अयोध्या, पटरंगा थाना क्षेत्र के खंड पिपरा(पासिंन पुरवा) में अवैध खनन की सूचना पर देर रात पुलिस व प्रशासन की संयुक्त टीम ने की बड़ी कार्रवाई की।
रुदौली एसडीएम विकास धर दूबे के नेतृत्व में थानाध्यक्ष पटरंगा शशिकांत यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुँचे और छापेमारी कर एक स्क्रैपर मशीन व पाँच ट्रैक्टर-ट्रॉली कब्जे में लेकर सभी वाहनों को थाने में सीज किया। ये सभी वाहन अवैध रूप से बालू की चोरी कर रहे थे।
एसडीएम विकास धर दूबे ने कहा कि यदि जांच में खनन स्थल सरकारी भूमि पर पाया गया तो संबंधित खनन माफियाओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कठोर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।तहसील की कमान संभालते ही एसडीएम रुदौली ने अवैध खनन न करने का अल्टीमेटम दिया था।








