बलिया जिले के उभांव थाना क्षेत्र में ट्रक की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की मौत हो गई । पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।
पुलिस के बताया कि घटना के बाद दोनों युवकों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सीयर ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।
थाना प्रभारी राजेन्द्र प्रसाद सिंह ने रविवार को बताया कि पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया है और मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई कर रही हैं।








