मेरठ जिले के परीक्षितगढ़ क्षेत्र में सातवीं कक्षा की एक छात्रा से छेड़छाड़ और धमकी देने के आरोप में पुलिस ने एक शिक्षक को गिरफ्तार किया है।
उन्होंने बताया कि छात्र ने इस घटना के सिलसिले में तहरीर शुक्रवार को दी और पुलिस ने शनिवार को मुकदमा दर्ज कर आरोपी सहायक शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया।
अधिकारियों ने बताया कि अभियुक्त को अदालत के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। मामले की जांच की जा रही है।
इस बीच, कॉलेज प्रशासन ने आरोपी शिक्षक को निलंबित करते हुए घटना की जांच के लिए समिति गठित कर दी है।


