अयोध्या में खाद की कालाबाजारी करने वालों के लिए प्रशासन ने कड़ी चेतावनी जारी की है। बीकापुर के मलेथू कनक रोड स्थित एक खाद की दुकान से ट्रक द्वारा महंगे दामों पर रात के समय बेचने का वीडियो वायरल होने के बाद जिला प्रशासन ने संज्ञान लिया है।
DM के निर्देश पर जिला कृषि अधिकारी ने कड़ी कार्यवाही का संकेत दिया है और जिले के सभी खाद विक्रेताओं को किसानों को महंगे दामों पर खाद बेचने या अन्य सामग्री के लिए बाध्य करने पर कार्यवाही होगी।
जिला कृषि अधिकारी ओपी मिश्र ने ऑडियो जारी कर कार्यवाही की जानकारी दी है। सोमवार को टीम मौके पर जाकर जांच करेगी और दोषी पाए जाने पर लाइसेंस निरस्त करने के साथ ही FIR भी दर्ज की जाएगी।


