Saturday, August 1, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

भारतीय नौसेना ने चालक दल के 14 भारतीय सदस्यों वाले जहाज पर लगी आग पर पाया काबू

admin by admin
July 1, 2025
in देश
0

भारतीय नौसेना ने उत्तरी अरब सागर में पलाऊ के ध्वज वाले एक टैंकर में लगी आग पर काबू पा लिया तथा जहाज में सवार चालक दल के 14 भारतीय सदस्यों की सुरक्षा सुनिश्चित की।

रविवार को जहाज से संकट की सूचना मिलने के बाद नौसेना ने तुरंत कार्रवाई की और अग्निशमन अभियान शुरू किया।

संयुक्त अरब अमीरात के फुजैराह से लगभग 80 समुद्री मील पूर्व में जहाज के इंजन कक्ष में भीषण आग लग गई थी।

भारतीय नौसेना ने एक बयान में कहा, ‘‘भारतीय नौसेना ने 29 जून को उत्तरी अरब सागर में पलाऊ के ध्वज वाले टैंकर एमटी यी चेंग 6 पर उच्च जोखिम वाला अग्निशमन और बचाव अभियान चलाया, जिससे स्थिति को सफलतापूर्वक स्थिर किया जा सका और भारतीय चालक दल के 14 सदस्यों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सकी।’’

नौसेना ने संकटग्रस्त जहाज की मदद के लिए अपने युद्धपोत आईएनएस तबर को भेजा था।

नौसेना ने बयान में कहा, ‘‘त्वरित कार्रवाई करते हुए आईएनएस तबर सहायता प्रदान करने के लिए अधिकतम गति से आगे बढ़ा।’’ उसने बताया कि चालक दल के सात सदस्यों को जहाज की नौकाओं का इस्तेमाल करते हुए तुरंत आईएनएस तबर पर लाया गया।

इसमें कहा गया है, ‘‘किसी को चोटें नहीं आयी हैं और तबर के चिकित्सा दल ने चालक दल के सभी सदस्यों की जांच की है। मास्टर समेत चालक दल के बाकी के सदस्य आग बुझाने में मदद करने के लिए जहाज पर ही सवार हैं।

आग पर काबू पाने के लिए आईएनएस तबर के छह सदस्यीय अग्निशमन दल को तैनात किया गया।

नौसेना ने कहा, ‘‘भारतीय नौसेना कर्मियों और जहाज के चालक दल के शुरुआती अग्निशमन प्रयासों के परिणामस्वरूप आग की तीव्रता में काफी कमी आई और धुआं इंजन कक्ष तक ही सीमित रहा।

उसने कहा, ‘‘भारतीय नौसेना के अग्निशमन दल और चालक दल के सदस्यों के निरंतर प्रयासों से आग पर सफलतापूर्वक काबू पा लिया गया है। नौसेना ने कहा कि आईएनएस तबर निरंतर सहायता के लिए पोत के आसपास तैनात है।

उसने कहा, ‘‘भारतीय नौसेना कर्मियों के बहादुरी भरे प्रयास ने सभी भारतीय चालक दल के सदस्यों के साथ पोत की सुरक्षा सुनिश्चित की है। यह घटना एक बार फिर भारतीय नौसेना की त्वरित प्रतिक्रिया क्षमता, परिचालन तैयारियों, समुद्री सुरक्षा के लिए मानवीय दृष्टिकोण को उजागर करती है।

In a daring operation, #IndianNavy successfully undertook aerial insertion of the salvage team onboard distressed vessel MV Wan Hai 503, which has been on fire since #09Jun 25.
The salvage team, which embarked the Seaking helicopter at @IN_Garuda, #Kochi, was winched down the… https://t.co/rgtMmptxnq pic.twitter.com/1uXGJmSduQ

— SpokespersonNavy (@indiannavy) June 14, 2025

Tags: भारतीय नौसेना ने चालक दल के 14 भारतीय
Previous Post

वैष्णव ने रेलवन एप्लीकेशन की शुरुआत, यात्रियों को सभी जरूरतों मिलेगा समाधान

Next Post

संभल में शादी समारोह में डीजे पर नाचने को लेकर हुए पथराव में चार पुलिसकर्मी घायल

Related Posts

प्रधानमंत्री पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाली लड़की ने माफी मांगी
देश

प्रधानमंत्री पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाली लड़की ने माफी मांगी

August 1, 2026
होर्मुज में तनाव के बीच 14 भारतीय जहाज सुरक्षित निकले
Featured

रूसी सेना के साथ अब भी काम कर रहे करीब दो दर्जन भारतीय, रिहा कराने के प्रयास जारी : विदेश मंत्रालय

August 1, 2026
जिंदा दफन सर्कस कलाकार की मौत; उस्ताद का लालच बना मौत का कारण
देश

जिंदा दफन सर्कस कलाकार की मौत; उस्ताद का लालच बना मौत का कारण

August 1, 2026
वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडरों की किल्लत पर पेट्रोलियम मंत्रालय ने बनाई समिति
देश

कमर्शियल LPG की कीमत 192 रुपये घटी, विमान ईंधन 5 रुपये प्रति लीटर महंगा

August 1, 2026
Next Post

संभल में शादी समारोह में डीजे पर नाचने को लेकर हुए पथराव में चार पुलिसकर्मी घायल

Recent Posts

प्रधानमंत्री पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाली लड़की ने माफी मांगी

प्रधानमंत्री पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाली लड़की ने माफी मांगी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 1, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाली लड़की ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर देशवासियों से सार्वजनिक...

शाहजहांपुर जिले में इंस्टाग्राम पर युवती के साथ फोटो लगाने पर युवक की धारदार हथियार से हत्या

शाहजहांपुर जिले में इंस्टाग्राम पर युवती के साथ फोटो लगाने पर युवक की धारदार हथियार से हत्या

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 1, 2026
0

शाहजहांपुर जिले में कथित रूप से इंस्टाग्राम पर दूसरे धर्म की युवती के साथ फोटो लगाने पर एक युवक की...

फतेहपुर: छात्र ने पुलिस पर परेशान करने का लगाया आरोप, पुलिस ने इंकार किया

फतेहपुर: छात्र ने पुलिस पर परेशान करने का लगाया आरोप, पुलिस ने इंकार किया

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 1, 2026
0

फतेहपुर, जिले में सरकारी सहायता प्राप्त स्कूल में खराब सुविधाओं के खिलाफ विरोध की अगुवाई करने वाले 12वीं के छात्र...

होर्मुज में तनाव के बीच 14 भारतीय जहाज सुरक्षित निकले

रूसी सेना के साथ अब भी काम कर रहे करीब दो दर्जन भारतीय, रिहा कराने के प्रयास जारी : विदेश मंत्रालय

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 1, 2026
0

नयी दिल्ली, भारत ने शुक्रवार को कहा कि करीब दो दर्जन भारतीय नागरिक अब भी रूस की सेना में काम...

जिंदा दफन सर्कस कलाकार की मौत; उस्ताद का लालच बना मौत का कारण

जिंदा दफन सर्कस कलाकार की मौत; उस्ताद का लालच बना मौत का कारण

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 1, 2026
0

गुरुग्राम(हरियाणा), नूंह जिले में एक गड्ढे में तीन दिन तक जिंदा दफन रहने के दौरान दम घुटने से मरने वाले...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group