Saturday, August 1, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

देवरिया: धरने पर बैठे महन्त; राज्य मंत्री पर लगाया मंदिर की भूमि पर अवैध कब्जा करने का आरोप

admin by admin
August 20, 2025
in उत्तर प्रदेश
0

देवरिया में स्थित एक हनुमान मंदिर के महन्त ने मंगलवार को उत्तर प्रदेश सरकार की राज्य मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम पर मंदिर की भूमि पर अवैध रूप से कब्जा करने का आरोप लगाते हुए धरना प्रदर्शन किया।

राज्य मंत्री ने खुद पर लगाये जा रहे आरोपों को गलत बताते हुए इसे अपने खिलाफ साजिश करार दिया है।

हनुमान मंदिर के महन्त राजेश नारायण दास ने मंदिर के सामने धरना देते हुए संवाददाताओं से बातचीत में प्रदेश की ग्राम्य विकास राज्यमंत्री विजय लक्ष्मी गौतम पर मंदिर के पश्चिमी हिस्से की जमीन पर अवैध रूप से कब्जा करने का आरोप लगाया।

उन्होंने कहा कि राज्य मंत्री ने जमीन का फर्जी बैनामा कराया है। उसका राजस्व रिकॉर्ड में दाखिल-खारिज भी नहीं हुआ है।

महन्त ने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से अपील करते हुए कहा कि उनके राज्य में एक मंदिर की भूमि ‘लूटी’ जा रही है।

उन्होंने मुख्यमंत्री से मांग की कि मंदिर के भूमि विवाद को समाप्त कराने के लिये वह गोरखपुर या लखनऊ से एक टीम भेजकर मामले की जांच कराकर मंदिर की भूमि बचायें।

महन्त ने कहा कि वह इसके लिए जिला प्रशासन से फरियाद कर चुके हैं, मगर राज्य मंत्री के दबाव में वह कुछ नहीं कर पा रहा है। उन्होंने कहा कि मंदिर की भूमि पर अवैध कब्जा नहीं हटा तो वह इसके खिलाफ अनशन करने को बाध्य होंगे।

महन्त के प्रदर्शन की जानकारी मिलने पर संयुक्त जिलाधिकारी श्रुति शर्मा तथा सदर पुलिस क्षेत्राधिकारी संजय रेड्डी मौके पर पहुंचे। शर्मा ने महन्त को मनाया तथा इस मामले का समाधान कराने का आश्वासन देने पर महन्त ने अपना धरना स्थगित कर दिया।

महन्त का कहना है कि अगर न्याय नहीं मिला तो वह एक बार फिर मंदिर की भूमि बचाने के धरना देने को बाध्य होंगे।

इस सम्बन्ध में राज्य मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, “मेरी छवि को धूमिल करने का प्रयास किया जा रहा है।

उन्होंने कहा, ”हमारी आराजी (भूखंड) नम्बर 2904 है जिसमें कल सुरक्षा को देखते हुए गेट लगवाया गया था। इसके पहले करीब दो तीन माह पूर्व जिला प्रशासन ने जमीन की पैमाइश करायी थी और उस पैमाइश में मंदिर की भूमि पर अतिक्रमण की कोई बात सामने नहीं आई थी।

गौतम ने कहा, ”इस समय भी जिला प्रशासन द्वारा जमीन की वृहद पैमाने पर पैमाइश कराई जा रही है। हमारे द्वारा कहीं से भी मंदिर की भूमि कब्जा करने की बात नहीं है। हमारी छवि को धूमिल किया जा रहा है।

Tags: देवरिया: धरने पर बैठे महन्त
Previous Post

अयोध्या में प्रशासन का तुगलकी निर्णय से सोसाइटी की बल्ले-बल्ले, किसानों को यूरिया की जगह लाठीचार्ज, सहकारी केंद्रों की मिली भगत से कालाबाजारी

Next Post

लखनऊ: कार ने तीन बच्चों को मारी टक्कर, पिता-पुत्र पर हत्या के प्रयास के आरोप में मुकदमा दर्ज

Related Posts

शाहजहांपुर जिले में इंस्टाग्राम पर युवती के साथ फोटो लगाने पर युवक की धारदार हथियार से हत्या
उत्तर प्रदेश

शाहजहांपुर जिले में इंस्टाग्राम पर युवती के साथ फोटो लगाने पर युवक की धारदार हथियार से हत्या

August 1, 2026
फतेहपुर: छात्र ने पुलिस पर परेशान करने का लगाया आरोप, पुलिस ने इंकार किया
उत्तर प्रदेश

फतेहपुर: छात्र ने पुलिस पर परेशान करने का लगाया आरोप, पुलिस ने इंकार किया

August 1, 2026
अपहरण के मामले में अनावश्यक जांच जारी रखने पर हाईकोर्ट ने लगाया उप्र सरकार पर जुर्माना
उत्तर प्रदेश

उच्च न्यायालय के न्यायाधीश ने कोडीन सिरप मामले में सुनवाई से खुद को अलग किया

August 1, 2026
अदालत की अवमानना मामले में बिजनौर जिलाधिकारी के खिलाफ जमानती वारंट जारी
उत्तर प्रदेश

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने 2013 की भर्ती प्रक्रिया से हुई प्रधानाचार्यों की नियुक्तियां बहाल कीं

August 1, 2026
Next Post

लखनऊ: कार ने तीन बच्चों को मारी टक्कर, पिता-पुत्र पर हत्या के प्रयास के आरोप में मुकदमा दर्ज

Recent Posts

प्रधानमंत्री पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाली लड़की ने माफी मांगी

प्रधानमंत्री पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाली लड़की ने माफी मांगी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 1, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाली लड़की ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर देशवासियों से सार्वजनिक...

शाहजहांपुर जिले में इंस्टाग्राम पर युवती के साथ फोटो लगाने पर युवक की धारदार हथियार से हत्या

शाहजहांपुर जिले में इंस्टाग्राम पर युवती के साथ फोटो लगाने पर युवक की धारदार हथियार से हत्या

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 1, 2026
0

शाहजहांपुर जिले में कथित रूप से इंस्टाग्राम पर दूसरे धर्म की युवती के साथ फोटो लगाने पर एक युवक की...

फतेहपुर: छात्र ने पुलिस पर परेशान करने का लगाया आरोप, पुलिस ने इंकार किया

फतेहपुर: छात्र ने पुलिस पर परेशान करने का लगाया आरोप, पुलिस ने इंकार किया

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 1, 2026
0

फतेहपुर, जिले में सरकारी सहायता प्राप्त स्कूल में खराब सुविधाओं के खिलाफ विरोध की अगुवाई करने वाले 12वीं के छात्र...

होर्मुज में तनाव के बीच 14 भारतीय जहाज सुरक्षित निकले

रूसी सेना के साथ अब भी काम कर रहे करीब दो दर्जन भारतीय, रिहा कराने के प्रयास जारी : विदेश मंत्रालय

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 1, 2026
0

नयी दिल्ली, भारत ने शुक्रवार को कहा कि करीब दो दर्जन भारतीय नागरिक अब भी रूस की सेना में काम...

जिंदा दफन सर्कस कलाकार की मौत; उस्ताद का लालच बना मौत का कारण

जिंदा दफन सर्कस कलाकार की मौत; उस्ताद का लालच बना मौत का कारण

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 1, 2026
0

गुरुग्राम(हरियाणा), नूंह जिले में एक गड्ढे में तीन दिन तक जिंदा दफन रहने के दौरान दम घुटने से मरने वाले...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group