Monday, July 27, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

बाराबंकी, दूल्हे वालों की डिमांड पड़ी उल्टी, बहन के देवर के पास पहुंची और उससे पूछा कि मेरे से शादी करोगे? जाने!

admin by admin
September 26, 2025
in उत्तर प्रदेश
0

बाराबंकी, दूल्हे वालों की डिमांड की मांग पड़ी उल्टी, बहन के देवर शिवांश के पास पहुंची और उससे सीधा पूछा कि मेरे से शादी करोगे?

मिली जानकारी के अनुसार उत्तर टोला निवासी नरेश की बेटी की शादी हैदरगढ़ के कोठी क्षेत्र निवासी विकास से तय हुई थी। शादी तय होने के दौरान दूल्हे वालों ने किसी प्रकार की डिमांड नहीं रखी थी। वहीं, तय तिथि पर विकास करीब 100 लोगों के साथ बारात लेकर पहुंचा। पहले तो सब कुछ ठीक था, लेकिन जयमाला से पहले दूल्हे वालों ने डेढ़ लाख रुपए और डेढ़ तोले सोने की अंगूठी की डिमांड कर दी। बस बात यहीं बिगड़ गई।

दुल्हन के परिजनों की मानें तो दूल्हे वालों ने रिश्ता तय होने के दौरान किसी प्रकार की डिमांड नहीं की थी, लेकिन मंडप में डेढ़ लाख रुपए और डेढ़ तोले सोने की अंगूठी मांगने लगे। वहीं, जब दुल्हन के पिता ने डिमांड पूरी करने में असमर्थता जताई तो दूल्हे वालों ने बारात वापस ले जाने की धमकी दे डाली।

ये बात जब दुल्हन तक पहुंची तो वो रोने लगी। लेकिन फिर हौसला दिखाते हुए अपनी बहन के देवर शिवांश के पास पहुंची और उससे सीधा पूछा कि मेरे से शादी करोगे?

बहन के देवर शिवांश ने भी शादी के लिए हां कर दी, जिसके बाद दूल्हन उसे खींचते हुए मंडप तक ले आई और मांग में सिंदूर भरवा डाली। शिवांश ने भी दूल्हे के सामने ही ने दुल्हन मोहिनी की मांग में सिंदूर भर दिया।

इस तरह से दूल्हे के सामने ही दुल्हन की मांग किसी अन्य युवक के हाथों भरते देख बारातियों ने हंगामा मचा दिया। इस घटना के बाद बारातियों ने हंगामा शुरू कर दिया और तोड़फोड़ की धमकी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को चौकी ले आई।

मोहिनी ने बताया कि उसे दूल्हा विकास कभी पसंद नहीं था, लेकिन पिता की जिद के कारण वह शादी के लिए राजी हो गई थी। मोहिनी ने बताया कि वह शिवांश से तीन साल से बातचीत कर रही थी। दोनों शादी करना चाहते थे लेकिन परिवार वाले तैयार नहीं थे। हालांकि दुल्हन की बहन कोमल ने बताया कि उसे शिवांश और मोहिनी के तीन साल पुराने प्रेम संबंध के बारे में आज ही पता चला।

वहीं, दूल्हे के पिता शिवकुमार सोनी ने उल्टा लड़की पक्ष पर पैसे मांगने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि बारात पहुंचने पर लड़की पक्ष ने प्रत्येक महिला को 501 रुपए और दूल्हा उतारने के लिए 5001 रुपए की मांग की। जब उन्होंने यह रकम देने से इनकार किया तो लड़की पक्ष ने हंगामा किया और अचानक मोहिनी की मांग किसी और से भरवा दी। शिवकुमार ने इसे साजिश करार देते हुए कहा कि उन्हें अपमानित कर बारात लौटाने के लिए मजबूर किया गया।

वहीं, शिवांश ने बताया कि वह और मोहिनी पिछले तीन साल से एक-दूसरे को जानते थे और उनकी बातचीत होती थी। लेकिन घरवाले उनकी शादी के लिए तैयार नहीं थे। जब बारात लौटने लगी तो मोहिनी रोते हुए उसके पास आई और शादी की गुहार लगाई। इसके बाद शिवांश ने मंडप में ही उसकी मांग भर दी।

Tags: दूल्हे वालों की डिमांड की मांग पड़ी उल्टीबाराबंकी
Previous Post

Ayodhya: दुर्गा पूजा महोत्सव की केंद्रीय समिति व ADM ने विसर्जन की तैयारी का किया निरीक्षण

Next Post

चैतन्यानंद ने संस्थान में अपने कई ‘वफादारों’ को किया था नियुक्त

Related Posts

उन्नाव में ट्रक ने मोटरसाइकिल को टक्कर मारी, तीन भाइयों की मौत
उत्तर प्रदेश

सुल्तानपुर में स्कूल बस ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर, किशोर की मौत, दूसरा घायल

July 27, 2026
उत्तर प्रदेश के कई जिलों में तेज हवाएं, गरज के साथ तूफान और बारिश
अयोध्या

अगले कुछ दिनों तक उत्तर प्रदेश में हो सकती भारी बारिश, उमस भरे मौसम से राहत मिलने की संभावना

July 27, 2026
लखनऊ में नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म मामले में बुजुर्ग समेत पांच आरोपी गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश

लखनऊ में नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म मामले में बुजुर्ग समेत पांच आरोपी गिरफ्तार

July 27, 2026
हापुड़: STF लखनऊ और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, एक लाख का इनामी बदमाश दबोचा
उत्तर प्रदेश

हापुड़: STF लखनऊ और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, एक लाख का इनामी बदमाश दबोचा

July 27, 2026
Next Post

चैतन्यानंद ने संस्थान में अपने कई ‘वफादारों’ को किया था नियुक्त

Recent Posts

राष्ट्रमंडल खेलों में श्रीशंकर, सत्यनाथन ने लंबी कूद स्पर्धा के फाइनल में पहुंचे,8.01 मीटर की छलांग

राष्ट्रमंडल खेलों में श्रीशंकर, सत्यनाथन ने लंबी कूद स्पर्धा के फाइनल में पहुंचे,8.01 मीटर की छलांग

by Atul Narain Srivastava
July 27, 2026
0

भारत के लंबी कूद के खिलाड़ी एम श्रीशंकर ने सोमवार को यहां क्वालीफाइंग स्तर पार करके राष्ट्रमंडल खेलों के फाइनल...

उन्नाव में ट्रक ने मोटरसाइकिल को टक्कर मारी, तीन भाइयों की मौत

सुल्तानपुर में स्कूल बस ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर, किशोर की मौत, दूसरा घायल

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 27, 2026
0

सुल्तानपुर जिले के कोतवाली देहात क्षेत्र में अयोध्या-प्रयागराज राजमार्ग के बाईपास पर सोमवार को एक स्कूल बस ने एक मोटरसाइकिल...

क्या सख्त भाषा बनाती है बेहतर लीडर? नई रिसर्च में मिला हैरान करने वाला जवाब

क्या सख्त भाषा बनाती है बेहतर लीडर? नई रिसर्च में मिला हैरान करने वाला जवाब

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 27, 2026
0

कुछ लोगों की बातचीत में गाली-गलौज आम बात होती है। कार्यस्थल पर भी ऐसे लोग मिल जाते हैं और कई...

बैंक ऑफ बड़ौदा में डेटा तक अनधिकृत पहुंच का खुलासा, कर्मचारी के ई-मेल का हुआ दुरुपयोग

बैंक ऑफ बड़ौदा में डेटा तक अनधिकृत पहुंच का खुलासा, कर्मचारी के ई-मेल का हुआ दुरुपयोग

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 27, 2026
0

सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ऑफ बड़ौदा (बीओबी) ने सोमवार को कहा कि उसके एक कर्मचारी का ई-मेल अकाउंट से छेड़छाड़...

उत्तर प्रदेश के कई जिलों में तेज हवाएं, गरज के साथ तूफान और बारिश

अगले कुछ दिनों तक उत्तर प्रदेश में हो सकती भारी बारिश, उमस भरे मौसम से राहत मिलने की संभावना

by Atul Narain Srivastava
July 27, 2026
0

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने सोमवार को कहा कि उत्तर प्रदेश में अगले कुछ दिनों में मानसून की सक्रियता...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group