Saturday, August 1, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

लखनऊ: कार ने तीन बच्चों को मारी टक्कर, पिता-पुत्र पर हत्या के प्रयास के आरोप में मुकदमा दर्ज

admin by admin
August 20, 2025
in उत्तर प्रदेश
0

लखनऊ के आशियाना इलाके में एक कार द्वारा तीन बच्चों को टक्कर मारने का सीसीटीवी कैमरे का फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने पिता-पुत्र के खिलाफ हत्या की कोशिश के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है।

शिकायतकर्ता हरिद्वार पांडेय ने आरोप लगाया कि बार-बार अनुरोध करने के बावजूद पुलिस ने घटना के आठ दिन बाद उनकी शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया।

स्वास्थ्य विभाग के सेवानिवृत्त कर्मचारी पांडेय ने बताया कि पिछली 10 अगस्त की दोपहर उनका साढ़े पांच साल का पोता शोविक अन्य बच्चों के साथ घर के बाहर खेल रहा था औ इसी दौरान उनके पड़ोसियों शिवांश वर्मा और उसके पिता सी.एल. वर्मा ने लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए कार उन बच्चों पर चढ़ा दी।

इस घटना का एक सीसीटीवी कैमरे का फुटेज भी वायरल हो रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि एक बच्चा कार के दायें टायर के नीचे आ गया जबकि दूसरा बच्चा उछलकर कुछ दूरी पर जाकर गिरा।

पांडेय ने कहा कि इस घटना में घायल उनके पौत्र शोविक को बेहोशी की हालत में अस्पताल ले जाया गया और उसे तीन दिनों तक आईसीयू में रखा गया। परिवार ने 13 अगस्त को फुटेज देखने के बाद अपने पड़ोसियों शिवांश वर्मा और उसके पिता सी. एल. वर्मा को आरोपी बनाते हुए पुलिस से शिकायत की।

उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस ने दबाव में उनका साथ नहीं दिया और घटना के आठ दिन बाद तक उनकी प्राथमिकी दर्ज नहीं की।

पुलिस उपायुक्त (मध्य) आशीष श्रीवास्तव ने पुष्टि की कि 18 अगस्त को भारतीय न्याय संहिता की धारा 125(बी) (दूसरों की जान या व्यक्तिगत सुरक्षा को खतरे में डालने वाला कृत्य), 109(1) (हत्या का प्रयास) और 281 (तेज़ गति से गाड़ी चलाना) के तहत एक मुकदमा दर्ज किया गया है।

उन्होंने कहा, ”मामले की विस्तृत जांच की जा रही है और सुबूतों के आधार पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Tags: लखनऊ: कार ने तीन बच्चों को मारी टक्कर
Previous Post

देवरिया: धरने पर बैठे महन्त; राज्य मंत्री पर लगाया मंदिर की भूमि पर अवैध कब्जा करने का आरोप

Next Post

मऊ में तीन नाबालिग लड़कों पर 14 साल की लड़की से सामूहिक बलात्कार के आरोप में मुकदमा दर्ज

Related Posts

लखनऊ में 7.5 लाख रुपये रिश्वत लेते एलडीए के अभियंता समेत तीन लोग रंगे हाथ गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश

लखनऊ में 7.5 लाख रुपये रिश्वत लेते एलडीए के अभियंता समेत तीन लोग रंगे हाथ गिरफ्तार

August 1, 2026
बलिया में पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी रिश्तेदार गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश

भदोही जिले में नर्स से बलात्कार के मामले में अस्पताल संचालक और उसके बेटे पर मुकदमा

August 1, 2026
भदोही: पुलिस अधिकारी बनकर ‘बरामद’ बेटी का मेडिकल परीक्षण कराने के नाम पर ठगे 12 हजार रुपये, मुकदमा दर्ज
उत्तर प्रदेश

राहुल गांधी, पप्पू यादव और अवधेश प्रसाद दवरा ‘चंदा चोरी’ का ‘नाटक’ करने पर मुकदमा दर्ज

August 1, 2026
शाहजहांपुर जिले में इंस्टाग्राम पर युवती के साथ फोटो लगाने पर युवक की धारदार हथियार से हत्या

Recent Posts

लखनऊ में 7.5 लाख रुपये रिश्वत लेते एलडीए के अभियंता समेत तीन लोग रंगे हाथ गिरफ्तार

लखनऊ में 7.5 लाख रुपये रिश्वत लेते एलडीए के अभियंता समेत तीन लोग रंगे हाथ गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 1, 2026
0

लखनऊ, उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान की टीम ने शनिवार को रिश्वतखोरी के एक मामले में लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) के...

बलिया में पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी रिश्तेदार गिरफ्तार

भदोही जिले में नर्स से बलात्कार के मामले में अस्पताल संचालक और उसके बेटे पर मुकदमा

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 1, 2026
0

भदोही जिले में एक आयुर्वेद अस्पताल एवं पंचकर्म केंद्र में एक नर्स से दुष्कर्म के मामले में चिकित्सालय के संचालक,...

भदोही: पुलिस अधिकारी बनकर ‘बरामद’ बेटी का मेडिकल परीक्षण कराने के नाम पर ठगे 12 हजार रुपये, मुकदमा दर्ज

राहुल गांधी, पप्पू यादव और अवधेश प्रसाद दवरा ‘चंदा चोरी’ का ‘नाटक’ करने पर मुकदमा दर्ज

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 1, 2026
0

वाराणसी, दिल्ली में अयोध्या के राम मंदिर से जुड़े कथित चढ़ावा चोरी मामले की तरफ ध्यान खींचने के लिये संसद...

प्रधानमंत्री पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाली लड़की ने माफी मांगी

प्रधानमंत्री पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाली लड़की ने माफी मांगी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 1, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाली लड़की ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर देशवासियों से सार्वजनिक...

शाहजहांपुर जिले में इंस्टाग्राम पर युवती के साथ फोटो लगाने पर युवक की धारदार हथियार से हत्या

शाहजहांपुर जिले में इंस्टाग्राम पर युवती के साथ फोटो लगाने पर युवक की धारदार हथियार से हत्या

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 1, 2026
0

शाहजहांपुर जिले में कथित रूप से इंस्टाग्राम पर दूसरे धर्म की युवती के साथ फोटो लगाने पर एक युवक की...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group