Tuesday, September 22, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

कोटा में नीट अभ्यर्थी का अपहरण कर भागा युवक मोहम्मद रजाक झांसी में गिरफ्तार

admin by admin
July 18, 2025
in क्राइम, देश
0

कोटा, राजस्थान के कोटा में मेडिकल प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रही एक नाबालिग छात्रा को बहला-फुसलाकर उसके छात्रावास से भगाने के आरोप में उत्तर प्रदेश के 25 वर्षीय एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, आरोपी की पहचान लखनऊ निवासी मोहम्मद रजाक के रूप में हुई है। आरोपी पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और किशोर न्याय अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत अपहरण और बंधक बनाने का मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को बुधवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

पुलिस ने बताया कि बिहार निवासी 15 वर्षीय छात्रा कोटा में रहकर राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) की तैयारी कर रही थी।

बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी) के अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह राठौड़ ने बताया कि लड़की ने बताया कि रजाक ने खुद को इंस्टाग्राम पर 18 वर्षीय ‘आदि’ नामक युवक के रूप में पेश किया और छह महीने पहले उससे दोस्ती की थी। तब से दोनों सोशल मीडिया के जरिए संपर्क में थे।

राठौड़ ने बताया कि आरोपी बीते सप्ताह की शुरुआत में एक कैब के जरिये कोटा पहुंचा और लड़की को अपने साथ चलने के लिए बहला-फुसलाकर तैयार कर लिया। इसके बाद, 11 जुलाई को दोनों कैब से लखनऊ के लिए रवाना हो गए।

राठौड़ के मुताबिक, रास्ते में जब आरोपी ने लड़की का मोबाइल बंद कर उसका सिम कार्ड तोड़ने को कहा तब उसे आरोपी पर शक हुआ। इसके अलावा, जब उसने किसी से अलग बोली में बातचीत की तो लड़की का शक और गहरा गया।

राठौड़ ने बताया कि लड़की ने किसी तरह आरोपी का फोन लेकर अपनी बहन को कॉल किया जिसने उसे तत्काल नजदीकी थाने पहुंचने की सलाह दी।

कोटा में छात्रावास की देखरेख करने वाले कर्मचारी ने उसी दिन लड़की के गायब होने और अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई।

कुंदाडी सर्किल के निरीक्षक अरविंद भारद्वाज ने बताया कि मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक (एसपी) ने तीन टीमें गठित कीं जिन्होंने शिकायत दर्ज कराने के कुछ ही घंटों के भीतर कैब मालिक और उसके चालक का पता लगा लिया और चालक को उत्तर प्रदेश के झांसी में निकटतम पुलिस थाने पहुंचने के लिए राजी कर लिया।

पुलिस के अनुसार, झांसी थाने में आरोपी रजाक को गिरफ्तार कर लिया गया और नाबालिग को सीडब्ल्यूसी के समक्ष प्रस्तुत किया गया। परामर्श के दौरान लड़की द्वारा दिए गए बयानों के आधार पर कार्रवाई की गई।

पुलिस ने बताया कि आरोपी को बुधवार को अदालत में पेश किया गया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

Tags: कोटा में नीट अभ्यर्थी का अपहरण कर भागा
Previous Post

हत्या की कोशिश मामला : सुप्रीमकोर्ट विधायक अभय सिंह को बरी करने के खिलाफ शुक्रवार को करेगा सुनवाई

Next Post

हिरासत विवाद: सुप्रीमकोर्ट ने रूसी महिला और बच्चे के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी करने का दिया निर्देश

Related Posts

उत्तर प्रदेश

शिक्षिका की हत्या के मामले की जांच में खुलासा: शादी का दबाव बना रहा था सऊद

September 22, 2026
उत्तर प्रदेश

मैनपुरी में स्कूल से लौट रहे पूर्व वायुसेना कर्मी शिक्षक की गोली मारकर हत्या, जमीन विवाद में तीन पर FIR

September 22, 2026
देश

1 अप्रैल 2027 से घटिया मोबाइल स्क्रीन गार्ड की छुट्टी; स्क्रीन प्रोटेक्टर के उत्पादों के लिए BIS रजिस्ट्रेशन किया जरूरी

September 22, 2026
देश

TRAI New Rules 2026: बिना डेटा मिलेगा Voice-SMS Only Recharge, मोबाइल यूजर्स को मिलेंगे ज्यादा विकल्प

September 22, 2026
Next Post

हिरासत विवाद: सुप्रीमकोर्ट ने रूसी महिला और बच्चे के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी करने का दिया निर्देश

Recent Posts

शिक्षिका की हत्या के मामले की जांच में खुलासा: शादी का दबाव बना रहा था सऊद

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 22, 2026
0

लखीमपुर खीरी जिले में एक युवक द्वारा निजी स्कूल परिसर में एक शिक्षिका की हत्या करने और फिर खुदकुशी करने...

मैनपुरी में स्कूल से लौट रहे पूर्व वायुसेना कर्मी शिक्षक की गोली मारकर हत्या, जमीन विवाद में तीन पर FIR

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 22, 2026
0

मैनपुरी जिले में सोमवार को स्कूल से घर लौट रहे एक सरकारी शिक्षक की गोली मारकर हत्या कर दी गई।...

प्रतापगढ़ थाने में आत्महत्या : नाबालिग लड़की के पिता, भाई और अज्ञात पुलिसकर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 22, 2026
0

प्रतापगढ़ जिले के पट्टी कोतवाली परिसर स्थित शौचालय में एक आरोपी युवक के फंदे से लटक कर कथित तौर पर...

विधान परिषद की 11 सीट के लिये चुनाव कार्यक्रम जारी; आदर्श आचार संहिता लागू

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 22, 2026
0

लखनऊ, उत्तर प्रदेश विधान परिषद की 11 सीट के लिए चुनाव कार्यक्रम मंगलवार को जारी कर दिया गया। अधिकारियों ने...

1 अप्रैल 2027 से घटिया मोबाइल स्क्रीन गार्ड की छुट्टी; स्क्रीन प्रोटेक्टर के उत्पादों के लिए BIS रजिस्ट्रेशन किया जरूरी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 22, 2026
0

नयी दिल्ली, सरकार ने स्मार्टफोन की स्क्रीन को खरोंच और टूट-फूट से बचाने के लिए लगाए जाने वाले सुरक्षात्मक कवर...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group