कासगंज जिले की सहावर थाना पुलिस ने फर्रुखाबाद से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद मुकेश राजपूत की बहन से उत्पीड़न की शिकायत पर रविवार को उनके ससुराल वालों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
रीना सिंह का दावा है कि उनके ससुर ने अपनी लाइसेंसी राइफल निकाली और उन्हें धमकाते हुए कहा, ‘‘मैं तुम्हें गोली मार दूंगा।’’ उनके ससुर ने कथित तौर पर उन्हें डंडे से भी मारा।
सांसद की बहन ने आरोप लगाया कि उनके देवर राजेश ने उन पर धारदार चाकू से हमला किया, जिससे उनके हाथ में चोट आई, जबकि गिरीश ने भी उन पर लोहे की रॉड से हमला किया।
पुलिस को दी गई अपनी लिखित शिकायत में रीना सिंह ने यह भी आरोप लगाया है कि मारपीट के बाद भी उन्हें धमकियां मिल रही हैं।
सहावर के थाना प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) चमन कुमार गोस्वामी ने बताया कि शिकायत के आधार पर लक्ष्मण सिंह, राजेश और गिरीश के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। उन्होंने कहा, ‘‘मामले की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ कानून के मुताबिक सख्त कार्रवाई की जाएगी।
— KASGANJ POLICE (@kasganjpolice) September 8, 2025


