Friday, September 18, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

क्या चैटजीपीटी हमें मूर्ख बना रहा है?

admin by admin
July 25, 2025
in Featured
0

द अटलांटिक ने 2008 में एक विचारोत्तेजक मुख्य पृष्ठ लेख के साथ विवाद को जन्म दिया: क्या गूगल हमें मूर्ख बना रहा है?

चार हजार शब्दों के उस निबंध में, जिसे बाद में एक पुस्तक में विस्तारित किया गया, लेखक निकोलस कार्र ने सुझाव दिया कि इसका उत्तर हां है, तथा तर्क दिया कि सर्च इंजन जैसी प्रौद्योगिकी अमेरिकी लोगों की गहराई से सोचने और ज्ञान को बनाए रखने की क्षमता को क्षीण कर रही है।

कार्र की चिंता का मूल यह विचार था कि लोगों को अब तथ्यों को याद रखने या सीखने की जरूरत नहीं है क्योंकि वे उन्हें तुरंत ऑनलाइन खोज सकते हैं। हालांकि इसमें कुछ सच्चाई हो सकती है, लेकिन सर्च इंजन अब भी उपयोगकर्ताओं से परिणामों की व्याख्या और संदर्भ निर्धारण के लिए आलोचनात्मक सोच की अपेक्षा करते हैं।

आज की बात करें तो, एक और भी परिवर्तनकारी तकनीकी बदलाव हो रहा है। चैटजीपीटी जैसे कृत्रिम मेधा (एआई) जनित सामग्री के सामने आने के साथ, इंटरनेट उपयोगकर्ता केवल स्मृति का ही आउटसोर्सिंग नहीं कर रहे हैं – बल्कि वे सोच का भी आउटसोर्सिंग कर रहे हैं।

एआई जनित सामग्री तैयार करने वाले सॉफ्टवेयर केवल जानकारी प्रेषित नहीं करते बल्कि उसे सृजित भी कर सकते हैं, उसका विश्लेषण भी कर सकते हैं और उसका सारांश भी तैयार कर सकते हैं। यह एक बुनियादी बदलाव का प्रतिनिधित्व करता है। यकीनन, एआई सामग्री सृजित करने की ऐसी पहली तकनीक है जो मानवीय सोच और रचनात्मकता की जगह ले सकती है।

इससे एक गंभीर सवाल उठता है, क्या चैटजीपीटी हमें मूर्ख बना रहा है?

दो दशक से अधिक समय से एआई पर काम करने और सूचना प्रणालियों के एक प्रोफेसर के रूप में मैंने इस बदलाव को प्रत्यक्ष रूप से देखा है। और जैसे-जैसे ज्यादा से ज्यादा लोग संज्ञानात्मक कार्यों को एआई को सौंप रहे हैं, मुझे लगता है कि यह विचार करना जरूरी है कि हम वास्तव में क्या हासिल कर रहे हैं और क्या खोने का जोखिम उठा रहे हैं।

एआई जनित सामग्री लोगों के सूचना तक पहुंचने और उसे संसाधित करने के तरीके को बदल रहा है। कई लोगों के लिए, यह स्रोतों की छानबीन करने, दृष्टिकोणों की तुलना करने और अस्पष्टता से जूझने की जरूरत को कम कर रहा है।

इसके बजाय, एआई कुछ ही सेकंड में स्पष्ट और सटीक उत्तर प्रदान करता है। हालांकि ये परिणाम सटीक हो भी सकते हैं और नहीं भी, लेकिन ये निस्संदेह कुशल हैं। इसने हमारे काम करने और सोचने के तरीके में पहले ही बड़े बदलाव ला दिए हैं।

लेकिन इस सुविधा की एक कीमत चुकानी पड़ सकती है। जब लोग काम पूरा करने और सोचने के लिए एआई पर निर्भर होते हैं, तो उनकी आलोचनात्मक रूप से सोचने, जटिल समस्याओं को सुलझाने और जानकारी के साथ गहराई से जुड़ने की क्षमता कमजोर हो सकती है।

इस जोखिम को बेहतर ढंग से समझने के लिए, ‘डनिंग-क्रुगर’ प्रभाव पर गौर करे जिसके मुताबिक यह वह प्रक्रिया है जिसमें सीमित ज्ञान और सक्षमता वाले लोग अपनी क्षमताओं को लेकर सबसे अधिक आश्वस्त होते हैं, क्योंकि उन्हें पता ही नहीं होता कि उन्हें क्या नहीं पता।

इसके विपरीत, ज्यादा सक्षम लोग कम आत्मविश्वासी होते हैं। ऐसा अक्सर इसलिए होता है क्योंकि वे उन जटिलताओं को पहचान पाते हैं जिन पर उन्हें अभी महारत हासिल करनी है।

इस ढांचे को एआई जनित सामग्री के इस्तेमाल पर लागू किया जा सकता है। कुछ उपयोगकर्ता अपने संज्ञानात्मक प्रयासों को बदलने के लिए चैटजीपीटी जैसे साधनों पर बहुत अधिक निर्भर हो सकते हैं, जबकि अन्य अपनी क्षमताओं को बढ़ाने के लिए इसका उपयोग करते हैं।

पहले मामले में, वे गलती से यह मान सकते हैं कि वे किसी विषय को समझते हैं क्योंकि वे एआई द्वारा उत्पन्न सामग्री का अनुकरण कर सकते हैं। इस तरह, एआई किसी व्यक्ति की कथित बुद्धिमत्ता को कृत्रिम रूप से बढ़ा सकता है जबकि वास्तव में संज्ञानात्मक प्रयास को कम कर सकता है।

चैटजीपीटी हमें मूर्ख बनाता है या हमारी क्षमताओं को बढ़ाता है, यह इस बात पर निर्भर करता है कि हम इसका इस्तेमाल कैसे करते हैं। एआई जनित सामग्री का इस्तेमाल मानवीय बुद्धिमत्ता को बढ़ाने के लिए किया जाना चाहिए, न कि उसकी जगह लेने के लिए। इसका मतलब है चैटजीपीटी का इस्तेमाल जिज्ञासा को बढ़ावा देने के लिए करना चाहिए, न कि उसे सीमित करने के लिए। इसका मतलब है एआई प्रतिक्रियाओं को विचार की शुरुआत मानना, न कि अंत।

एआई, सोच और भविष्य के कार्य

चैटजीपीटी के उदय के साथ एआई जनित सामग्री बड़े पैमाने पर अपनाई जा रही है। चैटजीपीटी के आने के दो महीने के भीतर 10 करोड़ इसके उपयोगकर्ता हो गए। मेरे विचार से, इसने इंटरनेट उपयोगकर्ताओं को एक दोराहे पर खड़ा कर दिया है।

एक रास्ता बौद्धिक पतन की ओर ले जाता है, एक ऐसी दुनिया जहां हम एआई को अपने लिए सोचने देते हैं। दूसरा रास्ता एक अवसर प्रदान करता है, जिसमें एआई के साथ मिलकर काम करके अपनी बौद्धिक क्षमता का विस्तार किया जा सकता और उसकी शक्ति का उपयोग करके अपनी बौद्धिक क्षमता को बढ़ाया जा सकता।

अक्सर कहा जाता है कि एआई आपकी नौकरी नहीं छीनेगा, लेकिन एआई का इस्तेमाल करने वाला कोई न कोई आपकी नौकरी छीन लेगा। लेकिन मुझे यह स्पष्ट लगता है कि जो लोग अपनी संज्ञानात्मक क्षमताओं को बदलने के लिए एआई का इस्तेमाल करते हैं, वे मूर्खता के शिखर पर ही अटक जाएंगे। इन एआई उपयोगकर्ताओं की जगह लेना सबसे आसान होगा।

इस निबंध की शुरुआत इस सवाल से हुई थी कि क्या चैटजीपीटी हमें मूर्ख बना देगा, लेकिन मैं इसे एक अलग सवाल के साथ खत्म करना चाहूंगा, चैटजीपीटी का इस्तेमाल करके हम खुद को ज्यादा समझदार कैसे बनाएंगे? दोनों सवालों के जवाब टूल पर नहीं, बल्कि उपयोगकर्ताओं पर निर्भर करते हैं।

Tags: क्या चैटजीपीटी हमें मूर्ख बना रहा है?
Previous Post

राजस्थान में सरकारी स्कूल की इमारत का हिस्सा ढहने से सात छात्रों की मौत

Next Post

भारत-ब्रिटेन के ऐतिहासिक व्यापार समझौते के प्रमुख बिंदु

Related Posts

Featured

चंद्रमा पर मिला कोलोसियम से भी बड़ा नया गड्ढा, 2024 में हुआ था शक्तिशाली टकराव; NASA ने खोजा ‘मैकगेटचिन क्रेटर’

September 17, 2026
Featured

AI की रफ्तार धीमी करने पर एकजुट हुए दिग्गज, Dario Amodei के प्रस्ताव से Sam Altman और Elon Musk भी सहमत

September 16, 2026
Featured

उम्र बढ़ने पर याददाश्त क्यों कमजोर होती है? बुजुर्गों के दिमाग में यादें मिटती नहीं, गड़बड़ी पर नया खुलासा

September 15, 2026
Featured

क्या बिल्ली-कुत्ते को भी हो सकता है बर्ड फ्लू? H5 वायरस से पालतू जानवरों को ऐसे बचाएं

September 14, 2026
Next Post

भारत-ब्रिटेन के ऐतिहासिक व्यापार समझौते के प्रमुख बिंदु

Recent Posts

Graham Sanctioning Act 2026: अमेरिकी कानून को चीन ने ठुकराया, भारत ने कहा- 140 करोड़ लोगों की ऊर्जा सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 17, 2026
0

बीजिंग, चीन ने रूसी तेल और गैस की खरीद पर शुल्क लगाने संबंधी अमेरिकी क्षेत्राधिकार को खारिज करते हुए बृहस्पतिवार...

NCERT की ‘सारंगी भाग-1’ में कविता के चंदा मामा दूर के की दूसरी पंक्ति में विवाद, पटना हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार से मांगा जवाब

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 17, 2026
0

पटना उच्च न्यायालय ने राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) की एक पुस्तक में कथित तौर पर ‘‘गलत, अश्लील...

Tata Sons में बड़ा फैसला: N चंद्रशेखरन 5 साल और रहेंगे चेयरमैन, शेयर बाजार में लिस्टिंग की तैयारी; नोएल टाटा ने किया विरोध

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 17, 2026
0

मुंबई, टाटा संस के निदेशक मंडल ने बृहस्पतिवार को एन चंद्रशेखरन को कार्यकारी चेयरमैन के रूप में पांच साल के...

UPI भुगतान पर 0.4% MDR से व्यापारियों पर बढ़ेगा बोझ, नकदी की तरफ लौटने की तैयारी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 17, 2026
0

नयी दिल्ली, बड़े मूल्य के यूपीआई लेनदेन पर 0.4 प्रतिशत ‘मर्चेंट डिस्काउंट रेट’ (एमडीआर) लगाए जाने के बीच खुदरा एवं...

लखनऊ में मोबाइल की ₹2,799 की EMI के लिए युवक को अगवा कर खून निकालने व 4 दिन बंधक बनाने के आरोप में दो गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 17, 2026
0

लखनऊ में मोबाइल फोन की किस्त न चुकाने पर एक युवक को अगवा करके चार दिनों तक बंधक बनाने, उससे...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group