Wednesday, September 16, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

रुदौली के नरौली में जिला परिषद द्वारा संचालित 100 साल पुराने जर्जर आयुष औषधालय की भूमि का विधायक और अध्यक्ष प्रतिनिधि द्वारा हुआ सर्वे

admin by admin
August 24, 2025
in अयोध्या
0

अयोध्या, रूदौली विधानसभा क्षेत्र के नरौली गाँव में स्थित 1922 में निर्मित आयुष क्षेत्र का सबसे बड़ा औषधालय केंद्र कई वर्षों से बंद पड़ा है। जिला परिषद द्वारा संचालित यह भवन अब जर्जर हालत में है।

क्षेत्र के लोगों ने विधायक रामचंद्र यादव से इस भूमि पर जनहित में नए भवन के निर्माण की मांग की। विधायक ने जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि रोहित सिंह से इस विषय पर चर्चा किया और नया निर्माण कराए जाने को लेकर आग्रह किया।

रविवार को विधायक रामचंद्र यादव और जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि रोहित सिंह ने राजस्व विभाग की टीम के साथ स्थल का निरीक्षण किया। टीम ने औषधालय परिसर की गाटा संख्या 783 में 0.193 हेक्टेयर और गाटा संख्या 772 में 0.064 हेक्टेयर भूमि की पैमाइश की।

विधायक रामचंद्र यादव ने बताया कि यह आयुष औषधालय अस्पताल जो बहुत पुराना बना हुआ है, जिला परिषद और जिला पंचायत के पास अब ऐसे अस्पताल चलाने का कोई प्रावधान नहीं है। ऐसी स्थिति में मैंने जिला पंचायत अध्यक्ष से मिलकर आग्रह किया की इस जर्जर औषधालय भवन व उसकी भूमि को देखकर के जनता के हित को ध्यान में रखते हुए कोई नया निर्माण प्लान करके कार्य योजना बनाई जाय,जिससे आसपास के क्षेत्र के लोगों को इसका लाभ मिल सके।

उन्होंने कहा कि रूदौली के मांजनपुर में एक बड़ा आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज का निर्माण लगभग पूरा हो चुका है, जो जल्द ही शुरू होगा।

जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि रोहित सिंह ने कहा कि भूमि के उपयोग के लिए जिला पंचायत बोर्ड के सदस्यों और विधायकों की उपस्थिति में निर्णय लिया जाएगा। क्षेत्र की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए विकास कार्य की योजना बनाई जाएगी।

इस मौके पर जिला पंचायत कार्य अधिकारी चंद्र प्रकाश त्रिपाठी, निर्मल शर्मा, किशोरी लाल भारती अर्जुन यादव ग्राम प्रधान सहित राजस्व विभाग की टीम मौजूद रही।

Tags: रुदौली के नरौली में जिला परिषद द्वारा संचालित
Previous Post

Cambodia में ‘बेस्ट ऑफ इंडिया एक्सपो 2025’ भव्य सफलता के साथ सम्पन्न; भारतीय उत्पाद और ब्रांड कंबोडिया में हुए प्रदर्शित

Next Post

अयोध्या में खाद की कालाबाजारी जारी! विडियो वाइरल; जिला कृषि अधिकारी बोले होगी जाँच?

Related Posts

अयोध्या

अयोध्या की रामलीला समितियों को आर्थिक सहयोग की मांग, मनोज जायसवाल ने विधायक रामचंद्र यादव के साथ CM योगी को सौंपा मांग पत्र

September 15, 2026
अयोध्या

रुदौली में बाइक स्टंट का वीडियो वायरल, पुलिस ने काटा 12 हजार का चालान; बाइक सीज

September 15, 2026
अयोध्या

अयोध्या में 16 वर्षीय किशोर की संदिग्ध मौत, फांसी पर लटका मिला शव; जांच में जुटी पुलिस

September 15, 2026
अयोध्या

राम मंदिर ट्रस्ट ने CEO चयन पर दी सफाई, कहा- एयर मार्शल जितेंद्र मिश्र ने दिया था इंटरव्यू

September 15, 2026
Next Post

अयोध्या में खाद की कालाबाजारी जारी! विडियो वाइरल; जिला कृषि अधिकारी बोले होगी जाँच?

Recent Posts

ललितपुर के गनेशपुरा में 24 भुजाओं वाली अनोखी गणेश प्रतिमा, 11वीं सदी की धरोहर आस्था और पुरातत्व का केंद्र

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 16, 2026
0

ललितपुर जिले के बानपुर क्षेत्र में स्थित गनेशपुरा का प्राचीन गणेश मंदिर धार्मिक आस्था के साथ-साथ ऐतिहासिक और पुरातात्विक दृष्टि...

Los Angeles में न्यूज हेलीकॉप्टर क्रैश, 3 लोगों की मौत; बस हादसे की कवरेज के दौरान हुआ हादसा

by admin
September 16, 2026
0

वाशिंगटन, अमेरिका के लॉस एंजिलिस में मंगलवार शाम एक न्यूज हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त होकर आग की चपेट में आ गया। हादसे...

AI की रफ्तार धीमी करने पर एकजुट हुए दिग्गज, Dario Amodei के प्रस्ताव से Sam Altman और Elon Musk भी सहमत

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 16, 2026
0

वाशिंगटन, कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) उद्योग के प्रमुख दिग्गजों के बीच आमतौर पर सहमति कम ही देखने को मिलती है और...

India vs Afghanistan: क्लीन स्वीप करने बृहस्पतिवार को उतरेगा भारत, सूर्यवंशी को मिल सकता है मौका

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 16, 2026
0

नयी दिल्ली, पहले दोनों मैच जीत कर श्रंखला में अजेय बढ़त हासिल कर चुकी भारतीय टीम अफगानिस्तान के खिलाफ बृहस्पतिवार...

उत्तर-पश्चिमी नेपाल में दो बार आया भूकंप, कोई हताहत नहीं

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 16, 2026
0

काठमांडू, उत्तर-पश्चिमी नेपाल में लगातार दो बार भूकंप आया। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। भूकंप से अभी तक...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group