उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में धारचूला के पास ऐलागाड़ क्षेत्र में मूसलाधार बारिश के कारण हुए भूस्खलन से धौलीगंगा विद्युत परियोजना की सामान्य और आपातकालीन सुरंगों को जाने वाला रास्ता अवरुद्ध हो गया, जिससे राष्ट्रीय जलविद्युत निगम लिमिटेड (एनएचपीसी) के 19 श्रमिक बिजलीघर के अंदर फंस गए। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि ऊपर से लगातार मलबा गिरने के बावजूद सीमा सड़क संगठन और हालवेज कंपनी की जेसीबी मशीनों की मदद से मलबा हटाने का कार्य जारी है।
वर्मा ने कहा कि सभी श्रमिक सुरक्षित हैं और बिजलीघर का रास्ता खुलने के बाद वे बाहर निकल आएंगे। उन्होंने यह भी बताया कि विद्युत परियोजना से बिजली उत्पादन सामान्य रूप से जारी है।

