने-धमकाने और अपना दबदबा बनाए रखने के संबंध में उसके कई कारनामे सामने आ रहे हैं।

पीड़िता के एक पारिवारिक मित्र ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) कोटे की एक छात्रा ने मार्च 2025 में शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें आरोप लगाया गया था कि 60,000 रुपये दान (डोनेशन) के रूप में देने के बावजूद उससे अतिरिक्त राशि का भुगतान करने के लिए कहा गया।

उन्होंने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि दक्षिण-पश्चिम दिल्ली स्थित प्रबंधन संस्थान के पूर्व अध्यक्ष चैतन्यानंद (62) ने संस्थान के अंदर अपने वफादारों का एक नेटवर्क तैयार कर लिया था और उन्हें ऐसे पदों पर नियुक्त किया था जिसके लिए वे योग्य भी नहीं थे।

उन्होंने कहा, ‘चैतन्यानंद ने छात्रा से कहा कि या तो वह 60,000 रुपये और दे, एक साल तक संस्थान में बिना वेतन के काम करे, या कॉलेज छोड़ दे।

संस्थान के प्रबंधन की शिकायत के बाद प्राथमिकी दर्ज की गई जिसमें आरोप लगाया गया कि 30 से अधिक छात्राओं के साथ डिजिटल माध्यम से हुई बातचीत के दौरान उनमें से कई ने चैतन्यानंद द्वारा यौन उत्पीड़न और धमकी के मामलों का खुलासा किया।

उसने छात्राओं को देर रात अपने क्वार्टर में आने के लिए कथित तौर पर मजबूर किया और उन्हें अनुचित संदेश भेजे।

शिकायतकर्ता के पारिवारिक मित्र ने कहा कि एसोसिएट डीन के रूप में काम करने वाली और कथित तौर पर छात्राओं को डराने-धमकाने और आपत्तिजनक संदेशों को डिलीट कराने में चैतन्यानंद की मदद करने वाली एक महिला के पति और बहन को भी संस्थान में पद दिए गए थे।

उन्होंने आरोप लगाया कि कई प्रोफ़ेसर भी कथित तौर पर पूर्व छात्र थे, जिनके पास संकाय की भूमिका के लिए आवश्यक योग्यताएं नहीं थीं।

उन्होंने कहा कि जब छात्रा ने संस्थान छोड़ने का फैसला किया, तो अन्य छात्राओं ने यह कहते हुए अपनी लाचारी जताई कि उनके पास कोई रास्ता नहीं है। उन्होंने दावा किया कि ऐसे संकेत मिले हैं कि पूर्व अध्यक्ष और उसके करीबी सहयोगियों द्वारा छात्राओं को परेशान किया गया, डराया-धमकाया गया।

उन्होंने कहा, ‘एक मामले में, चोटिल हुई एक छात्रा, जिसने अपनी मेडिकल रिपोर्ट चैतन्यानंद के साथ साझा की थी, ने बताया कि उसे अश्लील और अनुचित संदेश भेजे गए थे।’

स्वयंभू धर्मगुरु के बारे में पूछे जाने पर एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने सहमति जताई कि चैतन्यानंद ने अपने परिचित लोगों को विभिन्न पदों पर नियुक्त किया था और वहां उसके निर्णय अंतिम होते थे।

चैतन्यानंद के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी में कहा गया है कि यह मामला भारतीय वायुसेना के एक ग्रुप कैप्टन द्वारा भेजे गए ईमेल के बाद सामने आया।

संस्थान ने प्रेस को जारी एक बयान में एक अगस्त को ईमेल प्राप्त होने की बात स्वीकार की और पुष्टि की कि पूर्व अध्यक्ष के खिलाफ शिकायतों की औपचारिक रूप से रिपोर्ट कर दी गई है।

Tags: चैतन्यानंद ने संस्थान में अपने कई ‘वफादारों’ को किया था नियुक्त
Previous Post

बाराबंकी, दूल्हे वालों की डिमांड पड़ी उल्टी, बहन के देवर के पास पहुंची और उससे पूछा कि मेरे से शादी करोगे? जाने!

Next Post

गोरखपुर के नीट अभ्यर्थी की हत्या का आरोपी रामपुर में पुलिस मुठभेड़ में ढेर

Related Posts

6 साल तक पुराने BS-6 वाहनों के लिए PUCC की वैधता 1 साल से बढ़ाकर 3 साल करने की तैयारी
उत्तर प्रदेश

6 साल तक पुराने BS-6 वाहनों के लिए PUCC की वैधता 1 साल से बढ़ाकर 3 साल करने की तैयारी

July 27, 2026
इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे धर्मेंद्र प्रधान बोले- मैं स्ट्रीट फाइटर हूं, एसी रूम एक्टिविस्ट नहीं, गर्मजोशी से हुआ स्वागत
देश

इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे धर्मेंद्र प्रधान बोले- मैं स्ट्रीट फाइटर हूं, एसी रूम एक्टिविस्ट नहीं, गर्मजोशी से हुआ स्वागत

July 27, 2026
राष्ट्रमंडल खेलों में श्रीशंकर, सत्यनाथन ने लंबी कूद स्पर्धा के फाइनल में पहुंचे,8.01 मीटर की छलांग
खेल

राष्ट्रमंडल खेलों में श्रीशंकर, सत्यनाथन ने लंबी कूद स्पर्धा के फाइनल में पहुंचे,8.01 मीटर की छलांग

July 27, 2026
बैंक ऑफ बड़ौदा में डेटा तक अनधिकृत पहुंच का खुलासा, कर्मचारी के ई-मेल का हुआ दुरुपयोग
देश

बैंक ऑफ बड़ौदा में डेटा तक अनधिकृत पहुंच का खुलासा, कर्मचारी के ई-मेल का हुआ दुरुपयोग

July 27, 2026
Next Post

गोरखपुर के नीट अभ्यर्थी की हत्या का आरोपी रामपुर में पुलिस मुठभेड़ में ढेर

Recent Posts

6 साल तक पुराने BS-6 वाहनों के लिए PUCC की वैधता 1 साल से बढ़ाकर 3 साल करने की तैयारी

6 साल तक पुराने BS-6 वाहनों के लिए PUCC की वैधता 1 साल से बढ़ाकर 3 साल करने की तैयारी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 27, 2026
0

सरकार ने वाहन मालिकों पर अनुपालन बोझ कम करने के लिए छह साल तक पुराने निजी भारत चरण-6 (बीएस-6) वाहनों...

Ayodhya: 17 वर्षीय नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में मुक़दमा दर्ज

Ayodhya: 17 वर्षीय नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में मुक़दमा दर्ज

by Atul Narain Srivastava
July 27, 2026
0

अयोध्या, रुदौली क्षेत्र के बाबा बाजार थाना अंतर्गत हरिहरपुर (मां कामाख्या धाम) से एक 17 वर्षीय नाबालिग किशोरी को कथित...

मवई के ग्राम पंचायत पूरे काज़ी में निकला विशालकाय अजगर, बकरी को बनाया निवाला

मवई के ग्राम पंचायत पूरे काज़ी में निकला विशालकाय अजगर, बकरी को बनाया निवाला

by Atul Narain Srivastava
July 27, 2026
0

अयोध्या, विकासखंड मवई की ग्राम पंचायत बाबूपुर के पूरे काज़ी गांव में सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब...

इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे धर्मेंद्र प्रधान बोले- मैं स्ट्रीट फाइटर हूं, एसी रूम एक्टिविस्ट नहीं, गर्मजोशी से हुआ स्वागत

इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे धर्मेंद्र प्रधान बोले- मैं स्ट्रीट फाइटर हूं, एसी रूम एक्टिविस्ट नहीं, गर्मजोशी से हुआ स्वागत

by Atul Narain Srivastava
July 27, 2026
0

केंद्रीय शिक्षा मंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद भाजपा सांसद धर्मेंद्र प्रधान सोमवार को पहली बार संसद पहुंचे। संसद...

राष्ट्रमंडल खेलों में श्रीशंकर, सत्यनाथन ने लंबी कूद स्पर्धा के फाइनल में पहुंचे,8.01 मीटर की छलांग

राष्ट्रमंडल खेलों में श्रीशंकर, सत्यनाथन ने लंबी कूद स्पर्धा के फाइनल में पहुंचे,8.01 मीटर की छलांग

by Atul Narain Srivastava
July 27, 2026
0

भारत के लंबी कूद के खिलाड़ी एम श्रीशंकर ने सोमवार को यहां क्वालीफाइंग स्तर पार करके राष्ट्रमंडल खेलों के फाइनल...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group