Tuesday, September 22, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

हिरासत विवाद: सुप्रीमकोर्ट ने रूसी महिला और बच्चे के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी करने का दिया निर्देश

admin by admin
July 18, 2025
in अंतराष्ट्रीय, देश
0

उच्चतम न्यायालय ने बृहस्पतिवार को दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को रूसी महिला (मां) और भारतीय पिता की संतान का तुरंत पता लगाने का निर्देश दिया और साथ ही केंद्र से कहा कि वह महिला और नाबालिग के संबंध में लुकआउट नोटिस जारी करे, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि वह देश छोड़कर न जा सके।

न्यायमूर्ति सूर्यकांत और न्यायमूर्ति जॉयमाल्या बागची की पीठ ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे उसका (महिला) पासपोर्ट जब्त कर लें और भारत के सभी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों और अन्य बंदरगाहों को सूचित करें तथा आव्रजन अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि वे देश छोड़कर न जाएं।

पिता अपनी अलग रह रही रूसी पत्नी के साथ रह रहे अपने बच्चे की अभिरक्षा के लिए लड़ाई लड़ रहा है और उसने आरोप लगाया है कि वह नाबालिग की अभिरक्षा के संबंध में अदालत के आदेश का पालन नहीं कर रही है।

व्यक्ति ने दावा किया कि सात जुलाई के बाद से उसे अपनी पत्नी और बच्चे के बारे में कोई जानकारी नहीं है। यह पाया गया कि उस व्यक्ति ने कई शिकायतें कीं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई।

पीठ ने कहा, ‘बच्चे के पिता को आशंका है कि याचिकाकर्ता को इस न्यायालय के अधिकार क्षेत्र से बाहर भागने में मदद की गई है। उसे कथित तौर पर चार जुलाई, 2025 को एक रूसी राजनयिक के साथ पिछले दरवाजे से रूसी दूतावास में प्रवेश करते देखा गया था, जिसके साथ उसके कथित रूप से कुछ संबंध हैं। यह भी आरोप लगाया गया है कि पुलिस नाबालिग बच्चे को सुरक्षा प्रदान करने में विफल रही है, जिससे इस अदालत द्वारा जारी निर्देशों की अवहेलना हुई है।’

इसलिए, शीर्ष अदालत ने विदेश मंत्रालय के अधिकारियों को रूसी दूतावास के उस अधिकारी के साथ संपर्क करने और राजनयिक के आवासीय परिसर में प्रवेश करने की अनुमति लेने का निर्देश दिया, जिसे आखिरी बार चार जुलाई, 2025 को महिला के साथ देखा गया था।

पीठ ने फिलहाल रूसी दूतावास के सर्वोच्च प्राधिकारी को सलाह दी है कि वे दिल्ली पुलिस सहित भारतीय प्राधिकारियों की सहायता करें, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि समय-समय पर जारी इस न्यायालय के निर्देशों का उल्लंघन न हो।

शीर्ष अदालत ने आगे कहा कि महिला के ठिकाने के बारे में पूछताछ करने पर ‘बहुत ही टालमटोल और अस्पष्ट जवाब’ मिले, जिससे उसके वकील के आचरण पर ‘गंभीर संदेह’ पैदा हुआ।

पीठ ने निर्देश दिया कि इस आदेश को सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता, अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल ऐश्वर्या भाटी और दिल्ली पुलिस आयुक्त के साथ जानकारी और आवश्यक अनुपालन के लिए साझा किया जाए।

आदेश में कहा गया है, ‘गृह मंत्रालय और विदेश मंत्रालय के अधिकारियों को यह निर्देश दिया जाता है कि वे इस आदेश को भारत के सभी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों और अन्य बंदरगाहों तक पहुंचाएं तथा आव्रजन अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने के लिए सूचित किया जाए कि न तो याचिकाकर्ता (महिला) और न ही नाबालिग बच्चे को देश छोड़ने की अनुमति दी जाए।’

शीर्ष अदालत ने मामले की सुनवाई 18 जुलाई तक के लिए स्थगित कर दी और संबंधित प्राधिकारियों से स्थिति रिपोर्ट दाखिल करने को कहा।

पीठ ने पहले टिप्पणी की थी कि बच्चे को लेकर पति-पत्नी के बीच ‘उग्र लड़ाई’ में समय-समय पर अदालत द्वारा कई आदेश दिए गए थे।

शीर्ष अदालत ने 22 मई, 2025 को निर्देश दिया था कि बच्चे की विशेष अभिरक्षा सप्ताह में तीन दिन सोमवार, मंगलवार और बुधवार को मां को दी जाए तथा शेष दिनों में बच्चे को उसके पिता की विशेष अभिरक्षा में रहने का निर्देश दिया जाए।

बच्चे की मां एक रूसी नागरिक है और वह 2019 से भारत में रह रही है। शुरुआत में वह एक्स-1 वीजा पर भारत आई थी, जिसकी अवधि बाद में समाप्त हो गई।

Tags: सुप्रीमकोर्ट ने रूसी महिला और बच्चे
Previous Post

कोटा में नीट अभ्यर्थी का अपहरण कर भागा युवक मोहम्मद रजाक झांसी में गिरफ्तार

Next Post

क्या महिलाओं को वास्तव में पुरुषों की तुलना में अधिक नींद की आवश्यकता होती है?

Related Posts

देश

1 अप्रैल 2027 से घटिया मोबाइल स्क्रीन गार्ड की छुट्टी; स्क्रीन प्रोटेक्टर के उत्पादों के लिए BIS रजिस्ट्रेशन किया जरूरी

September 22, 2026
देश

TRAI New Rules 2026: बिना डेटा मिलेगा Voice-SMS Only Recharge, मोबाइल यूजर्स को मिलेंगे ज्यादा विकल्प

September 22, 2026
अंतराष्ट्रीय

India vs Japan: आखिरी ओवर में अक्षर पटेल ने बचाए 8 रन, जापान को 2 रन से हराकर भारत की रोमांचक जीत

September 22, 2026
क्राइम

Delhi : कालकाजी मंदिर के पास 17 वर्षीय किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, मुठभेड़ के बाद एक आरोपी गिरफ्तार

September 22, 2026
Next Post

क्या महिलाओं को वास्तव में पुरुषों की तुलना में अधिक नींद की आवश्यकता होती है?

Recent Posts

शिक्षिका की हत्या के मामले की जांच में खुलासा: शादी का दबाव बना रहा था सऊद

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 22, 2026
0

लखीमपुर खीरी जिले में एक युवक द्वारा निजी स्कूल परिसर में एक शिक्षिका की हत्या करने और फिर खुदकुशी करने...

मैनपुरी में स्कूल से लौट रहे पूर्व वायुसेना कर्मी शिक्षक की गोली मारकर हत्या, जमीन विवाद में तीन पर FIR

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 22, 2026
0

मैनपुरी जिले में सोमवार को स्कूल से घर लौट रहे एक सरकारी शिक्षक की गोली मारकर हत्या कर दी गई।...

प्रतापगढ़ थाने में आत्महत्या : नाबालिग लड़की के पिता, भाई और अज्ञात पुलिसकर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 22, 2026
0

प्रतापगढ़ जिले के पट्टी कोतवाली परिसर स्थित शौचालय में एक आरोपी युवक के फंदे से लटक कर कथित तौर पर...

विधान परिषद की 11 सीट के लिये चुनाव कार्यक्रम जारी; आदर्श आचार संहिता लागू

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 22, 2026
0

लखनऊ, उत्तर प्रदेश विधान परिषद की 11 सीट के लिए चुनाव कार्यक्रम मंगलवार को जारी कर दिया गया। अधिकारियों ने...

1 अप्रैल 2027 से घटिया मोबाइल स्क्रीन गार्ड की छुट्टी; स्क्रीन प्रोटेक्टर के उत्पादों के लिए BIS रजिस्ट्रेशन किया जरूरी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 22, 2026
0

नयी दिल्ली, सरकार ने स्मार्टफोन की स्क्रीन को खरोंच और टूट-फूट से बचाने के लिए लगाए जाने वाले सुरक्षात्मक कवर...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group